Car Loan Tips : अधिकांश लोग लोन पर कार खरीदना पसंद करते हैं। वे कार के भुगतान के लिए ईएमआई पेमेंट को प्राथमिकता देते हैं। पर कार लोन लेने से पहले, खरीदार को विभिन्न बैंकों द्वारा लिए जाने वाले प्रोसेसिंग शुल्क और ब्याज के बारे में पता होना चाहिए। आम तौर पर कार लोन 5 साल तक की अवधि के लिए जारी किए जाते हैं लेकिन कुछ बैंक जैसे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और पंजाब नेशनल बैंक 7 साल तक के लिए कार लोन जारी करते हैं। एक लंबी अवधि का कार लोन हालांकि आपकी ईएमआई को कम करता है, लेकिन अधिक ब्याज के कारण आपकी लोन की कुल लागत बढ़ जाती है। लोन चुकौती की अवधि भी मायने रखती है। 7 साल की लंबी चुकौती अवधि से ब्याज का बोझ काफी बढ़ जाएगा। मगर छोटी अवधि का लोन ज्यादा ईएमआई वाला होगा। याद रखें कि ईएमआई का भुगतान न करना आपकी क्रेडिट रिपोर्ट पर निगेटिव प्रभाव डालता है, आपके स्कोर को कम करता है और भविष्य में फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स तक एक्सेस को सीमित करता है। इसलिए कार लोन लेने से पहले 5 जरूरी चीजों पर नजर डालें।
क्रेडिट रिपोर्ट
लोन पर ब्याज दरें आपके आय के स्रोत, लिंग (मेल-फीमेल) और क्रेडिट स्कोर जैसी चीजों द्वारा तय की जाती हैं। यदि आपकी आय अधिक है लेकिन क्रेडिट स्कोर खराब है, तो आपकी लोन दर अधिक हो सकती है। बैंक अपनी साख के लिए कार लोन आवेदकों की क्रेडिट रिपोर्ट प्राप्त करते हैं।
विभिन्न बैंकों के लोन ऑफर की तुलना करें
बैंक लोन आवेदनों को स्वीकार करते हैं और अपनी ब्याज दरें अपने फंड की लागत और लोन आवेदकों के क्रेडिट प्रोफाइल के आधार पर निर्धारित करते हैं। इससे समान प्रकार के लोन के लिए ब्याज दर अलग अलग बैंकों में भिन्न हो सकती है। इसलिए, बेस्ट लोन ऑफर के लिए बैंकों के व्यापक स्पेक्ट्रम से लोन ऑफर की तुलना करना महत्वपूर्ण है।
ईएमआई अफॉर्डेबिलिटी
आपकी मासिक आय से सभी अनिवार्य मासिक खर्चों, जैसे कि घरेलू खर्च, मौजूदा ईएमआई, बीमा प्रीमियम और महत्वपूर्ण वित्तीय लक्ष्यों के लिए एसआईपी योगदान को घटाकर अपनी ईएमआई अदा करने की क्षमता की जांच करें। याद रखें कि अधिकांश बैंक आपकी कुल ईएमआई आपकी शुद्ध मासिक आय के 40% के भीतर हो ये पसंद करते हैं।
प्रोसेसिंग फीस की अनदेखी न करें
आपके कार लोन की प्रोसेसिंग फीस 10,000 रुपये तक जा सकती है। जबकि कई बैंक त्योहारी सीजन के दौरान अपनी प्रोसेसिंग फीस कम या माफ कर देते हैं, तो सुनिश्चित करें कि आपसे प्रोसेसिंग शुल्क की रियायत या छूट के लिए उच्च ब्याज दर या कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जा रहा हो।
फोरक्लोज़र या पूर्व भुगतान शुल्क
अपने कार लोन का पूर्व भुगतान करना आपकी ब्याज लागत को कम करने में मदद कर सकता है। हालांकि, कई बैंक फिक्स्ड रेट लोन पर दिए गए कार लोन पर प्रीपेमेंट चार्ज लगाते हैं, जो आपके बकाया लोन मूलधन का 6% तक जा सकता है। कुछ बैंक एक वर्ष के भीतर या पूरे कार्यकाल के दौरान अनुमत प्रीपेमेंट की संख्या और राशि को भी सीमित कर देते हैं। इसलिए, अपने बैंक का चयन करते समय, उसे चुनें जो कम से कम प्रतिबंध लगाता है और पूर्व भुगतान करने पर सबसे कम शुल्क लेता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications