कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मामले को देखते हुए मोदी सरकार ने एक बार फिर से लॉकडाउन की समयसीमा को 14 अप्रैल से बढ़ाकर 3 मई कर दी है। इस वक्त पूरे देश में कामकाज बंद है,
नई दिल्ली: कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मामले को देखते हुए मोदी सरकार ने एक बार फिर से लॉकडाउन की समयसीमा को 14 अप्रैल से बढ़ाकर 3 मई कर दी है। इस वक्त पूरे देश में कामकाज बंद है, ऐसे में घर से निकलना बिलकुल बंद ही हो गया है। जिसके चलते लोगों के साथ-साथ उनकी कारें और टू-व्हीलर भी घरों तक सीमित हो गई हैं। फिलहाल तो ऐसी स्थिति है कि अगर कार या टू-व्हीलर लंबे समय तक एक जगह खड़ी रहती है तो इन्हें कुछ समय बाद चालू करने पर काफी परेशानियां आ सकती हैं। ऐसे में परेशान होने की बिलकुल भी जरुरत नहीं है। ये बात भी सच है कि जो लोग राइडिंग के शौकीन हैं, जाहिर है कि लॉकडाउन हटने के बाद वे अपने व्हीकल को चलाने में जरा सी भी देरी नहीं करना चाहेंगे। ऐसे में हम आपको बता दें कि लॉकडाउन के बाद बाइक/स्कूटर निकाल रहे हैं तो इन बातों का ध्यान रखें।

बाइक/स्कूटर के इस्तेमाल से पहले, इन बातों का रखें ध्यान
- जब बाइक या स्कूटर को लंबे वक्त तक खड़ा करना हो तो उसके टायर्स में थोड़ी ज्यादा हवा होनी चाहिए। इससे टायर डैमेज होने से बचे रहते हैं। लेकिन व्हीकल के खड़े रहने पर भी उसके टायर्स की हवा धीरे-धीरे कम होती जाती है। इसलिए टूव्हीलर को दोबारा चलाने से पहले उसके टायरों में हवा का दबाव अच्दे से चेक करें।
- बाइक को बाहर निकालने से पहले उसकी बैटरी की जांच कर लें। हेल्थी पावर सेल 12.5v या इससे ज्यादा को माना जाता है। अगर बैटरी की पावर इससे कम है तो इसे चार्ज करें। वोल्टेज चेक करते वक्त इग्निशन को बंद रहें।
- दूसरी तरफ बता दें कि बाइक के लंबे वक्त तक खड़े रहने से फोर्क सील्स खराब हो सकते हैं। इसलिए टिश्यू को स्टैंशियन और सील के आसपास लगाकर चेक करें कि कहीं तेल तो नहीं बह रहा। बाइक चलाने से पहले सुनिश्चित कर लें कि कोई लीकिंग न हुई हो। रियर शॉक/शॉक्स के मामले में भी ऐसे ही चेक करें।
- लंबे वक्त के बाद स्टार्ट करते हुए हो सकता है कि इंजन कुछ वक्त ले। इंजन स्टार्ट होने पर इसे कुछ देर वार्म अप करें और उसके बाद ध्यान दें कि कहीं कोई लीकेज तो नहीं हो रही है।
- बाइक की चेन पर भी ध्यान दें। हो सकता है कि वक्त के साथ यह कुछ ढीली हो गई हो। चेन के लिए अच्छी गुणवत्ता वाला ल्यूब स्प्रे का इस्तेमाल करें। इसे चेन पर गंदगी, जमा ग्रीस साफ करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। स्प्रे को अंदर की ओर से डालें और बैकग्राउंड को कपड़े से ढके रहें ताकि ओवरस्प्रे होने पर यह टायर तक न पहुंचे।
- अपने व्हीकल को बाहर ले जाने से पहले इसके डॉक्युमेंट जरूर चेक कर लें।
- सबसे महत्वपर्ण अगर इंश्योरेंस, लाइसेंस या कोई अन्य डॉक्युमेंट एक्सपायर हो चुका है तो पहले इसे रिन्यू कराएं।
झटका : अर्थव्यवस्था को 4.8 लाख करोड़ का नुकसान: IIT-Bombay ये भी पढ़ें
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications