बीएसएनएल ने अपने ग्राहकों को फायदा पहुंचाने के लिए पॉपुलर प्री-पेड प्लान को अपडेट किया है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने अपने 198 रुपये वाले डेटा प्लान में बदलाव किया है।
नई दिल्ली: बीएसएनएल ने अपने ग्राहकों को फायदा पहुंचाने के लिए पॉपुलर प्री-पेड प्लान को अपडेट किया है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने अपने 198 रुपये वाले डेटा प्लान में बदलाव किया है। इस प्लान में हर रोज मिलने वाले 2 जीबी डेटा के अलावा अब यूजर्स फ्री कॉलर ट्यून की सुविधा का भी लाभ ले सकेंगे। बीएसएनल की कॉलर ट्यून सुविधा पर्सनलाइज्ड रिंग बैक टोन (पीआरबीटी) सर्विस के तहत मिलती है। इसके लिए कंपनी 30 रुपये महीना चार्ज करती है। इतना ही नहीं इसके अलावा हर बार गाना सिलेक्ट करने पर 12 रुपये चार्ज किये जाते हैं। हालांकि, अब 198 रुपये वाले प्लान के सब्सक्राइबर्स को यह सुविधा मुफ्त में मिलेगी।
बीएसएनएल 198 रुपये वाला डेटा पैक की खासियत
बीएसएनएल के 198 रुपए वाले प्लान में हर रोज 2 जीबी हाई स्पीड डेटा मिलता है। लिमिट खत्म हो जाने के बाद स्पीड घटकर 40 Kbps की हो जाती है। बदलाव के बाद अब इस प्लान में पीआरबीटी (कॉलर ट्यून) की सुविधा भी मुफ्त में मिलेगी। प्लान की वैलिडिटी 54 दिन की ही रहने वाली है। इसमें किसी भी तरह की कॉलिंग सुविधा नहीं मिलती।
इन सर्कल्स में मिलेगी सुविधा
फ्री कॉलर ट्यून के साथ 198 रुपये वाले प्लान की सुविधा बीएसएनल के अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, चेन्नई, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, कर्नाटक, केरल, कोलकाता, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, त्रिपुरा, यूपी ईस्ट, यूपी वेस्ट, उत्तराखंड और वेस्ट बंगाल जैसे सर्कल्स में ली जा सकती है। वहीं, छत्तीसगढ़, दमन-दीव, दादर-नगर हवेली, गुजरात, गोवा, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र जैसे सर्कल्स में यही प्लान 197 रुपये में उपलब्ध है। इसके अलावा आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सर्कल्स में 198 रुपये वाले प्लान में फ्री कॉलर ट्यून की सुविधा नहीं मिलती है। इन सर्कल में यूजर्स को सिर्फ 54 दिनों की वैलिडिटी और डेली 2 जीबी डाटा मिल रहा है।
बीएसएनएल के अन्य दमदार प्लान
बीएसएनएल का 18 रु वाला प्रीपेड प्लान
बीएसएनएल के इस प्लान की कीमत 18 रुपये है। इस रिचार्ज प्लान में यूजर्स हर रोज 1.8 जीबी डाटा मिलेगा। इसके अलावा इस प्लान के तहत पूरे भारत में बीएसएनएल और गैर-बीएसएनएल नंबर्स पर 250 मिनट तक की मुफ्त कॉलिंग की जा सकेगी, हालांकि इस प्लान की वैधता महज दो दिनों की है।
बीएसएनएल का 108 रु वाला प्रीपेड प्लान
बीएसएनएल यूजर्स को इस प्लान में प्रतिदिन 1 जीबी डाटा और 500 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। साथ ही कंपनी ने यूजर्स को किसी भी नेटवर्क (दिल्ली और मुंबई के सर्किल शामिल) पर कॉलिंग के लिए 250 मिनट दिए हैं। वहीं, इस पैक की वैधता 28 दिनों की है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications