अब देशभर के गांवों और शहरों में जल्द ही वाईफाई की सुविधा मिलेगी। सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल देशभर के गांवों और शहरों में वाईफाई की सुविधा मुहैया कराने जा रही है।
नई दिल्ली: अब देशभर के गांवों और शहरों में जल्द ही वाईफाई की सुविधा मिलेगी। सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल देशभर के गांवों और शहरों में वाईफाई की सुविधा मुहैया कराने जा रही है। एक लिमिट तक बीएसएनल की वाईफाई सेवा का इस्तेमाल मुफ्त में किया जा सकेगा। जिस इलाके में वाई-फाई नेटवर्क लगाया जाएगा उसे वाईफाई हॉटस्पॉट जोन कहा जाएगा। बता दें कि बीएसएनएल वाईफाई हॉटस्पॉट की शुरुआत वाराणसी से होने रही है। बीएसएनएल वाईफाई से कनेक्ट हो जाने के बाद आप 30 मिनट तक मुफ्त में इंटरनेट का इस्तेमाल कर पाएंगे, उसके बाद आपको कूपन खरीदने की जरूरत होगी।
बीएसएनएल वाईफाई का ऐसे कर पाएंगे इस्तेमाल
बीएसएनल के हाई स्पीड इंटरनेट का इस्तेमाल करने के लिए आपको फोन का वाईफाई ऑन करना होगा। फिर बीएसएनएल वाईफाई नेटवर्क से कनेक्ट करना होगा। इसके बाद 10 अंकों का मोबाइल नंबर डालना होगा और Get PIN पर टैप करना होगा। आपको एसएमएस के जरिए 6 अंकों का पिन प्राप्त होगा जिसे दर्ज करने पर आप बीएसएनल वाईफाई का इस्तेमाल कर पाएंगे।
बीएसएनएल वाईफाई कूपन की कीमत
- टेलिकॉम टॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, बीएसएनएल वाईफाई से कनेक्ट करने के बाद आप सिर्फ 30 मिनट तक ही मुफ्त में इंटरनेट का इस्तेमाल कर पाएंगे।
- वहीं ज्यादा डेटा का इस्तेमाल करने के लिए आपको कंपनी का कूपन खरीदना होगा।
- रूरल एरिया के लिए तीन प्रकार के कूपन उपलब्ध होंगे। इनकी कीमत 25 रुपये, 45 रुपये, और 150 रुपये होगी।
- 25 रुपये के बीएसएनल रूरल वाईफाई प्लान में ग्राहकों को 7 दिन की वैलिडिटी के लिए 2जीबी डेटा मिलेगा।
- वही 150 रुपये वाले प्लान में 28 दिन के लिए 28 जीबी डेटा मिलेगा।
- वहीं शहरी इलाकों के लिए करीब 17 प्लान उपलब्ध होंगे। इनकी शुरुआत 10 रुपये से होगी और ये 1999 रुपये तक के होंगे। 1999 रुपये के सबसे महंगे प्लान में 28 दिन के लिए 160 जीबी डेटा मिलेगा।
बीएसएनएल ने प्रीपेड प्लान्स में किया बदलाव
वहीं दूसरी ओर भारत की सरकारी टेलिकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने अपने प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स में बदलाव किया है। इस बदलाव के बाद प्लान्स में एमटीएनएल नेटवर्क पर ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग और एसएमएस बेनिफिट्स मिलेंगे। बता दें कि ये बदलाव 97 रुपये से शुरू होने वाले बीएसएनएल प्रीपेड प्लान्स में मिलेंगे। अब बीएसएनएल के प्लान्स में वॉयस कॉलिंग और एसएमएस के फायदों के लिए एमटीएनएल नेटवर्क शामिल नहीं होता था। यानी बीएसएनएल के ग्राहक अगर मुंबई या दिल्ली सर्किल में हों और एमटीएनएल नेटवर्क में हों। बीएसएनएल चेन्नई डिवीजन द्वारा जारी किए गए सर्कुलर के मुताबिक ये लेटेस्ट रिवीजन 25 प्रीपेड रिचार्ज प्लान, प्रीपेड वाउचर्स और फर्स्ट रिचार्ज कूपन्स पर लागू होगा। बीएसएनएल ग्राहकों के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग बेनिफिट्स का विस्तार एमटीएनएल नेटवर्क पर किया गया है। अब 99 रुपये, 104 रुपये, 349 रुपये और 447 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में ग्राहकों को रोजाना 250 मिनट कॉलिंग के लिए मिलेंगे।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications