त्योहारी सीजन पर घर खरीदने का मन बना रहे तो ये खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। एक तो आज के समय में हर कोई खुद का घर लेना चाहता है पर महंगाई के इस दौर में घर लेना या खुद का आशियाना लेना आसान नहीं है।
नई दिल्ली: त्योहारी सीजन पर घर खरीदने का मन बना रहे तो ये खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। एक तो आज के समय में हर कोई खुद का घर लेना चाहता है पर महंगाई के इस दौर में घर लेना या खुद का आशियाना लेना आसान नहीं है। ऐसे में आपके घर लेने के सपने को पूरा करता है होम लोन।

होम लोन लेने का प्लान कर रहे हैं तो यह खबर जरूर पढ़ें। बहुत से लोग घर खरीदने के लिए होम लोन की मदद लेते हैं। अगर आप भी होम लोन लेने की सोच रहे हैं, आप ब्याज दर जरूर देखेंगे। बता दें कि फिलहाल सभी बैंकों ने अपने होम लोन की दरों में कटौती की हैं कुछ बैंकों की दरें 7 फीसदी से भी नीचे आ गईं हैं, जो कि होम लोन लेने वालों के लिए बहुत अच्छा मौका साबित हो सकता है।
इन 8 बैंकों से लें होम लोन पर बंपर फायदा
इसके साथ ही कई खास सुविधाओं का भी फायदा मिलेगा। आपको बता दें देशभर में 1 अक्टूबर के बाद से बैंक की ब्याज दरें एक्सटर्नल बेंचमार्क पर शिफ्ट हो चुकी हैं, जिससे लोन लेना काफी सस्ता हो गया है। तो ऐसे में आपके पास घर खरीदने का अच्छा मौका है। इसके साथ ही त्योहारी सीजन में बैंक ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कई खास ऑफर लेकर आते हैं, जिसका आप फायदा ले सकते हैं। तो चलिए आज हम अपनी खबर के जरिए 8 ऐसे बैंकों के बारे में बताएंगे जो आपको सस्ते होम लोन की सुविधा दे रहे हैं।
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया
इस समय यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ग्राहकों को सबसे सस्ता होम लोन दे रहा है। ये बैंक 6.70 फीसदी की दर से लोन दे रहा है। अगर आप इस बैंक से लोन लेते हैं तो आपको 0.50 फीसदी प्रोसेसिंग फीस देनी। हालांकि, यहां प्रोसेसिंग फीस 15,000 रुपये से ज्यादा नहीं हो सकती।
एसबीआई टर्म लोन
इसके अलावा देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक एसबीआई ग्राहकों को 6.95 फीसदी की दर से होम लोन दे रहा है। यहां प्रोसेसिंग फीस के रूप में 0.40 फीसदी चार्ज लिया जाता है, लेकिन ये चार्ज 10,000 रुपए से ज्यादा नहीं हो सकता है।
एचडीएफसी बैंक
इसके अलावा प्राइवेट सेक्टर का एचडीएफसी बैंक की अच्छा विकल्प हो सकता है। एचडीएफसी बैंक ग्राहकों को 6.90 फीसदी की दर से होम लोन दे रहा है। इसमें प्रोसेसिंग फीस 0.50 फीसदी है। हालांकि, यह रकम 3,000 रुपए से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
बैंक ऑफ इंडिया
इसके अलावा बैंक ऑफ इंडिया से भी आप सस्ता होम लोन ले सकते हैं। ये बैंक आपको 6.85 फीसदी की दर से लोन दे रहा है और इसकी प्रोसेसिंग फीस 0.25 फीसदी है। जोकि 1500 रुपए से लेकर अधिकतम 20,000 रुपए तक हो सकती है। वहीं इस बैंक का अधिकतम ब्याज 7.15 फीसदी है।
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया
अगर आपका खाता सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में तो आप होम लोन का फायदा उठा सकते है। बता दें कि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ग्राहकों को 6.85 फीसदी की दर से ब्याज दे रहा है। इसमें प्रोसेसिंग फीस 0.50 फीसदी है, जिसकी अधिकतम सीमा 20,000 रुपए तय की गई है। इस बैंक की अधिकतम ब्याज दर 7.30 फीसदी है।
केनरा बैंक
इसके अलावा केनरा बैंक भी सस्ते होम लोन देने वाले बैंकों की लिस्ट में शामिल हैं। यहां ग्राहकों 6.90 फीसदी की दर से लोन दिया जा रहा है। इसके अलावा प्रोसेसिंग फीस 0.50 फीसदी है। जो अधिकतम 10,000 रुपए तक हो सकती है। इस बैंक की अधिकतम ब्याज दर 8.90 फीसदी है।
पंजाब एंड सिंध बैंक
इस लिस्ट में पंजाब एंड सिंध बैंक भी है यहां आपको 6.90 फीसदी की दर से होम लोन दे रहा है। बता दें ये बैंक ग्राहकों से प्रोसेसिंग फीस और इंसपेक्शन चार्ज नहीं ले रहा है। यानि ग्राहकों की 10-15 हजार रुपए की बचत होगी।
आईसीआईसीआई बैंक
आईसीआईसीआई बैंक ग्राहकों को 6.95 फीसदी की दर से होम लोन ऑफर कर रहा है, जो अधिकतम 7.95 फीसदी है। बैंक कुल लोन अमाउंट पर 0.50 फीसदी की प्रोसेसिंग फीस लेता है।
लोन लेते समय इन बातों का भी रखें ध्यान
अगर आप भी होम लोन लेने का तो सोच रहे तो इन बातों का ध्यान दें। होम लोन लेते समय सिर्फ कम ब्याज दर पर ही ध्यान नहीं देना चाहिए। ब्याज दर के अलावा आपको लेंडर्स की विश्वसनीयता और अन्य चार्जेज की भी जांच करनी होगी, जो कि हर बैंक में अलग-अलग हो सकते हैं। इसके साथ ही क्रेडिट स्कोर में बदलाव के साथ रिस्क प्रीमियम में भी बदलाव आता है। तो अगर आपने होम लोन लिया है, तो क्रेडिट कार्ड के भुगतान में देरी जैसी लापरवाहियों से आप पर होम लोन ईएमआई का बोझ बढ़ सकता है। इसलिए आप तिमाही के मुताबिक अपना क्रेडिट स्कोर चेक करते रहें।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications