बीएसएनएल ने अपने प्रीपेड ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है। कंपनी ने अपने पॉपुलर प्लान्स की वैलिडिटी कम करने के साथ-साथ कई बदलाव भी किए हैं।
नई दिल्ली: बीएसएनएल ने अपने प्रीपेड ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है। कंपनी ने अपने पॉपुलर प्लान्स की वैलिडिटी कम करने के साथ-साथ कई बदलाव भी किए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक बीएसएनएल ने 1,699 रुपये वाले सालाना प्लान की वैलिडिटी को कम कर के 300 दिन कर दिया है। जबकि कंपनी ने इसे 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ पेश किया था। जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी ने इसके साथ मिलने वाले फायदे नहीं कम किए हैं। इस प्लान के ग्राहकों को 100 एसएमएस फ्री और 2जीबी डेली डेटा का दिया जाता है। बाकी बेनिफिट्स के तौर पर इसमें 250 मिनट डेली कॉलिंग के लिए भी दिए जाते हैं।
बीएसएनएल के इन प्लान्स में भी हुए बदलाव
इसके अलावा बीएसएनएल ने 98 रुपये, 99 रुपये, 319 रुपये वाले अपने स्पेशल टैरिफ वाउचर्स में भी इसी तरह का बदलाव किया है। कंपनी ने इन तीनों प्लान की वैलिडिटी को कम कर दिया है। ग्राहकों को अब 98 रुपये वाले वाउचर में 22 दिन की वैलिडिटी के साथ 2जीबी डेली डेटा दिया जा रहा है। जबकि 99 रुपये वाले वाउचर में ग्राहकों को कॉलिंग के लिए हर दिन 250 मिनट और इस प्लान की वैलिडिटी को भी घटाकर 22 दिन कर दिया गया है। इसके अलावा 319 रुपये वाले वाउचर की बात करें तो अब इसकी वैलिडिटी 85 दिन हो गई है जबकि इसे 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ पेश किया गया था। ग्राहकों को इसमें कॉलिंग के लिए हर दिन 250 मिनट दिए जा रहे हैं।
बीएसएनएल ने पेश किए दो नए प्रीपेड प्लान
हाल ही में सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने अपने प्री-पेड यूजर्स के लिए दो खास प्लान पेश किया है जिससे की उन्हें काम करने के दौरान डेटा की समस्या का सामना न करना पड़े। कंपनी ने 693 रुपये और 1,212 रुपये के दो प्लान पेश किए हैं। इन प्लान्स में केवल डाटा ही उपलब्ध कराया गया है। कंपनी के इन प्लान्स का लाभ आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के यूजर्स ही उठा सकते हैं। बात अगर बीएसएनएल के दूसरे पॉप्युलर एसटीवी की करें तो यह 551 रुपये का आता है। 90 दिन की वैलिडिटी वाले इस स्पेशल टैरिफ वाउचर में रोज 5जीबी के हिसाब से कुल 450जीबी डेटा ऑफर किया जा रहा है।
जानिए बीएसएनएल के दो नए प्रीपेड प्लान की डिटेल्स
693 रुपये के प्लान में यूजर्स को 300 जीबी डाटा दिया जा रहा है। इस प्लान का नाम STV_693 है। इस प्लान की वैधता 180 दिन की है। यानी इस प्लान में यूजर्स 180 दिन तक 300 जीबी डाटा का आनंद ले पाएंगे। वहीं, अगर 1,212 रुपये के प्लान की बात करें तो इसमें यूजर्स को 500 जीबी डाटा दिया जा रहा है। इस प्लान का नाम STV_1212 है। इस प्लान की वैधता 365 दिन की है। इन दोनों ही प्लान्स में यूजर्श को कॉलिंग या एसएमएस की सुविधा नहीं दी जाएगी। साथ ही इशमें कोई FUP लिमिट भी नहीं दी गई है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications