नई दिल्ली, जनवरी 22। भारत में राशन डीलर लोगों को राशन बांटते हैं। ये राशन डीलर सरकार की तरफ से नियुक्त होते हैं। राशन डीलर अच्छा पैसा भी कमाते हैं। पर क्या आपने कभी सोचा है कि आप राशन डीलर बन सकते हैं कि नहीं? इसका जवाब है हां। हम आपको यहां बताएंगे कि कैसे कोई राशन डीलर बनने के लिए आवेदन कर सकता है। साथ ही ये भी बताएंगे कि राशन डीलर बनने के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए। अगर आप भी राशन डीलर बन कर अपने गांव या शहर के लोगों को राशन सेवाओं का लाभ देना चाहते हैं तो बता दें कि इसके लिए सरकार के पास आवेदन करना होता है। आप भी इसके लिए आवेदन कर राशन डीलर बन सकते हैं। यहां उत्तर प्रदेश में राशन डीलर कैसे बनना है उसकी जानकारी दी गयी है। अलग-अलग राज्यों में प्रोसस थोड़ी बहुत अलग हो सकती है।
इन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत
आपको आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, कांस्टेबल प्रमाणपत्र, शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र, पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी कैरेक्टर सर्टिफिकेट और जिला अधिकारी द्वारा जारी कैरेक्टर सर्टिफिकेट की रसीद चाहिए होगी।
क्या होनी चाहिए योग्यता
राशन डीलर बनने के लिए आयु 21 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। राशन डीलर बनने के लिए कम से कम 10वीं पास या इससे अधिक शैक्षिक योग्यता होनी चाहिए। आवेदक के खिलाफ कोई कानूनी मुकदमा न हो। आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3 के तहत आवेदक के परिवार के किसी भी सदस्य के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं होना चाहिए। आवेदन ग्राम प्रधान के परिवार के सदस्य का हिस्सा नहीं हो और आवेदक के खाते में कम से कम 40000 रु हों। इसका प्रमाण पत्र चाहिए होगा।
ये है आवेदन करने की प्रोसेस
बता दें कि ग्रामीण क्षेत्र के लिए उचित मूल्य की दुकान (फेयर प्राइस शॉप) के लिए आवेदन विभागीय पोर्टल पर जमा होते हैं। दुकान का चयन उप जिलाधिकारी एवं प्रखंड विकास अधिकारी के नेतृत्व में खुली बैठक (ओपन मीटिंग) के माध्यम से होगा। आपको एसएमएस के जरिए इसकी जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही आप आवेदन पत्र सभी दस्तावेजों के साथ प्रखंड विकास अधिकारी के कार्यालय में ले जाएं और ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहां से आप ओपन मीटिंग के दिन तक आवेदन कर सकते हैं।
स्टेप-बाय-स्टेप ऑनलाइन प्रोसेस
राशन डीलर बनने के लिए सबसे पहले सरकार की राशन वाली आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। फिर ग्रामीण या शहरी उचित दुकान के आवंटन के लिए आवेदन पर क्लिक करें। नये पेज पर आपको अपने जिले का चयन करना होगा। यदि आपके जिले के अंदर उचित दुकान के आवंटन की प्रक्रिया शुरू कर दी है, तो आपको अपना जिला दिखेगा। यहां आवेदन फॉर्म लिंक पर क्लिक करें। यहां सभी दस्तावेजों के साथ आवेदन भरें। यदि आवेदन में कोई समस्या आती है तो अधिक जानकारी के लिए आप अपने प्रखंड विकास अधिकारी से संपर्क करें। आवेदन के लिए किसी शुल्क की आवश्यकता नहीं होती है।
लो इनकम वालों के लिए राशन
देश की 70 फीसदी से अधिक आबादी ग्रामीण इलाकों में रहती है। जो लोग आर्थिक रूप से कमजोर हैं और अनाज या चावल नहीं खरीद सकते उन्हें सरकार सस्ते दामों पर अनाज और चावल उपलब्ध कराती है। इनमें बीपीएल परिवार शामिल होते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications