सभी टेलीकॉम कंपनियां अपने यूजर्स को फोन पर टीवी देखने की सुविधा दे रही हैं। रिलायंस जियो के जियो टीवी की तरह वोडाफोन अपने ग्राहकों के लिए वोडाफोन प्ले और एयरटेल अपने ग्राहकों के लिए एयरटेल एक्सट्रीम
नई दिल्ली: सभी टेलीकॉम कंपनियां अपने यूजर्स को फोन पर टीवी देखने की सुविधा दे रही हैं। रिलायंस जियो के जियो टीवी की तरह वोडाफोन अपने ग्राहकों के लिए वोडाफोन प्ले और एयरटेल अपने ग्राहकों के लिए एयरटेल एक्सट्रीम लेकर आई थी। अब इस रेस में सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल भी शामिल हो गई है। बीएसएनएल ने कुछ हफ्तों पहले बीएसएनएल टीवी सर्विस को लॉन्च कर दिया है। अब बीएसएनएल के प्रीपेड ग्राहक भी बीएसएनएल टीवी ऐप के जरिए अनलिमिटेड मूवीज का मजा ले सकते हैं। जानकारी दें कि रिलायंस जियो पहली कंपनी थी जिसने ओटीटी सर्विस (ऑनलाइन स्ट्रीमिंग सर्विस) की शुरुआत की थी। जियो के जियो टीवी ऐप में 670 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स देखे जा सकते हैं। इसके अलावा जियो अपने ग्राहकों को जियो सिनेमा भी ऑफर करती है, जिसमें ढेर सारी मूवीज और शो उपलब्ध हैं।
बीएसएनएल के इन प्लान पर फ्री टीवी की सुविधा
बीएसएनएल का टीवी ऐप फिलहाल प्रीपेड ग्राहकों के लिए ही उपलब्ध है। कंपनी ने पोस्टपेड ग्राहकों को यह सुविधा क्यों नहीं दी इस बारे में किसी तरह का कारण नहीं बताया है। जिन प्लान्स के साथ फ्री बीएसएनएल टीवी की सुविधा मिलेगी उनमें एसटीवी 97, एसटीवी 365, एसटीवी 399, एसटीवी 997, एसटीवी 998 और एसटीवी 1999 शामिल हैं।
जानिए क्या है बीएसएनएल टीवी ऐप, कैसे करेगा काम
बीएसएनएल टीवी ऐप हिन्दी, पंजाबी, हरियाणवी, उड़िया, भोजपुरी और बंगाली समेत कई क्षेत्रीय भाषाओं में कॉन्टेंट देखने की सुविधा देता है। फिलहाल ऐप में अंग्रेजी भाषा का कॉन्टेंट उपलब्ध नहीं है। इसके अलावा इसपर अभी लाइव टीवी देखने की सुविधा भी उपलब्ध नहीं है। इस ऐप का साइज 2.1एमबी है, जिसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। डाउनलोड करने के बाद अगर आपने ऊपर बताए गए प्लान में से कोई एक लिया हुआ है तो आपको ऐप में लॉगिन करने के लिए एक यूजरनेम और ओटीपी मिल जाएगा। लॉगिन करने के बाद अपनी पसंद की भाषा चुनें और मुफ्त में ऑनलाइन कॉन्टेंट देखें।
BSNL : घर पर ही मिलेगा सुपर फास्ट इंटरनेट 100 एमबीपीएस की मिलेगी स्पीड
बीएसएनएल ने ब्रॉडबैंड से भी एक कदम आगे बढ़ कर एक नयी सर्विस शुरू की है। कंपनी ने एयर फाइबर से हाई स्पीड इंटरनेट देने की शुरुआत की है। इस तकनीक को फाइबर टू द होम या एफटीटीएच कहा जाता है। ये ऑप्टिकल फाइबर सर्विस है, जिससे हाई स्पीड और निरंतर इंटरनेट पहुंचाने के लिए कॉपर की तार जरूरत नहीं होगी। तो चलिए आपको विस्तार से बता दें इस प्लान में मिलने वाली डेटा स्पीड के बारे में।
बीएसएनएल की इस टेक्नोलॉजी से आपको टू-वे ट्रांसमिशन की स्पीड मिलेगी, जिसमें हाई डेटा स्पीड 100 एमबीपीएस की होगी। हालांकि बीएसएनएल ने सर्विस फिलहाल मेरठ में कुछ जगहों पर ही शुरू की है। दरअसल मेरठ में बीएसएनएल हर घर में ब्रॉडबैंड पहुंचाने के बजाए एयर फाइबर से ही हाई स्पीड इंटरनेट पहुंचाएगा। बीएसएनएल इस योजना को जल्दी ही मेरठ के बाकी हिस्सों में भी शुरू कर सकती है। जानकारी के मुताबिक यदि योजना चली तो इसे ग्राहक बहुत पसंद करेंगे। क्योंकि इस समय हाई स्पीड इंटरनेट काफी जरूरत की चीज भी बन गया है। मालूम हो कि फटीटीएच यानी फाइबर टू द होम। रेडियो लिंक पर आधारित एयर फाइबर सर्विस को इंटरनेट वर्ल्ड में एक नयी पहल और क्रांति माना जा रहा है। इस टेक्नोलॉजी में ऑप्टिकल फाइबर से बेहतर इंटरनेट सर्विस ग्राहकों को घर या ऑफिस तक पहुंचाई जाती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications