बैंक ऑफ बड़ौदा में अगर आपका अकांउट है तो आपके लिए अच्छी खबर है। देश का तीसरा सबसे बड़ा सरकारी बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपने सभी ग्राहकों के लिए इंस्टा क्लिक सेविंग्स अकाउंट शुरू किया है।
नई दिल्ली: बैंक ऑफ बड़ौदा में अगर आपका अकांउट है तो आपके लिए अच्छी खबर है। देश का तीसरा सबसे बड़ा सरकारी बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपने सभी ग्राहकों के लिए इंस्टा क्लिक सेविंग्स अकाउंट शुरू किया है। जिसके जरिए ग्राहक केवल 5 मिनट के अंदर 4 सिंपल स्टेप्स में घर बैठे खुद से सेविंग्स अकाउंट खोल सकते हैं। हालांकि इसके लिए उन्हें केवल आधार कार्ड, पैन कार्ड, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी की जरूरत होगी। वहीं अकाउंट ओपनिंग के लिए पहले स्टेप में बेसिक डिटेल्स देनी होंगी। दूसरे स्टेप में पैन व आधार की डिटेल देनी होगी। बता दें कि तीसरे स्टेप में एड्रेस देना होगा व ब्रांच सिलेक्शन करना होगा। वहीं चौथे स्टेप में पर्सनल डिटेल्स, नॉमिनेशन व एडिशनल सर्विसेज शामिल हैं।
18 साल से अधिक उम्र लोग खोल सकते अकाउंट
- बड़ौदा इंस्टा क्लिक सेविंग्स अकाउंट को 18 साल से अधिक उम्र का कोई भी भारतीय नागरिक खोल सकता है।
- यह एक लिमिटेड केवाईसी अकाउंट है।
- अकाउंट खोलने के 12 महीनों के अंदर इसे फुल केवाईसी अकाउंट में कन्वर्ट कराना होगा।
- इसके लिए बैंक ब्रांच जाकर केवाईसी डॉक्युमेंट जमा करने होंगे।
- अगर तय समयावधि में ग्राहक ऐसा नहीं करता है तो अकाउंट बैंक द्वारा फ्रीज कर दिया जाएगा।
- जानकारी दें कि इस सेविंग्स अकाउंट में किसी भी दिन के आखिर में मैक्सिमम बैलेंस 1 लाख रुपये रह सकता है।
- जब तक अकाउंट की फुल केवाईसी नहीं हो जाती, तब तक इसमें एक वित्त वर्ष में अधिकतम 2 लाख रुपये जमा किए जा सकते हैं।
बड़ौदा इंस्टा क्लिक सेविंग्स अकाउंट के फीचर्स
- इंस्टैंट ऑनलाइन अकाउंट ओपनिंग व एक्टिवेशन
- जीरो बैलेंस अकाउंट होने के कारण कोई मिनिमम बैलेंस नहीं
- मोबाइल व इंटरनेट बैंकिंग, यूपीआई की सुविधा
- रूपे क्लासिक वेरिएंट डेबिट कार्ड की सुविधा
- पेमेंट/टिकट बुकिंग की सुविधा
- एसएमएस अलर्ट की सुविधा
- कार्डलैस नकद निकासी की सुविधा
- पसंद की बैंक ब्रांच चुनने की सुविधा
- नॉमिनेशन की सुविधा
- अकाउंट में बैंक की ब्रांचेस में मौजूद ई-लॉबी में स्थित कैश डिपॉजिट मशीन्स से कैश डाला जा सकता है।
जान लें नियम व शर्तें
- इस अकाउंट को खुलवाने के लिए ग्राहक को यह पुष्टि करनी होगी कि उसने किसी अन्य बैंक अकाउंट को खोलने के लिए ओटीपी बेस्ड आधार यानी ई-केवाइसी वेरिफिकेशन का इस्तेमाल नहीं किया है।
- फुल केवाईसी नहीं होने तक इस अकाउंट पर चेकबुक जारी नहीं होगी।
- ग्राहक डिमांड ड्राफ्ट, बैंकर्स चेक जारी नहीं करा सकता।
- बैंक ब्रांच से आरटीजीएस /एनईएफटी/आईएमएफसी सेवाओं का लाभ नहीं ले सकता।
- टर्म डिपॉजिट/रिकरिंग डिपॉजिट की सुविधा नहीं मिलेगी।
- बैंक की ब्रांच से फंड ट्रांसफर नहीं होगा।
- एक बार अकाउंट ओपनिंग एप्लीकेशन जमा हो जाने पर ग्राहक इसे विदड्रॉ नहीं कर सकता।
- बड़ौदा इंस्टा क्लिक सेविंग्स अकाउंट की ओपनिंग प्रॉसेस बैंक के उन मौजूदा ग्राहकों के लिए नहीं है, जिनके पास बैंक की कस्टमर आईडी है।
- अकाउंट ओपनिंग के लिए दिया जा रहा मोबाइल नंबर आधार के साथ रजिस्टर होना चाहिए।
एसबीआई ने भी शुरू की सर्विस
वहीं दूसरी ओर बता दें इससे पहले एसबीआई (स्टेट बैंक ऑफ इंडिया) ने ग्राहकों के लिए इंस्टा बैंकिंग अकाउंट सर्विस शुरू कर दी है। इसके जरिए धाताधारक घर बैठे ऑनलाइन अकाउंट खुलवा सकते हैं। एसबीआई इंस्टा सेविंग बैंक अकाउंट 'ग्राहकों के लिए आधार आधारित तत्काल डिजिटल बचत खाता है। योनो के माध्यम से ऑनलाइन खाता खोला जा सकता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications