बीएसएनएल ने अपने प्री-पेड यूजर्स के लिए दो नए प्लान पेश किया है। इन दोनों पैक की कीमत 1,599 रुपये और 899 रुपये है।
नई दिल्ली: बीएसएनएल ने अपने प्री-पेड यूजर्स के लिए दो नए प्लान पेश किया है। इन दोनों पैक की कीमत 1,599 रुपये और 899 रुपये है। बीएसएनएल ने ओडिशा सर्किल में एक स्पेशल प्रमोशनल ऑफर के तहत दो नए प्रीपेड प्लान्स को पेश किया है। भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) की ओर से स्पेशल प्रमोशनल ऑफर के अंदर 1,599 रुपये और 899 रुपये के प्रीपेड प्लान वाउचर्स ऑफर किए जा रहे हैं। नए प्लान वाउचर्स में यूजर्स को 1500 रुपये तक का टॉकटाइम और 2 जीबी डेली डेटा तो मिल ही रहा है, बीएसएनएल नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग भी दी जा रही है। इसके साथ ही इन प्लान्स की वैलिडिटी 425 दिन तक है। कंपनी की ओर से नए प्लान केवल 31 मई तक मिल रहे स्पेशल ऑफर के तहत दिए जा रहे हैं।
1599 रुपये का प्लान
बीएसएनएल के 1,599 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में वाउचर में सेम नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स के अलावा रोज 2 जीबी हाई-स्पीड डेटा मिलेगा। इसके अलावा 1500 रुपये का टॉकटाइम भी इस प्लान में ऑफर किया जा रहा है। बीएसएनएल के अलावा बाकी नेटवर्क्स पर कॉल करने के लिए इस प्लान में यूजर्स को 20 पैसे प्रति मिनट चार्ज देना होगा। इसके अलावा यह प्लान 425 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है।
899 रुपये का प्लान
दूसरी तरफ बीएसएनएल के 899 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इस प्लान में भी ग्राहकों को अनलिमिटेड ऑन-नेट कॉलिंग मिलेगी। यह भी रोज 2 जीबी हाई-स्पीड डेटा और बाकी नेटवर्क्स पर कॉलिंग के लिए 20 पैसे प्रति मिनट चार्ज लेता है। हालांकि, इस प्लान में 100 रुपये की टॉकटाइम वैल्यू मिलती है और इस प्लान की वैलिडिटी 365 दिन है।
जानकारी के मुताबिक ये दोनों प्लान्स केवल ओडिशा सर्कल में भी ऑफर किए जा रहे हैं। बीएसएनएल ओडिशन डिवीजन की ओर से राज्य के कस्टमर्स को एसएमएस भेजकर इस प्लान की जानकारी दी गई है। इस एसएमएस का स्क्रीनशॉट रिपोर्ट में भी शेयर किया गया है। कंपनी केवल 31 मई तक ही यूजर्स को इन दोनों प्लान्स से रिचार्ज करवाने का ऑप्शन दे रही है।
बीएसएनएल के अन्य दमदार प्लान
बीएसएनएल के 2399रु प्लान
इस प्लान को कंपनी ने सिर्फ प्रीपेड यूजर्स के लिए पेश किया है। इसकी कीमत 2,399 रुपये है और इसमें आपको कुल 600 दिनों की वैधता मिलेगी। इसके अलावा बीएसएनएल 2399 रु प्रीपेड प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग ऑफर किया जा रहा है। इसके तहत हर दिन 250 मिनट्स कॉलिंग के लिए मिलेगा। साथ ही प्रतिदिन 100 एसएमएस मुफ्त में मिलेगा। बता दें कि इस प्लान में यूजर्स को डेटा का लाभ नहीं मिलेगा। अन्य बेनिफिट्स के तहत यूजर्स को 60 दिनों के लिए फ्री रिंगबैक टोन भी मिलेगा।
बीएसएनएल के 699रु प्लान
इस प्लान में बीएसएनएल यूजर्स को हर दिन 500 एमबी डाटा और किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल का फायदा मिलेगा। इसके अलावा हर दिन 100 एसएमएस भी ऑफर किया जा रहा है। इस पैक की वैधता 160 दिनों की है। हालांकि कंपनी इस प्लान के साथ 20 दिनों की वैधता एक्स्ट्रा दे रही है। बता दें कि दोनों ही प्लान कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट कर दिए गए हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications