नई दिल्ली, जुलाई 10। सभी टेलीकॉम कंपनियां हर दूसरे दिन नये-नये प्लान पेश करती रहती हैं। हाल ही में देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो सहित एयरटेल और वीआई (वोडाफोन आइडिया) ने भी कई प्लान पेश किये हैं। बता दें कि सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने भी कुछ बढ़िया प्लान लॉन्च किए। इस बीच एक और 50 रु से सस्ता प्लान आया है। जानते हैं उस प्लान की डिटेल।
बीएसएनएल का नया प्लान
जिस प्लान की हम बात कर रहे हैं वो बीएसएनएल का है। यह एक बेहद सस्ता प्लान है। मगर ध्यान रहे कि यह फर्स्ट रिचार्ज कूपन है, जिसे प्रमोश्नल पीरियड के लिए लॉन्च किया गया है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने 45 रु वाला प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान की वैलिडिटी 45 दिन की है। आपको 45 दिनों के लिए 10 जीबी डेटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग बेनेफिट मिलेगा।
जानिए प्लान के बाकी बेनेफिट
बीएसएनएल के नये प्लान में आपको 100 एसएमएस भी मिलेंगे। ये प्लान 6 अगस्त तक वैलिड है। 45 दिन की वैलिडिटी के बाद आप आराम से कोई और प्लान चुन सकते हैं। बीएसएनएल के अन्य फर्स्ट रिचार्ज कूपन के बारे में बात करें तो इसने हाल ही में अपने 249 रुपये के प्रीपेड प्लान को रेगुलर कर दिया है, जिसकी वैलिडिटी 60 दिनों की है।
249 रु वाले प्लान के बेनेफिट
उपयोगकर्ताओं को इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग बेनेफिट मिलता है। यह प्लान डेली 2 जीबी डेटा बेनेफिट के साथ आता है। इसके बाद डेटा स्पीड 40 केबीपीएस तक कम हो जाती है। आपको इस प्लान मे रोज 100 मुफ्त एसएमएस भी मिलते हैं। एयरटेल, वीआई और जियो ग्राहकों के लिए भी बीएसएलएन के 45 रु वाले जैसे प्लान हैं, जिनका मुकाबला बीएसएनएल के नए 45 रु वाले फर्स्ट रिचार्ज कूपन के साथ होगा।
बीएसएनएल का फ्री सिम ऑफर
बीएसएनएल ने 1 जुलाई 2021 से 30 सितंबर 2021 तक के लिए नए और साथ ही एमएनपी पोर्ट-इन ग्राहकों को मुफ्त 4 जी सिम कार्ड देने का ऐलान किया है। यह ऑफर पहली बार इस साल अप्रैल में पेश किया गया था और जून में समाप्त होने वाला था। मगर कंपनी ने मुफ्त 4जी सिम ऑफर को सितंबर तक के लिए बढ़ा दिया। हालाँकि अभी तक यह ऑफर केरल सर्कल में उपलब्ध है और अन्य टेलीकॉम सर्किलों तक भी इसका विस्तार हो सकता है। बीएसएनएल के 4जी सिम कार्ड की कीमत 20 रुपये है जो नए यूजर्स के लिए माफ कर दी जाएगी। साथ ही एमएनपी पोर्ट ग्राहकों से भी यह चार्ज नहीं लिया जा रहा। मगर ग्राहकों को 100 रुपये से अधिक का पहला रिचार्ज कूपन लेना होगा। बीएसएनएल फ्री 4जी सिम ऑफर का लाभ बीएसएनएल ग्राहक सेवा केंद्रों (बीएसएनएल सीएससी) और बीएसएनएल के रिटेल आउटलेट से लिया जा सकता है।
एक और सस्ता प्लान
बीएसएनएल का एक और नया प्लान है। इस प्लान की कीमत 94 रु है। प्लान की वैलिडिटी 90 दिनों की है। आपको 90 दिन के लिए 3 जीबी डेटा मिलेगा। कॉलिंग के लिए आपको कुल 100 मिनट्स मिलेंगे।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications