नयी दिल्ली। बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) ने आधार आधारित ऑनलाइन बचत खाता सेवा शुरू की है। अब आप किसी भी सुविधाजनक समय पर अपने घर से ऑनलाइन बचत खाता खोल सकते हैं। आपको ब्राउजर के जरिए ये बचत खाता खोलने की सुविधा मिलेगी, जो मोबाइल, टैबलेट, लैपटॉप और डेस्कटॉप पर उपलब्ध है। बीओबी ने अपने सभी ग्राहकों के लिए 'इंस्टा क्लिक सेविंग्स अकाउंट' लॉन्च किया है। यह खाता डिजिटल केवाईसी और आधार आधारित ओटीपी प्रोसेस के जरिए खुलता है। आप इस खाते को इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल ऐप या बैंक की वेबसाइट से ऑपरेट कर सकते हैं। ये खाता रियल टाइम में खुलता है, जिसका अर्थ है कि ग्राहक मोबाइल नंबर पर तुरंत प्राप्त एमपीआईएन के साथ बड़ौदा एम कनेक्ट प्लस एप्लिकेशन का उपयोग करके लेन-देन शुरू कर सकते हैं।
मिनिमम बैलेंस की जरूरत नहीं
18 वर्ष से अधिक आयु के सभी निवासी व्यक्ति (अनपढ़ और दृष्टिबाधित / दृष्टिहीन व्यक्ति को छोड़कर) ये खाता खोलने के लिए पात्र हैं। आपके पास रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, पैन कार्ड, ईमेल आईडी और वैध मोबाइल नंबर के साथ आधार नंबर होना चाहिए। अच्छी बात ये है कि आपको इस खाते में मिनिमम बैलेंस रखने की जरूरत नहीं होगी। आप डेबिट कार्ड, मोबाइल और इंटरनेट बैंकिंग के जरिए डिजिटल अकाउंट से गैस, बिजली, मोबाइल, पानी, डीटीएच रिचार्ज आदि का बिल चुका सकते हैं। साथ ही शॉपिंग, फिल्म, किराने का सामान, यात्रा टिकट बुकिंग के लिए भी भुगतान किया जा सकता है।
अकाउंट की वैलिडिटी
यह एक लिमिटे़ड केवाईसी खाता है और खाता खोलने की तारीख से 12 महीने की समाप्ति से पहले इसे फुल केवाईसी खाते में बदलना होता है। आप अपनी शाखा में जाकर फुल केवाईसी खाते का लाभ लेने के लिए अपने केवाईसी दस्तावेज और हस्ताक्षर जमा कर सकते हैं। इस खाते में अधिकतम बैलेंस 1 लाख रु रखने की परमिश होगी, जबकि पूरी वित्त वर्ष में अधिकतम संचयी क्रेडिट / डिपॉजिट की लिमिट 2 लाख रु है।
मिलेंगी ये सुविधाएं :
- डेबिट कार्ड : खाता खोलने के समय आप एक फिजिकल डेबिट कार्ड (रूपे क्लासिक वेरिएंट) के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस कार्ड पर ऑफर और कई बेनेफिट मिलते हैं
- नकद निकासी : कार्डलेस निकासी सुविधा का उपयोग करके कैश निकाला जा सकता है
- कैश डिपॉजिट : ई-लॉबी कैश डिपॉजिट मशीन पर कैश डिपॉजिट मशीनें उपलब्ध हैं
- अकाउंट फंडिंग : वर्चुअल आईडी / यूपीआई आईडी का उपयोग करके अपने खाते में फंड डालें। वैकल्पिक रूप से इसके लिए आईएमपीएस/ एनईएफटी का उपयोग किया जा सकता है।
- एसएमएस अलर्ट : एसएमएस अलर्ट भी उपलब्ध होता है
इन नियम और शर्तों का रखें ध्यान :
- आपको यह पुष्टि करनी होगी कि आपने किसी अन्य बैंक खाते को खोलने के लिए ओटीपी आधारित आधार (ई-केवाईसी) वेरिफिकेशन का उपयोग नहीं किया है। अगर ऐसा हुआ तो आपको एक लिमिटेड केवाईसी अकाउंट मिलेगा।
- ग्राहक अपनी पहचान को प्रमाणित और सत्यापित करने के लिए अपने आधार की डिटेल और कोर बायोमेट्रिक जानकारी का उपयोग करने के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा को अधिकृत करता है।
- ग्राहक इस बात से सहमत होता है कि 12 महीनों के भीतर पूर्ण केवाईसी को पूरा करने में विफल होने पर उसका खाता बैंक द्वारा फ्रीज कर दिया जाएगा। इसके बाद फंड की लेन-देन के लिए फुल केवाईसी जरूरी होगी।
- फुल केवाईसी के बिना आपको चेक बुक नहीं मिलेगी
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications