प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठा रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। सरकार द्वारा किसानों की आय को दोगुनी करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठा रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। सरकार द्वारा किसानों की आय को दोगुनी करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने किसान क्रेडिट कार्ड योजना का शुरु किया है। किसानों को इसमें खेती के काम के लिए सस्ती ब्याज दर पर कर्ज मुहैया कराया जाता है। तो अगर अगर आप किसान है और अब तक आपने किसान क्रेडिट कार्ड नहीं बनवाया है तो आपके पास इस स्कीम का फायदा उठाने के लिए पूरा महीना बाकी है। PM Kisan : सरकार ने किया बड़ा बदलाव, फॉर्म भरने से पहले जान लें नया नियम

31 मार्च 2021 तक करें अप्लाई
मोदी सरकार 31 मार्च 2021 तक अभियान चलाकर किसान क्रेडिट कार्ड बनवा रही है। अगर आप इस स्कीम का फायदा लेना चाहते है तो इसके लिए कोई भी नजदीकी बैंक शाखा पहुंचकर बहुत आसानी से किसान क्रेडिट कार्ड बनवा सकता है। अच्छी बात तो ये है कि सरकार ने किसानों की परेशानी को समझते हुए केसीसी आवेदन के लिए बहुत ही सरल फॉर्म जारी किया है। इसे भरने के बाद उन्हें महज 15 दिन में अपना किसान क्रेडिट कार्ड मिल जाएगा।
तुरंत मिलता है 3 लाख रुपये का कर्ज
इस क्रेडिट कार्ड से लिए गए कर्ज पर 3 लाख रुपये तक का सेवा शुल्क माफ कर दिया गया है। बता दें कि केसीसी के तहत 3 लाख रुपये तक का कर्ज सिर्फ 7 फीसदी ब्याज पर मिलता है। यही नहीं, समय पर पैसा लौटाने वाले किसानों को 3 फीसदी की छूट भी मिलती है। या यूं कहें कि समय पर कर्ज लौटाने वाले किसानों को महज 4 फीसदी ब्याज दर पर ही रकम मिल रही है।
कैसे बनवाएं किसान क्रेडिट कार्ड
- किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए पीएम किसान योजना की ऑफिशियल साइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
- उसके बाद किसान क्रेडिट कार्ड का फॉर्म डाउनलोड करें।
- इस फॉर्म को आपको अपनी कृषि योग्य जमीन के दस्तावेज, फसल की डिटेल के साथ भरना होगा।
- यह जानकारी देनी होगी कि आपने किसी अन्य बैंक या शाखा से कोई और किसान क्रेडिट कार्ड नहीं बनवाया है।
- अगर ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सकते हैं तो अपनी नजदीकी बैंक शाखा जाकर सभी औपचारिकताएं पूरी करें।
आवेदन करने के लिए किन कागजातों की होती है जरूरत
आईडी प्रूफ के तौर पर वोटर कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस में से कोई एक देना होता है। एड्रेस प्रूफ के लिए आईडी प्रूफ के लिए जमा किया गया कोई भी दस्तावेज मान्य होगा। केसीसी किसी भी को-ऑपरेटिव बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (आरआरबी) से हासिल किया जा सकता है। एसबीआई, बैंक ऑफ इंडिया और आईडीबीआई बैंक से भी केसीसी लिया जा सकता है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) रुपे केसीसी जारी करता है।
नहीं मिले कार्ड तो यहां करें शिकायत
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की गाइडलाइन के अनुसार बैंक को किसान के आवेदन करने के 15 दिन के भीतर यह कार्ड जारी करना होता है। अगर 15 दिन के भीतर कार्ड जारी नहीं किया जाता है तो आप बैंक के खिलाफ कंप्लेन कर सकते हैं। इसके लिए आप बैंकिंग लोकपाल से संपर्क कर सकते हैं। आप उस बैंकिंग लोकपाल को शिकायत करें, जिसके अधिकार क्षेत्र में बैंक की शाखा या कार्यालय स्थित है। इसके अलावा आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट के लिंक https://cms.rbi.org.in/ पर विजिट कर सकते हैं। वहीं, किसान क्रेडिट कार्ड हेल्पलाइन नंबर 0120-6025109 / 155261 और ग्राहक ईमेल (pmkisan-ict@gov.in) के माध्यम से हेल्प डेस्क से भी संपर्क कर सकते हैं।
किसे मिलेगा केसीसी का लाभ
अब केसीसी सिर्फ खेती-किसानी तक सीमित नहीं है। पशुपालन और मछलीपालन भी इसके तहत 2 लाख रुपये तक का कर्ज मिल सकेगा। खेती-किसानी, मछलीपालन और पशुपालन से जुड़ा कोई भी व्यक्ति, भले ही वो किसी और की जमीन पर खेती करता हो, इसका लाभ ले सकता है। न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम 75 साल होनी चाहिए।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications