अप्रैल का महीना चल रहा है दिन का तापमान अब बढ़ने लगा है। देश के कई इलाकों में दिन का तापमान 37 से 39 डिग्री के बीच पहुंचने लगा है।
नई दिल्ली, अप्रैल 15। अप्रैल का महीना चल रहा है दिन का तापमान अब बढ़ने लगा है। देश के कई इलाकों में दिन का तापमान 37 से 39 डिग्री के बीच पहुंचने लगा है। बात करें अगर आने वाले दिनों की तो गर्मी और तेजी से बढ़ने का अनुमान है। गर्मी बढ़ने का सीधा मतलब है कि पंखे, एसी और फ्रिज का ज्यादा इस्तेमाल करना ही एक मात्र सहारा रहता है। तो अगर आप कम बजट में एक बढ़िया एसी सर्च कर रहे हैं साथ ही इसका मेंटेनेंस भी सस्ता हो तो ये खबर जरुर पढ़ें। अपनी खबर के जरिए हम आपको बाजार में मौजूद 25,000 रुपये से भी कम दाम के विंडो और स्प्लिट एसी के बारे में बताएंगे जिसमें वोल्टास पूरे 43% तक का डिस्काउंट दे रहा है।

वोल्टास 1.5 टन विंडो एसी
वोल्टास का ये दमदार एसी 3 स्टार रेटिंग के साथ आता है! इस एसी में R32 गैस का इस्तेमाल किया है और इसमें ऑटो रीस्टार्ट, स्लीप मोड, इको मोड, टर्बो कूलिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी इस एसी पर 1 साल की प्रोडक्ट वारंटी और 4 साल की कंप्रेसर वारंटी देती है। इस एसी को ग्राहक 19 प्रतिशत की छूट के बाद 24,490 रुपये में फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं।
19,490 रुपये में खरीदें वोल्टास 0.75 टन विंडो एसी
वोल्टास का ये एसी 2 स्टार रेटिंग के साथ आता है जिसमें ऑटो रीस्टार्ट, स्लीप मोड के अलावा इंस्टेंट कूलिंग फंक्शन, टाइमर, स्लीप मोड और ई-सेवर मोड जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इस एसी पर कंपनी 1 साल की प्रोडक्ट वारंटी और 4 साल की कंप्रेसर वारंटी देती है। इस एसी को ग्राहक 7% की छूट के बाद 19,490 रुपये में फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं।
22000 से भी कम में खरीदें ये 3 स्टार विंडो एसी
3 स्टार वाले वोल्टास के इस एसी में R22 गैस का इस्तेमाल किया गया है जिसमें ऑटो रीस्टार्ट, इंस्टेंट कूलिंग, ई-सेवर मोड और स्लीप मोड जैसे खास फीचर्स दिए गए हैं। इस एसी पर कंपनी एक साल की प्रोडक्ट वारंटी और 4 साल की कंप्रेसर वारंटी देती है। इस एसी को ग्राहक 13% की छूट के 21,990 रुपये में फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं।
43% की छूट के साथ खरीदें ये एसी
वोल्टास के इस 3 स्टार स्प्लिट एसी में स्लीप मोड, ऑटो रीस्टार्ट, 3डी फ्लो, 4 स्टेज फिल्ट्रेशन जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी इस एसी पर 1 साल की प्रोडक्ट वारंटी और 5 साल की कंप्रेसर वारंटी देती है। वोल्टास ने इस एसी में सबसे ज्यादा डिस्काउंट ऑफर किया है जिसे ग्राहक 43% की छूट के बाद 22,690 रुपये में फ्लिपकार्ट से खरीद सकते है।
स्प्लिट लें या विंडो, कौन सा एसी ज्यादा बढ़िया
- आजकल फ्लैट आदि में बालकनी या बेडरूम में विंडो नहीं होती। ऐसे में स्प्लिट एसी ही बेहतर विकल्प है।
- अगर अच्छा विंडो स्पेस है और पैसों की बचत करना चाहते हैं तो विंडो एसी ठीक रहेगा।
- कई लोगों को किसी भी तरह की आवाज से नींद में खलल पड़ती है। उनके लिए स्प्लिट एसी सही रहता है। चूंकि इसका मेन हिस्सा बाहर लगा होता है इसलिए शोर की गुंजाइश नहीं होती।
- मौसम में नमी बढ़ते ही विंडो एसी के पीछे की तरफ से पानी टपकने लगता है। इससे किसी को दिक्कत हो तो विंडो एसी न लें।
- अगर फौरन कूलिंग चाहते हैं तो विंडो एसी ही सही है। स्प्लिट एसी कूलिंग में कुछ वक्त लेते हैं और यूजर के ऊपर तेज हवा नहीं फेक सकते।
- स्प्लिट एसी पूरे कमरे में एक जैसी कूलिंग करते हैं जबकि विंडो एसी में विंडो के पास ज्यादा कूलिंग रहती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications