कोराना वायरस संक्रमण के चलते देश भर में कई हफ्ते से लॉकडाउन की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में सभी टेलिकॉम कम्पनियां अपने ग्राहकों के लिए नए-नए प्लान्स पेश कर रही हैं।
नई दिल्ली: कोराना वायरस संक्रमण के चलते देश भर में कई हफ्ते से लॉकडाउन की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में सभी टेलिकॉम कम्पनियां अपने ग्राहकों के लिए नए-नए प्लान्स पेश कर रही हैं। इसी कड़ी के तहत देश की सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल भी अपने यूजर्स के लिए नया 1498 रुपये वाला नया स्पेशल टैरिफ वाउचर लाई है। इस प्लान की खासियत है कि इसमें यूजर्स को 91जीबी हाई स्पीड डाटा मिलता है वो भी बिना किसी एफयूपी लिमिट है। यानी आप इस डाटा का इस्तेमाल एक दिन में भी कर सकते हैं या फिर अपनी जरूरत के हिसाब से वैलिडिटी पीरियड के दौरान रोजाना थोड़ा-थोड़ा करके इस डाटा का उपयोग कर सकते हैं।

बीएसएनएल नए टैरिफ वाउचर के ये बेनिफिट्स
यह बीएसएनएल का लॉन्ग टर्म टैरिफ वाउचर है। इसकी वैलिडिटी 365 दिन है। जैस आपको पहले बताया इस प्लान में बिना किसी एफयूपी लिमिट के 91जीबी डेटा ऑफर किया जा रहा है जिसका इस्तेमाल आप रोजाना अपनी जरूरत के हिसाब से कर सकते हैं। अगर आप 1498 रुपये के प्लान में दिलचस्पी नहीं रखते हैं तो कंपनी के पास आपके काम के कई अन्य टैरिफ वाउचर भी मौजूद है। कंपनी 96 रुपये के प्लान में 11जीबी डेटा मिलता है। यह डेटा बिना किसी एफयूपी लिमिट के आता है। इसकी वैलिडिटी 30 दिन है। इसके अलावा आप 48 रुपये का डेटा प्लान भी ले सकते हैं। इसमें आपको 30 दिन के लिए 5जीबी डेटा मिलता है।
98 रुपये में डेली 2जीबी डेटा
बीएसएनएल अपने 98 रुपये के प्लान में रोजाना 2जीबी डेटा ऑफर करता है। इस प्लान की वैलिडिटी 20 दिन है। इसके अलावा 198 रुपये के प्लान में आपको Eros Now का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। साथ ही 2जीबी डेटा भी आपको रोजाना मिलता है।
बीएसएनएल 2 रुपये वाला वैलिडिटी प्लान
इसके साथ ही भारत संचार निगम लिमिटेड ने अपने वैलिडिटी एक्सटेंशन प्लान को रिवाइज किया है। मौजूदा समय में वैलिडिटी बढ़ाने के लिए बीएसएनएल कस्टमर के ग्रेस पीरियड के अंतिम दिन 19 रुपये काटकर वैलिडिटी एक्सटेंड करता है। अब बीएसएनएल की ओर से इस प्लान में बदलाव किया गया है। कस्टमर की वैलिडिटी खत्म होने पर बीएसएनएल अब सिर्फ 2 रुपये में 3 दिन की वैलिडिटी ऑफर कर रहा है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications