बीएसएनएल के यूजर्स के लिए अच्छी खबर है। भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने मल्टीपल रिचार्ज की सुविधा को लॉन्च किया है। जिसके तहत उसके प्रीपेड ग्राहक अपना रिचार्ज एडवांस में करवा सकेंगे।
नई दिल्ली: बीएसएनएल के यूजर्स के लिए अच्छी खबर है। भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने मल्टीपल रिचार्ज की सुविधा को लॉन्च किया है। जिसके तहत उसके प्रीपेड ग्राहक अपना रिचार्ज एडवांस में करवा सकेंगे। इसके लिए उन्हें मौजूदा प्लान के एक्सपायर होने का इंतजार करने की कोई जरूरत नहीं होगी। यह नई सुविधा कई बीएसएनएल प्रीपेज वाउचर और स्पेशल टैरिफ वाउचर पर मिल रही है जो 97 रुपये से शुरू होकर 1,999 रुपये की कीमत में आते हैं।
ग्राहकों को इन रिचार्ज पर मिलेगी सुविधा
बीएसएनएल की ओर से यह नई सुविधा 97 रु, 98 रु, 118 रु, 187 रु, 247 रु, 319 रु, 399 रु, 429 रु, 485 रु, 666 रु, 699 रु, 997 रु, 1,699 रु और 1,999 रुपये के प्लान के लिए उपलब्ध है। इससे सब्सक्राइबर द्वारा किया गया एडवांस रिचार्ज मौजूदा प्लान के एक्सपायर होने के बाद अपने आप एक्टिवेट हो जाता है। बता दें कि टेलिकॉम कंपनी के मुताबिक, वह सब्सक्राइबर्स को इस सुविधा के बारे में जानकारी एसएमएस के द्वारा देगी। बीएसएनएल द्वारा पेश की गई मल्टीपल रिचार्ज की यह सुविधा इस समान काम करती है कि जैसे रिलायंस जियो पर उनके प्लान के लिए यूजर्स एडवांस पेमेंट को करते हैं। एयरटेल ने भी यूजर्स को यूजर्स को अपने अकाउंट को कई बार समान मूल्य का रिचार्ज करने की सुविधा दी है।
हालांकि, बीएसएनएल और जियो से अलग एयरटेल में बेनेफिट्स और सेवाएं सब्सक्राइबर को रिचार्ज करने पर एक बार में मिल जाती हैं। इससे अलग वोडाफोन आइडिया में सब्सक्राइबर्स एक मूल्य के कई रिचार्ज कर सकते हैं, लेकिन इसमें वैलिडिटी को नहीं बढ़ाया जाता और यह रिचार्ज की तारीख से कैलकुलेट किया जाता है।
बीएसएनएल लाया 94 और 95 रुपये के नये प्लान
हाल ही में बीएसएनएल ने अपने ग्राहकों को फायदा पहुंचाने के लिए दो नये रीचार्ज प्लान लॉन्च किये हैं, जिनकी कीमत 94 रुपये और 95 रुपये है। बीएसएनएल यूजर्स को दोनों ही प्रीपेड प्लान में कॉलिंग की सुविधा के साथ 3 जीबी डेटा मिलेगा। इसके पहले कंपनी 599 रुपये वाला प्रीपेड प्लान लॉन्च कर चुकी है। कंपनी की ओर से दी गयी जानकारी के मुताबिक, दिल्ली और मुंबई के यूजर्स को दोनों प्रीपेड प्लान में 3 जीबी डेटा के साथ कॉलिंग के लिए 100 मिनट मिलेंगे। इसके साथ ही, यूजर्स को रोमिंग का फायदा भी मिलेगा। इन दोनों प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी 90 दिनों की है। 94 रुपये वाले प्लान के यूजर्स को फ्री-कॉलिंग मिनट खत्म होने के बाद लोकल के लिए एक रुपये प्रति मिनट और एसटीडी कॉल के लिए 1.3 रुपये प्रति मिनट की दर से चार्ज लगेगा। वहीं, 95 रुपये वाले प्लान में लोकल कॉल के लिए प्रति सेकेंड 0.02 रुपये और एसटीडी कॉल के लिए 0.024 रुपये का चार्ज देय होगा। बीएसएनएल ने हाल ही में 499 रुपये के प्रीपेड प्लान को भी लॉन्च किया था जिसमें 20Mbps की स्पीड पर 100जीबी डेटा मिलता है।
जानिए बीएसएनएल का ब्रॉडबैंड कनेक्शन बुक करनें का तरीका
- बीएसएनएल का ब्रॉडबैंड कनेक्शन बुक करने के लिए सबसे पहले http://udaan.bsnl.co.in/lead_input_form.php पर जाएं।
- इसके बाद अपना टेलीकॉम सर्किल चुनें। अब आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा।
- यहां आपना नाम, मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी एंटर करें।
- आपको कई सारी सर्विस दिखाई देंगी, जिसमें से आपको ब्रॉडबैंड सेवा को चुनना होगा।
- इतना करने के बाद ब्रॉबैंड प्लान चुनकर सबमिट करें।
- प्लान चुनने के बाद अपना पता एंटर करके इंस्टॉलेशन के लिए दिन और समय का चुनाव करें।
- सबमिट बटन पर क्लिक करें। अब आपका कनेक्शन बुक हो जाएगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications