लगातार बढ़ती महंगाई में कार खरीदना आसान नहीं है। पेट्रोल-डीजल के कीमतें अभी तक के सर्वोच्च स्तर पर हैं। हर रोज पेट्रोल व डीजल की कीमतें नया रिकॉर्ड बना रही हैं।
नई दिल्ली: लगातार बढ़ती महंगाई में कार खरीदना आसान नहीं है। पेट्रोल-डीजल के कीमतें अभी तक के सर्वोच्च स्तर पर हैं। हर रोज पेट्रोल व डीजल की कीमतें नया रिकॉर्ड बना रही हैं। ऐसे में खासकर मिडिल क्लास के लोगों को सबसे ज्यादा दिक्कत होती है। लेकिन परेशान होने की जरुरत नहीं ऐसे में अगर आपका बजट कम है और आप अच्छे माइलेज वाली कार खरीदना चाहते हैं तो मार्केट में कई शानदार ऑप्शन आपको मिल जाएंगे। 3 लाख रुपये तक की भारी छूट के साथ खरीदें Mahindra की कारें, चेक करें डिटेल

3 लाख रुपये से सस्ती कारों पर मिलेगा 60 हजार रुपये तक का डिस्काउंट
ये बात सच है कि कार खरीदते समय दो बातें सबसे पहले हमारे जहन में आती हैं। एक माइलेज और दूसरी कीमत। आज हम आपको ऐसी कारों के बारे में बताएंगे जो कम बजट में अच्छा माइलेज देती हैं। जी हां हम यहां आपके लिए एंट्री लेवल कारों की जानकारी लेकर आये हैं, जिनमें माइलेज ज्यादा मिलता है। इसके साथ ही मेनटेनेंस का खर्च भी कम आता है। खबर के जरिए 3 लाख रुपये से सस्ती कारों के बारे में आपको बताएंगे जिसमे अच्छी माइलेज मिलेगी। जानकारी दें कि कम बजट वाले इस लिस्ट में डैटसन रेडी-गो, रीनॉल्ट क्विड और मारुति सुजुकी ऑल्टो शामिल हैं। अच्छी बात तो ये है कि अगर आप इस महीने इन तीनों कारों में से किसी को भी खरीदते हैं तो आप 60 हजार रुपये तक का डिस्काउंट पा सकते हैं। चलिए जानते हैं क्या है पूरा ऑफर और आप इसका लाभ कैसे उठा सकते हैं।
60 हजार की बचत पर खरीदें रेनॉल्ट क्विड
इस कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 3.13 लाख रुपये है। वहीं टॉप वेरिएंट के लिए आपको 5.31 लाख रुपये देने पड़ेंगे। रेनॉल्ट की इस पॉपुलर हैचबैक से आप एक लीटर पेट्रोल में 22.3 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकते हैं। कंपनी अपने इस कार पर कुल 60000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है जिसमें 2020 वाले मॉडल पर आप 20000 रुपये और 2021 वाले मॉडल पर 10000 रुपये का कैश डिस्काउंट पा सकते हैं। इसके अलावा आपको एक्सचेंज बोनस के तौर पर 20,000 रुपये और 10,000 रुपये का लॉयल्टी बोनस और 10,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है। ग्रामीण इलाको के लिए कॉर्पोरेट डिस्काउंट की जगह पर 5,000 रुपये के स्पेशल ऑफर की पेशकश की जा रही है।
बेस्ट सेलर आल्टो 800 पर जबरदस्त ऑफर
मारुति सुजुकी की बेस्टसेलर हैचबैक कार मारुती आल्टो 800 की खरीद पर आप कुल 39,000 रुपये की बचत कर सकते हैं। कंपनी के इस महीने मिलने वाले ऑफर के मुताबिक आल्टो 800 पर 20,000 रुपये की नगद छूट और 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 4000 रुपये का कार्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है। आपको बता दें कि इस कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 2.99 लाख रुपये है। वहीं इसके टॉप वेरिएंट के लिए आपको 4.48 लाख रुपये तक देने पड़ सकते हैं और इसका माइलेज 22.05 किलोमीटर प्रति लीटर का है।
डैटसन रेडी-गो पर पाएं 45 हजार रु तक की छूट
बात करें अगर कीमत की तो डैटसन रेडी-गो की शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 2.83 लाख रुपये है, जो इसके टॉप वेरिएंट पर 4.77 लाख रुपये तक जाती है। कंपनी इस कार पर 45000 रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है जिसमें 15,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 15000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 15,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है। यह ऑफर 31 मार्च तक के लिए वैलिड है। इस कार के माइलेज की बात करें तो डैटसन रेडी-गो एक लीटर पेट्रोल में 22 किलोमीटर तक का माइलेज देती है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Share Market Today: शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, जोरदार तेजी के पीछे 3 कारण !

Dollar vs Rupee: काम कर गया RBI का एक्शन! रुपये ने दी डॉलर को मात...जानिए चढ़कर कहां पहुंचा?



Click it and Unblock the Notifications