इलेक्ट्रिक व्हीक्ल की डिमांड भी मार्केट में तेजी से बढ़ रही है। अगर आप इलेक्ट्रिक टू स्कूटर लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए काफी अच्छी खबर है।
नई दिल्ली, अप्रैल 6। इलेक्ट्रिक व्हीक्ल की डिमांड भी मार्केट में तेजी से बढ़ रही है। अगर आप इलेक्ट्रिक टू स्कूटर लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए काफी अच्छी खबर है। फिलहाल देश में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग तेजी से बढ़ रही है। वहीं पर्यावरण को देखते हुए सरकार भी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को बढ़ावा दे रही है। ऐसे में इलेक्ट्रिक स्कूटर काफी अच्छा ऑप्शन हो सकता है। खासतौर पर दो-पहिया वाहन सेगमेंट में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की मांग में तेजी देखने को मिली है। हालांकि बीते कुछ समय में अलग-अलग कंपनियों के इलेक्ट्रिक स्कूटरों में आग लगने की घटनाएं सामने आई हैं, लेकिन इसके बावजूद ग्राहकों इन वाहनों की मांग में कमी नहीं आई है। सरकारी स्कीम : हर महीने जमा करें 1500 रु से भी कम, मिलेंगे गारंटीड 35 लाख रुपये

कंपनियां ईवी को पॉपुलर बनाने की कोशिश में
ये बात बिलकुल सच है कि इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) भारतीय ग्राहकों के लिए भले ही एक नया कॉन्सेप्ट हो, लेकिन इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली बड़ी कंपनियां ईवी को पॉपुलर बनाने की कोशिश कर रही हैं। लोगों के में इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रति रुचि भी देखी जा रही है। तो चलिए आज हम आपको इलेक्ट्रिक वाहन के पांच बेहतरीन ऑप्शन के बारे में बताते हैं। बता दें कि हीरो इलेक्ट्रिक मार्च में शीर्ष ब्रांड बना हुआ है। ओला इलेक्ट्रिक (बीच में) भारत में दूसरी सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता के रूप में उभरी है। ओला ने ओकिनावा को तीसरे स्थान पर जबकि एथर एनर्जी पांचवें स्थान पर है।
ओला के आने के बाद भी हीरो इलेक्ट्रिक नंबर 1 पर
जी हां भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में ओला के आने के बाद भी हीरो इलेक्ट्रिक की बादशाहत बनी हुई है। हालांकि ओला इलेक्ट्रिक भारतीय इलेक्ट्रिक दोपहिया निर्माताओं में टॉप स्थान के करीब पहुंचने लगी है। मार्च में टू-व्हीलर की बिक्री पर नजर डालें, तो ओला इलेक्ट्रिक 9,123 यूनिट की बिक्री के साथ दूसरे स्थान पर रही। हालांकि हीरो इलेक्ट्रिक अभी भी टू-व्हीलर सेगमेंट में टॉप ईवी निर्माता बनी हुई है, जिसमें पिछले महीने कंपनी की 13,022 यूनिट रजिस्टर्ड हुई हैं। चलिए आपको बताते है कि मार्च में भारत में टॉप 5 इलेक्ट्रिक दोपहिया निर्माताओं पर नजर डालते है।
हीरो इलेक्ट्रिक टॉप ब्रांड
हीरो इलेक्ट्रिक मार्च में पहली बार 10,000 से अधिक ईवी बिक्री के साथ टॉप ब्रांड बना हुआ है। इलेक्ट्रिक दोपहिया निर्माता ने मार्च में पूरे भारत में 13,022 इलेक्ट्रिक स्कूटर रजिस्टर्ड किए। फरवरी की तुलना में यह एक बड़ी छलांग है, जब ब्रांड ने इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की 7,356 यूनिट रजिस्टर्ड की थी। हीरो इलेक्ट्रिक की भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में फिलहाल 30 प्रतिशत से अधिक की हिस्सेदारी है। इस साल के पहले तीन महीनों में कंपनी ने लगभग 30,000 इकाइयां बेची हैं। कंपनी ने 2021 में 46,260 इकाइयों की बिक्री के आंकड़े में सुधार होने का वादा किया है। इस दर पर हीरो इलेक्ट्रिक इस साल अपनी बिक्री को दोगुना कर सकती है।
ओला इलेक्ट्रिक
भारत के टॉप इलेक्ट्रिक दोपहिया निर्माता की रेस में ओला इलेक्ट्रिक ने बड़ी तेजी से छलांग लगाई है। ओला इलेक्ट्रिक बिक्री के मामले में तेजी से आगे बढ़ रही है। बिना किसी फिजिकल शोरूम या डीलर के एकमात्र ब्रांड होने के नाते ओला ने मार्च में 9,123 इकाइयों को रजिस्टर्ड किया है, जो पिछले महीने में वितरित 3,904 इकाइयों से दोगुने से अधिक है। यह अब हीरो इलेक्ट्रिक के भी करीब पहुंच रही है।
ओकिनावा ऑटोटेक भी तीसरे पायदान पर
ओला इलेक्ट्रिक ने ओकिनावा ऑटोटेक को तीसरे स्थान पर पहुंचा दिया है। ईवी निर्माता जिसने हाल ही में अपना लेटेस्ट हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर ओखी 90 लॉन्च किया है। मार्च में कंपनी ने 8,284 यूनिट यूजर्स को डिलीवर किए। हालांकि ओकिनावा को इस साल के अंत तक ओखी-90 के 50,000सयूनिट्स के साथ हर साल कुल मिलाकर 2 लाख इकाइयों की बिक्री का लक्ष्य रखा है।
एम्पीयर व्हीकल्स
एम्पीयर व्हीकल्स के पास इलेक्ट्रिक स्कूटर की लंबी रेंज है। कंपनी रियो, रियो एलीट, मैग्नस ईएक्स, मैग्नस प्रो और जील जैसे ईवी मॉडल बाजार में बेचती हैं। एम्पीयर व्हीकल्स मार्च में चौथे नंबर पर आ गई हैं। ईवी टू-व्हीलर निर्माता ने पिछले महीने 6,338 यूनिट्स की डिलीवरी की, जो इस साल फरवरी में बेची गई 4,303 यूनिट्स से ज्यादा है।
एथर एनर्जी
मार्च में केवल 2,591 इकाइयों की डिलीवरी के साथ एथर एनर्जी बिक्री के मामले में अन्य इलेक्ट्रिक दोपहिया निर्माताओं से पीछे है। हालांकि फरवरी की तुलना में बिक्री के मामले में यह अभी भी एक अच्छी वृद्धि है, जब ईवी निर्माता ने 2,229 इकाइयां बेची थीं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications