Biggest Currency Notes in India: देश में 32 सालों तक 10 हजार रुपये का नोट चलाया गया था. लेकिन फिर ऐसा क्या हुआ, जो इस नोट को बंद कर दिया गया. चलिए जानतें है भारत के सबसे बड़े 10 हजार रुपये के नोट की पूरी कहानी..

आज देश में सबसे बड़ा नोट 500 रुपये है. नोटबंदी के बाद 2000 रुपये का नोट कुछ समय के लिए आया था. लेकिन 19 मई 2023 को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने ये फैसला किया की 2000 रुपये के नोट को बंद कर दिया जाएगा. एक समय ऐसा भी था, जब भारत में 32 सालों तक 10 हजार रुपये का नोट चलाया गया था. अब फटाफट से इसकी कहानी जान लेते हैं.
Biggest Currency Note start: कब शुरू हुआ 10,000 रुपये का नोट
साल 1938 में अंग्रेजी हुकूमत द्वारा भारत का सबसे बड़ा नोट लाया गया. अंग्रेजों ने 'बड़े काम के लिए बड़ा नोट' की धारणा को अप्लाई करते हुए 10 हजार रुपये के नोट की शुरुआत की. इस नोट को उस वक्त रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा छापा गया था. ये 10 रुपये का नोट देश का सबसे बड़ा नोट बन गया.
क्यों करना पड़ा बंद?
अंग्रेजों ने इस नोट को 8 साल तक ही चलाया. साल 1946 में 10 हजार रुपये के नोट को बंद कर दिया गया. इसकी बड़ी वजह ये थी की दूसरे विश्व युद्ध के दौरान कालाबाजारी बढ़ चुकी थी. 10 हजार रुपये के नोट से कालाबाजरी करना आसान था. इसलिए इसे बंद कर दिया गया. लेकिन एक बार फिर आजादी के बाद साल 1954 में 10 हजार रुपये के नोट को वापस लाया गया. इस नोट के साथ सरकार ने 5000 रुपये के नोट की भी शुरुआत की थी.
ये दोनों ही नोट आम जनता के कुछ खास काम नहीं आते थे. इसके साथ ही इनसे कालाबाजरी भी बढ़ रही थी. जिसके बाद 1978 में पूर्व प्रधामंत्री मोरारजी देसाई ने 5000 और 10,000 के नोट को बंद करने का आदेश दिया. इस तरह से 10 हजार नोट की सप्लाई खत्म हुई और ये भारत के इतिहास में सबसे बड़ा नोट बन गया.
More From GoodReturns

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications