बीएसएनएल ग्राहकों के लिए काफी अच्छी खबर है। कोरोना काल में भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) अपने कस्टमर्स के लिए एक नई स्कीम लेकर आए है।
नई दिल्ली: बीएसएनएल ग्राहकों के लिए काफी अच्छी खबर है। कोरोना काल में भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) अपने कस्टमर्स के लिए एक नई स्कीम लेकर आए है। यह स्कीम उनके ग्राहकों के लिए कोई खुशखबरी से कम नहीं है। बीएसएनएल यानी भारत संचार निगम लिमिटेड ने टॉकटाइम लोन की सुविधा 50 रुपये तक बढ़ा दी है। BSNL स्पेशल टैरिफ वाउचर : ग्राहकों को मिलेगी 19 रुपये में अनिलिमिटेड कॉलिंग ये भी पढ़ें

आपातकालीन परिस्थितियों में लोन की सुविधा
इस ऑफर के तहत बीएसएनएल प्रीपेड सब्सक्राइबर्स आपातकालीन परिस्थितियों में लोन की सुविधा पा सकेंगे। जानकारी दें कि पहले यह लोन केवल 10 रुपये का ही होता था। अब कंपनी की ओर से कस्टमर्स को 50 रुपये तक का टॉकटाइम लोन दिया जा रहा है। यह ऑफर बीएसएनएल टॉकटाइम लोन के साथ आता है। कंपनी यह ऑफर ऐसे वक्त में लाई है, जब कुछ यूजर्स अपने फोन कैश ना होने के चलते रिचार्ज नहीं करवा पा रहे हैं। इसके अलावा लॉकडाउन का असर भी पड़ा है और बाकी टेलिकॉम ऑपरेटर्स की ओर से भी ग्राहकों को राहत दी गई है।
यूजर्स को मिलेगा 10 रु से लेकर 50 रु का टॉकटाइम लोन
बीएसएनएल ऐसे यूजर्स के लिए लोन ऑफर लेकर आया है, जो अभी किसी वजह से अपने नंबर पर रिचार्ज नहीं कर सकते। मिली जानकारी के मुताबिक, बीएसएनएल की ओर से बिना रिचार्ज करवाए यूजर्स को 50 रुपये तक का लोन इस ऑफर के तहत दिया जा रहा है। यूजर्स को इन तरह अलग अलग टॉकटाइम लोन ऑफर- 10 रुपये, 20 रुपये, 30 रुपये और 50 रुपये कीमत के मिल रहे हैं। इन प्लान्स का फायदा लेने के लिए यूजर्स को यूएसएसडी कोड डायल करना होगा।
जानिए कैसे मिल पाएगा फायदा
लोन ऑफर का फायदा लेने के लिए यूजर्स को अपने फोन से *511*7# डायल करना होगा और यह कोड डायल करने के बाद उन्हें एक प्रॉम्प्ट दिखेगा, जहां यूजर्स चुन पाएंगे कि उन्हें किस कीमत का लोन चाहिए। अमाउंट सिलेक्ट करने के बाद बायर्स को 'Send' बटन पर टैप करना होगा और यूजर्स 'Check my points' ऑप्शन भी सिलेक्ट कर सकते हैं। इस टॉकटाइम लोन प्लान्स के बाकी डीटेल्स शेयर नहीं किए गए हैं।
यूजर्स बाद में कर सकते पेमेंट
बता दें कि कंपनी की ओर से साल 2016 में भी ऐसा ही प्लान यूजर्स को दिया गया था। तब यूजर्स 10 रुपये का लोन एसएमएस की मदद से ले सकते थे। इसके बाद अगले रिचार्ज में से 11 रुपये इस लोन के बदले कट जाते थे। माना जा रहा है कि नए लोन ऑफर में भी इसी तर्ज पर यूजर्स को चार्ज किया जाएगा। यूजर्स को लोन लेने का ऑप्शन मिल रहा है लेकिन अब तक साफ नहीं है कि किस कीमत के लोन के बदले कितना अमाउंट यूजर को बाद में चुकाना होगा।
बता दें कि हाल ही में भारत संचार निगम लिमिटेड ने जानकारी दी कि कंपनी प्रीपेड ग्राहकों की वैधता में विस्तार कर रही है, ताकि यूजर्स को इनकमिंग कॉल बिना किसी बाधा के मिलती रहे. इस फैसले की घोषणा कोरोना वायरस महामारी की वजह से लॉकडाउन झेल रहे बीएसएनएल ग्राहकों को राहत देने के लिए की गई थी. कंपनी ने अपने उन प्रीपेड ग्राहकों के लिए ही 10 रुपये का टॉकटाइम लॉन्च किया था, जिनका मोबाइल बैलेंस लॉकडाउन के दौरान खत्म हो गया था।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications