बीएसएनएल ने अपने ग्राहकों को फायदा पहुंचाने के लिए एक खास लॉन्ग-टर्म प्लान पेश किया है। तो अगर आप बीएसएनएल ग्राहक है तो यह खबर आपके लिए बड़े काम की है।
नई दिल्ली: बीएसएनएल ने अपने ग्राहकों को फायदा पहुंचाने के लिए एक खास लॉन्ग-टर्म प्लान पेश किया है। तो अगर आप बीएसएनएल ग्राहक है तो यह खबर आपके लिए बड़े काम की है। भारत संचार निगम लिमिटेड ने अपने प्रीपेड कस्टमर्स के लिए नया प्लान लॉन्च किया है।

इस प्लान में यूजर्स को अनलमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलता है। इस प्लान की कीमत 2,399 रुपये है। बता दें कि बीएसएनएल का यह प्लान 600 दिनों की बंपर वैलिडिटी के साथ आता है। अच्छी बात तो यह है कि फिलहाल मार्केट में इतनी लंबी वैलिडिटी वाला कोई दूसरा प्लान नहीं है। हालांकि इस प्लान में कोई डेटा बेनिफिट नहीं है। यानी यह प्लान उन यूजर्स के लिए अच्छा विकल्प है जिन्हें डेटा की जरूरत नहीं।
बीएसएनएल के 2399 रु प्लान में क्या मिलेगा खास
बीएसएनएल के 2399 रु प्लान में 600 दिनों की बंपर वैलिडिटी मिलती है यानी यूजर इस प्लान में पूरे 600 दिन अनलिमिडेट कॉलिंग का मजा ले सकते हैं। यह प्लान उन यूजर्स के लिए है जिन्हें डेटा की जरूरत नहीं। इसीलिए कंपनी प्लान में कोई डेटा बेनिफिट नहीं दे रही है। वहीं प्लान में 100 एसएमएस रोजाना यूजर को मिलेंगे। सबसे लंबी वैलिडिटी वाला यह प्लान 250 मिनट की डेली एफयूपी लिमिट के साथ आता है।
बीएसएनएल का 699 रुपये वाला प्लान
उपभोक्ताओं को इस प्री-पेड प्लान में प्रतिदिन 500 एमबी डाटा मिलेगा। साथ ही यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग (250 मिनट प्रतिदिन) कर सकेंगे। इसके अलावा कंपनी यूजर्स को 60 दिनों के लिए कॉलर ट्यून की सब्सक्रिप्शन देगी। इस प्री-पेड प्लान की असल समय सीमा 60 दिनों की है, लेकिन प्रमोशनल ऑफर लागू होने के बाद इसकी वैधता 180 दिन की हो जाएगी। वहीं, इस प्लान को केवल कंपनी की आधिकारिक साइट से रिचार्ज कराया जा सकता है।
रिलायंस जियो का 2399 रु वाला प्लान
जियो के इस नए प्लान की वैधता 365 दिन की है। इस प्लान में ग्राहकों को रोज 2 जीबी डेटा मिलता है। इसके साथ ही प्लान में जियो से जियो पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है, वहीं अन्य नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 12000 नॉन-जियो मिनट्स मिलते हैं। इसके अलावा जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन और रोज 100 एसएमएस मिलते हैं।
एयरटेल का 2398 रु वाला प्लान
इसके साथ ही एयरटेल के प्लान की कीमत 2398 रुपये है। इसकी वैलिडिटी भी 365 दिन की है। इसमें सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 एसएमएस मिलते हैं। इस तरह कॉलिंग के मामले में जियो के प्लान से बेहतर हो गया। हालांकि इसमें जियो से कम डेटा (रोज 1.5 जीबी) मिलता है। इसके अलावा रोज 100 एसएमएस मिलते हैं।
वोडाफोन का 2399 रु वाला प्लान
वोडाफोन का प्लान भी बिलकुल एयरटेल प्लान के जैसा ही है। इसमें 365 दिन के लिए रोज 1.5 जीबी डेटा मिलता है और सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा व 100 एसएमएस रोज मिलते हैं। ऐसे में अगर आप कॉलिंग ज्यादा करते हैं तो वोडाफोन या एयरटेल का प्लान चुन सकते हैं। वहीं अगर डेटा ज्यादा चाहिए तो जियो के प्लान में फायदा है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications