नयी दिल्ली। सर्दियों के खत्म होने की शुरुआत हो चुकी है। शहरों का तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। करीब 2 महीने बाद ठीक-ठाक गर्मी पड़ने लगेगी। गर्मियां आने के साथ ही जिन 2 चीजों की खपत सबसे पहले बढ़ती है उनमें बिजली और पानी शामिल हैं। पर क्या आप जानते हैं कि पानी से पैसा भी कमाया जा सकता है। जी हां पानी का बिजनेस काफी तगड़ा है, जिससे आपको अच्छी कमाई हो सकती है। अगर आप अभी से तैयारी करें तो गर्मियों में मोटा पैसा कमा सकते हैं। नया बिजनेस आइडिया तलाश करने वालों के लिए मिनरल वॉटर का बिजनेस बहुत शानदार है। यहां हम आपको बताएंगे कि कैसे आप ये बिजनेस कर सकते हैं।
ऐसे करें शुरुआत
अगर आप मिनरल वॉटर का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो सबसे पहले एक कंपनी रजिस्टर कराएं। कंपनी एक्ट के तहत कंपनी का रजिस्ट्रेशन जरूरी है। फिर आपको कंपनी का पैन और जीएसटी नंबर चाहिए होगा। बिजनेस में इन चीजों की जरूरत पड़ेगी। आपको जगह की भी जरूरत होगी। आपको 1000 से 1500 वर्ग फीट जगह की जरूरत होगी। इस जगह बोरिंग के अलावा आरओ, चिलर मशीन और कैन लगेगी। इससे पानी स्टोर करने के लिए टंकियां लगाई जाएंगी। ये एक लंबा प्रोसेस है। इसलिए आपको अभी से शुरुआत करनी चाहिए।
चाहिए होगा लाइसेंस और आईएसआई नंबर
आपको इस काम के लिए लाइसेंस और आईएसआई नंबर भी लेना होगा। जहां आप मिनरल वॉटर प्लांट लगाएं वहां पानी में टीडीएस का स्तर ज्यादा नही होना चाहिए। कई कंपनियां कॉमर्शियल आरओ प्लांट तैयार करती हैं। इसमें 50 हजार रु से 2 लाख रु का खर्च आता है। फिर कम से कम 100 पानी सप्लाई करने वाले जार खरीदें। इनमें 20 लीटर कैपेसिटी वाले बेस्ट रहेंगे। यहां तक आपको 4 से 5 लाख रु की जरूरत होगी।
बैंक से मिल सकता है लोन
यदि आपको पैसों की जरूरत हो तो बैंक से लोन भी लिया जा सकता है। आपको बैंक से 10 लाख रु तक का लोन मिल जाएगा। ये लोन आप मुद्रा योजना के तहत ले सकते हैं। यदि आप 1 घंटे में 1000 लीटर पानी का प्रोडक्शन कर सकें तो आप 50 हजार रु प्रति माह कमाई कर सकते हैं।
कैसे बढ़ेगी कमाई
यदि आप 150 रेगुलर कस्टमर बना सकें और हर कस्टमर रोज 1 जार पानी का इस्तेमाल करे तो आप रोज 150 ही जार बेच सकते हैं। यानी महीने में कुल 4500 जार पानी बेच सकते हैं। एक जार की कीमत 25 रुपये होती है। इस तरह आप हर महीने 1.12 लाख रु कमा सकते हैं। अपने पास रखे लोगों की सैलरी, किराया (यदि जगह अपनी हो तो बेहतर), बिजली का बिल जैसे खर्च के बाद आपको महीने में 50 हजार रु तक का सीधा प्रॉफिट हो सकता है।
मिल सकती है बड़ी कंपनियों की डीलरशिप
बिसलेरी और एक्वाफिना जैसे कई बड़े ब्रांड हैं, आप जिनसे डीलरशिप लेकर बिजनेस कर सकते हैं। ये कंपनियां भी 20 लीटर के जार सप्लाई करती हैं। डीलरशिप पर आपको 5 से 10 लाख रु लगाने होंगे।
इस चीज का रखें ध्यान
वॉटर सप्लाई में कुछ दिक्कतें आती हैं। इनमें बोतलें और जारों का टूटना और चोरी होना शामिल है। इसलिए इन असुविधाओं से बचने के लिए इंतजाम करें।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications