अगर आप भी हर महीने गैस सिलेंडर की बुकिंग करते है तो यह खबर जरूर पढ़ें। गैस सिलेंडर बुक करना अब बहुत ही आसान हो गया है। अब बिना कहीं जाए और अधिक आसानी से आप घर बैठे ही रसोई गैस सिलिंडर बुक करा सकते हैं।
नई दिल्ली: अगर आप भी हर महीने गैस सिलेंडर की बुकिंग करते है तो यह खबर जरूर पढ़ें। गैस सिलेंडर बुक करना अब बहुत ही आसान हो गया है। अब बिना कहीं जाए और अधिक आसानी से आप घर बैठे ही रसोई गैस सिलिंडर बुक करा सकते हैं। सरकारी ऑयल कंपनियां ग्राहकों को रसोई गैस रिफिल कराने के लिए वॉट्सऐप और एसएमएस की सुविधा दे रही हैं। बड़े काम का है ये मोबाइल ऐप, गैस सिलेंडर की बुकिंग से लेकर बिजली का बिल होगा जमा ये भी पढ़ें

इस कंपनियों के ग्राहक उठा सकेंगे फायदा
अब गैस सिलेंडर उपभोक्ता वॉट्सऐप और एसएमएस के जरिए घर बैठे ही आसानी से गैस सिलेंडर की बुकिंग कर सकते हैं। इस सुविधा का फायदा भारत की सबसे बड़ी पेट्रोलियम कंपनियों में से एक भारत गैस, इंडेन गैस और एचपी गैस के ग्राहक उठा सकते हैं। तो चलिए हम अपनी खबर के जरिए आपको बताते हैं कि आप किस तरह अपने गैस की बुकिंग कर सकते हैं।
गैस सिलेंडर बुकिंग करने के 5 तरीके
गैस एजेंसी या वितरक से बात करके
मोबाइल नंबर पर कॉल करके
वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन बुकिंग https://iocl.com/Products/Indanegas.aspx
कंपनी के व्हाट्सएप नंबर पर एक टेक्स्ट भेजकर
इंडेन का ऐप डाउनलोड करके
भारत गैस के ग्राहक इस तरह बुक करें सिलेंडर
भारत गैस की बुकिंग के लिए अपने मोबाइल में 1800224344 नंबर को अपने मोबाइल में सेव करना पड़ेगा। नंबर सेव करने के बाद आपको वॉट्सऐप पर जाना होगा। इसके बाद सेव किये भारत गैस यानी भारत पेट्रोलियम स्मार्ट लाइन नम्बर को खोलें। इसके बाद वॉट्सऐप पर Hii, Hello लिखकर भेज दें। तुरंत ही रिप्लाई आएगा, जिसमें व्हाट्स पर एजेंसी द्वारा स्वागत किया जायेगा। सिलेंडर जब भी बुक करना हो, बस आप व्हाट्स एप पर Book लिखकर भेज दें। Book लिखकर भेजते ही आपको ऑर्डर डिटेल मिलेगी और किस दिन सिलेंडर डिलीवर होगा, ये भी व्हाट्स एप पर लिखकर आ जायेगा।
एचपी के ग्राहक इस तरह कर सकते हैं सिलेंडर की बुकिंग
एचपी के ग्राहक इस नम्बर 9222201122 को अपने मोबाइल में सेव करें। इस नम्बर को सेव करने के बाद व्हाट्स एप ओपन करें और सेव किया गया नम्बर खोलें। सेव किये गये एचपी गैस सिलिंडर के नम्बर पर Book लिखकर भेज दें। अपने रजिस्टर्ड नम्बर से एचपी गैस के इस नम्बर पर Book लिखकर भेजते ही व्हाट्सएप पर ही आर्डर डिटेल आ जायेगी। इसमें सिलेंडर की डिलीवरी डेट सहित पूरी डिटेल लिखी होगी।
इंडेन गैस ग्राहक इस तरह बुक करें सिलेंडर
इंडेन गैस के ग्राहक 7588888824 नम्बर पर बुकिंग कर सकते हैं। उपभोक्ता इस नम्बर 7588888824 को अपने मोबाइल में सेव करें। इसके बाद व्हाट्स एप ओपन करें। सेव किये गये नम्बर को खोलें और अपने उस रजिस्टर्ड नम्बर से Book या REFILL# लिखकर भेज दें। REFILL# लिखकर भेजते ही ऑर्डर पूरा होने का जवाब आएगा। रिप्लाई में सिलेंडर बुकिंग की डिलीवरी कब होगी, इसकी डेट भी लिखी होगी।
नोट : आपको बता दें आप सिर्फ उसी नंबर से गैस सिलेंडर की बुकिंग कर सकते हैं, जो नंबर आपको एजेंसी में रजिस्टर्ड है। बिना रजिस्टर्ड कराए आप गैस सिलेंडर की बुकिंग नहीं करा सकते हैं।
ऐसे जानिए बुकिंग स्टेटस
अगर आपकी बुकिंग हो गई है और आप उसका स्टेटस जानना चाहते हैं तो यह सुविधा भी वॉट्सऐप सर्विस पर उपलब्ध है। इसके लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से टाइप करना है STATUS# उसके बाद ऑर्डर नंबर जो बुकिंग करने के ठीक बाद आपको मिलता है। उदाहरण के लिए अगर आपका बुकिंग नंबर 12345 है तो आपको टाइप करना है STATUS#12345 और 7588888824 नंबर पर वॉट्सऐप मैसेज कर देना है। इस बात का ध्यान रखें कि STATUS# और ऑर्डर नंबर के बीच कोई स्पेस नहीं होता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications