स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे है तो आपके लिए अच्छा ऑफर है। ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट की शानदार बिग सेविंग डेज़ सेल चल रही है। यह सेल 12 मार्च से शुरू हुई है जो कि कल तक चलेगी।
नई दिल्ली, मार्च 15। स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे है तो आपके लिए अच्छा ऑफर है। ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट की शानदार बिग सेविंग डेज़ सेल चल रही है। यह सेल 12 मार्च से शुरू हुई है जो कि कल तक चलेगी। सेल आपके लिए बेहतरीन स्मार्टफोन को किफायती दामों में खरीदने का मौका लेकर आई है। अगर आप अपने लिए कोई नया स्मार्टफोन खरीदने का विचार कर रहे हैं तो यह मौका आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इस दौरान ऐप्पल, एलजी, वीवो और मोटोरोला के स्मार्टफोन्स पर आकर्षक डील और ऑफर्स दिए जाएंगे। सेल में आप बेहद ही कम कीमत पर स्मार्टफोन खरीद सकते है। इसके अलावा अब घर बैठे आप हजारों रुपये की बचत कर सकते हैं।

रंग बदलने वाला देश का पहला स्मार्टफोन
सेल के दौरान स्मार्टफोन्स और बाकी प्रोडक्ट्स पर धमाकेदार डिस्काउंट मिल रहा है। अगर आप नए स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज शानदार मौका है। 5जी स्मार्टफोन्स का अच्छा-खासा क्रेज है। सभी कंपनियों ने अपने-अपने 5जी स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया है। सेल में 5जी फोन को काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है। वीवो वी23 5जी को काफी कम कीमत पर खरीदा जा सकता है। वीवो वी23 5जी को हाल ही में लॉन्च किया गया है। बता दें कि यह पहला रंग बदलने वाला स्मार्टफोन है जो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है स्मार्टफोन सनलाइट में आते ही अपना रंग बदल लेता है और आपको एक ही स्मार्टफोन में दो अलग कलर्स एक्सपीरियंस करने का मौका देता है। अगर आप भी उनमें से एक हैं जो इस नई तकनीक वाले स्मार्टफोन को खरीदना चाहते हैं तो फ्लिपकार्ट पर बंपर ऑफर दिया जा रहा है। ऑफर्स को प्राप्त कर फोन को आधी कीमत पर पाया जा सकता है।
वीवो वी23 5जी ऑफर और छूट
वीवो वी23 5जी के 8GB RAM+128GB स्टोरेज वैरिएंट की लॉन्चिंग प्राइज 34,990 रुपये है, लेकिन फ्लिपकार्ट सेल में फोन 29,990 रुपये में उपलब्ध है। यानी फोन पर 5 हजार का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा कई बैंक और एक्सचेंज ऑफर है, जिससे फोन की कीमत काफी कम हो जाती है। वहीं अगर आप फोन को खरीदने के लिए एसबीआई के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो आपको 3 हजार का डिस्काउंट मिलेगा, यानी फोन की कीमत 26,990 रुपये हो जाएगी। उसके बाद एक्सचेंज ऑफर भी है।
13 हजार रुपये का एक्सचेंज ऑफर
वीवो वी23 5जी पर 13 हजार रुपये का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है। अगर आप पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करते हैं, तो आपको इतना ऑफ मिल सकता है। 13 हजार रुपये का पूरा ऑफ तभी मिलेगा जब फोन की कंडीशन अच्छी हो और मॉडल लेटेस्ट हो। पूरा ऑफ पाने में कामयाब रहे, तो फोन की कीमत 13,990 रुपये हो जाएगी। यानी 34,990 का फोन आप 13,990 रुपये में खरीद सकते हैं।
वीवो वी23 5जी स्पेसिफिकेशन्स
परफॉर्मेंस MediaTek Dimensity 920
डिस्प्ले 6.44 inches (16.35 cm)
स्टोरेज 128 GB
कैमरा 64 MP + 8 MP + 2 MP
बैटरी 4200 mAh
भारत में कीमत 29990
रैम 8 GB
सेल में बेस्ट बजट स्मार्टफोन
फ्लिपकार्ट में 20,000 रुपये से कम के कई स्मार्टफोन को छूट और एक्सचेंज ऑफर के साथ उपलब्ध कराया जा रहा है। एसबीआई क्रेडिट कार्ड यूज़र्स को इन फोन पर 10% की अडिशनल छूट मिलेगी।
मोटो जी40 फ्यूजन (6GB):14,449रु
पोको एम4 प्रो: 14,499 रु।
रियलमी सी25वाई: 9,499 रु
नोकिया सी20 प्लस: 7,999 रु
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications