एलआईसी देश की सबसे भरोसेमंद बीमा कंपनी में से एक है। आपने भी कोई न कोई एलआईसी की पॉलिसी जरुर ली होगी अगर नहीं भी ली है तो भविष्य में खतरे से बचने के लिए एलआईसी के बताए गए अलर्ट के बारे में जरुर पढ़ ल
नई दिल्ली: एलआईसी देश की सबसे भरोसेमंद बीमा कंपनी में से एक है। आपने भी कोई न कोई एलआईसी की पॉलिसी जरुर ली होगी अगर नहीं भी ली है तो भविष्य में खतरे से बचने के लिए एलआईसी के बताए गए अलर्ट के बारे में जरुर पढ़ लें। अगर आप एलआईसी के कस्टमर हैं तो आपको कंपनी ने फेक कॉल को लेकर खास सलाह दी है। दरअसल देश की सबसे बड़ी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने अपने कस्टमर्स को एलआईसी अधिकारी, एजेंट, आईआरडीएआई अधिकारियों, ईसीआई के अधिकारियों (इंश्योरेंस काउंसिल ऑफ एग्जीक्यूटिव काउंसिल के ऑफिस आदि) के नाम पर आए फेक कॉल को लेकर सतर्क रहने के लिए कहा है।

एलआईसी पॉलिसीधारक इन बातों का रखें ध्यान
बता दें कि कस्टमर्स को ठगने के लिए एलआईसी के अधिकारियों या रेगुलेटर की आड़ में फर्जीवाड़े की शिकायतें मिल रही हैं। ये कॉल अक्सर लोगों को बड़ी लॉटरी, बड़े वादों के साथ फर्जी स्कीम के लिए उन्हें लुभाने के लिए किए जाते हैं। बीमा कंपनी का कहना है कि वह पॉलिसीधारकों को फोन कॉल के जरिये बोनस की जानकारी शेयर नहीं करती है। यह कभी भी पॉलिसीधारकों को अपनी मौजूदा पॉलिसी/पॉलिसी को बंद करने के लिए प्रोत्साहित नहीं करता है।
फेक कॉल आए तो इन बातों पर करें गौर
- एलआईसी की ओर से आए फोन के फर्जी होने की आशंका होने पर हमेशा एलआईसी की ऑफिशियल वेबसाइट www.licindia.in पर जाकर पॉलिसी की जानकारी वेरिफाई करें।
- कस्टमर केयर नंबर पर कॉल कर जानकारी ले सकते हैं।
- वहीं आप चाहें तो नजदीकी एलआईसी शाखा में भी जा सकते हैं।
- एलआईसी अपने कस्टमर्स को सलाह देता है कि अगर कोई कॉल आपको संदिग्ध लगे तो अपने अधिकार क्षेत्र के पुलिस स्टेशन में उस फोन नंबर के साथ शिकायत दर्ज करें।
- आपको ई-मेल के जरिये spuriouscalls@licindia.com पर कॉल की संक्षिप्त जानकारी के साथ संदिग्ध कॉल की भी सूचना देनी चाहिए।
ग्राहक फेक कॉल आए तो ये न करें
- एलआईसी का कहना है कि कभी भी अनवेरिफाइड कॉल को एंटरटेन न करें।
- यदि कॉलर आपको एक्स्ट्रा फायदा दिलाने का दावा करता है और आपको अपनी पॉलिसी को सरेंडर करने के लिए मना रहा है, तो ऐसी कॉल को एंटरटेन बिल्कुल न करें।
- अपनी पॉलिसी से जुड़ी कोई भी अपनी जानकारी शेयर न करें।
- लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी के फायदों के बारे में ज्यादा लालच में न आएं।
- एक्स्ट्रा बोनस और ज्यादा फायदे की बात करने वालों के चक्कर में न पड़ें।
- किसी भी कॉलर को अपनी पॉलिसी डीटेल/दूसरी जानकारी शेयर न करें।
इन आसान टिप्स के जरिए DL को करें AADHAAR से लिंक ये भी पढ़ें
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!



Click it and Unblock the Notifications