नई दिल्ली, जुलाई 17। कोरोना काल में लोगों के पास रोजगार के मौके कम हो गए हैं। बहुत से लोग बेरोजगार हैं और मजबूरी में छोटे-मोटे काम करके गुजारा कर रहे हैं। अगर आप भी ऐसे लोगों में हैं और कोई अच्छा काम शुरू करना चाहते हैं तो यहां हम आपको एक बढ़िया काम की डिटेल देंगे। आपको बता दें कि आईआरसीटीसी (भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम) इंडियन रेलवे के लिए टिकट सहित कई सेवाएं देती है। आप इसी आईआरसीटीसी के एजेंट बन कर अच्छा पैसा कमा सकते हैं। आपकी पॉजिशन रेल ट्रैवल सर्विस एजेंट की होगी। जानते हैं कैसे होती है एजेंट बन कर इनकम।
ऐसे होती है कमाई
आईआरसीटीसी के साथ जुड़ कर आपको कमीशन मिलती है और यही कमाई का सोर्स होता है। आप आईआरसीटीसी के एजेंट होंगे और टिकट बुक करेंगे। टिकट बुकिंग के हिसाब से ही आपको कमीशन मिलेगी। आईआरसीटीसी एजेंटों को सभी प्रकार के ऑनलाइन रेलवे टिकट (तत्काल, वेटिंग लिस्ट से आरएसी तक) बुक करने की अनुमति होती है।
कितनी होती इनकम
एजेंटों को प्रत्येक बुकिंग और लेनदेन पर एक कमीशन मिलती है। एक एजेंट प्रति माह 80,000 रुपये तक की रेगुलर इनकम हासिल कर सकता है। यदि आपका काम मंदा भी रहे तो भी आराम से औसतन 40-50 हजार रु की कमाई की जा सकती है। ध्यान रहे कि एजेंट बनने के लिए आपको 12वीं पास होना चाहिए। दूसरे एजेंट बनने के लिए आपको आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहां इसके लिए आपको आवेदन फॉर्म फिल करना होगा।
लगेंगे कई हजार रु
अगर आप आईआरसीटीसी का एजेंट बनना चाहते हैं तो पहले आपको एक डिमाड ड्राफ्ट (डीडी) बनवाना होगा। ये डीडी 30000 रु का होगा और आईआरसीटीसी के नाम पर बनवाना होगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसमें से 20000 रु वापिस कर दिए जाते हैं। मगर ये पैसा आईआरसीटीसी के साथ समझौता पूरा होने या कैंसल कराने पर मिलता है। दूसरी बात आपको हर साल 5000 रु भी देने होंगे। ये हर साल आपको एग्रीमेंट रिन्यूअल चार्ज का खर्च होगा।
जानिए बाकी डिटेल
आईआरसीटीसी एजेंट बन कर आप तगड़ी कमाई कर सकते हैं। इसके लिए आपको ट्रेनिंग किट दी जाएगी। इससे आपको ये जानने में मदद मिलेगी कि वेबसाइट पर किस तरह टिकट बुकिंग होता है। ध्यान रहे कि एजेंट बनने के लिए आपके पास पैन कार्ड, आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो के अलावा मोबाइल नंबर और ई-मेल एड्रेस होना जरूरी है। एजेंट एसी के टिकट पर 50 रु और स्लीपर टिकट पर 30 रु अतिरिक्त बतौर कमीशन हासिल कर सकते हैं। इससे ज्यादा की अनुमति नहीं होती।
बस टिकट बुकिंग
आईआरसीटीसी ने बस यात्रियों के लिए टिकट बुकिंग सर्विस शुरू की है। इससे बस से सफर करने वालों के लिए ऑनलाइन टिकट बुक करना आसान हो जाएगा। टिकटिंग वेबसाइट ने आईआरसीटीसी ऑनलाइन बस टिकट बुकिंग सेवा शुरू करने का ऐलान किया है। आईआरसीटीसी के मुताबिक 29 जनवरी से बस टिकट बुकिंग सेवा इसकी वेबसाइट पर लाइव हो गई है। कुछ दिनों पहले आईआरसीटीसी ने अपनी वेबसाइट को नये रूप में रेल कनेक्ट ऐप के साथ ऑफिशियल बना दिया था।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications