नई दिल्ली। नए साल पर अगर आप कार खरीदना चाहते हैं तो कार लोन देख समझ कर लें। आमतौर पर लोग कार लोन लेने के लिए बड़े बैंकों की तरफ नजर डालते हैं। लेकिन एक सरकारी बैंक इस वक्त सबसे सस्ता कार लोन दे रहा है। इस बैंक का नाम है पंजाब एंड सिंध बैंक। इसके अलावा 9 और बैंक भी सस्ता कार लोन दे रहे हैं। यहां पर इन सभी 10 बैंकों की कार लोन की ब्याज दर के अलावा जरूरी दस्तावेज के बारे में जानकारी दी जा रही है। आइये जानते हैं कि कितना सस्ता मिल रहा है कार लोन और इसे कैसे ले सकते हैं।
जानिए कौन लोग ले सकते हैं कार लोन
अगर आप कार लोन लेना चाहते हैं, तो आपको कुछ जरूरी शर्तें पूरी करना जरूरी हैं। यह शर्तें हैं
-आपकी आमदनी 20,000 रुपये महीने से ज्यादा होनी चाहिए।
-आपकी कमाई का कम से कम 1 साल का रिकॉर्ड होना चाहिए।
-आप या तो सरकारी नौकरी में हों, या निजी क्षेत्र में कार्यरत।
-अगर आपका अपना खुद का कारोबार है, तो भी आपको कार लोन मिल जाएगा।
जानिए कौन कौन से दस्तावेज चाहिए
अगर आप कार लोन लेना चाहते हैं तो आपके पास कुछ जरूरी दस्तावेज होने चाहिए। इन दस्तावेजों की लिस्ट नीचे दी जा रही है।
प्रमाण पत्र : इसके लिए आपके पास आधार, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर कार्ड, पैन कार्ड
पते का प्रमाण : इसके लिए आपके पास आधार, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर कार्ड, पैन कार्ड के अलावा यूटीलिटी के अंतिम 3 महीने का बिल होना चाहिए।
आमदनी का प्रमाण : इसके लिए आपको फार्म 16, अंतिम 3 महीने के वेतन की स्लिप, लेटेस्ट आईटीआर, पिछले 6 माह का बैंक का स्टेटमेंट।
ये बैंक दे रहे सबसे सस्ता कार लोन
-पंजाब एंड सिंध बैंक : 7.10 फीसदी
-सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया : 7.25 फीसदी
-केनरा बैंक : 7.30 फीसदी
-पंजाब नेशनल बैंक : 7.30 फीसदी
-बैंक ऑफ बड़ौदा : 7.35 फीसदी
जानिए कुछ और बैंकों की कार लोन की ब्याज दरें
-यूनियन बैंक ऑफ इंडिया : 7.40 फीसदी
-बैंक ऑफ इंडिया : 7.45 फीसदी
-बैंक ऑफ महाराष्ट्र : 7.50 फीसदी
-आईडीबीआई बैंक : 7.50 फीसदी
-इंडियन ओवरसीज बैंक : 7.55 फीसदी
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications