आप इस बात से बखूबी अवगत होंगे कि भारत के किसानों के बीच प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना शुरुआत से ही काफी लोकप्रिय है।
नई दिल्ली: आप इस बात से बखूबी अवगत होंगे कि भारत के किसानों के बीच प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना शुरुआत से ही काफी लोकप्रिय है। पीएम किसान योजना के तहत केंद्र सरकार कई किसानों को आर्थिक रूप से लाभ पहुंचा रही है। इस योजना में सरकार किसानों को सालना 6000 रुपये की आर्थिक मदद करती है। ये पैसे किसानों किस्तों में दिए जाते हैं। सरकार तीन किस्तों में मुहैया कराती है। जिसमें हर एक किस्त 2,000 रुपये की होती है।

किसानों को 2,000 रुपये की आर्थिक मदद
जो कि 4 महीने में एक किस्त बनती है। यूं कहें कि मोदी सरकार हर चार महीने में किसानों को 2,000 रुपये की आर्थिक मदद करती है। अब तक सरकार 6 किस्तों में पैसे जारी कर चुकी है। अब इसकी अगली किस्त दिसंबर महीने में आने वाली है। यानी अगले महीने किसानों को 2,000 रुपये की नई किस्त जारी की जाएगी। कई बार किसान अपना नाम रजिस्टर्ड तो करा लेते हैं, लेकिन उनको पैसे मिलने का मैसेज नहीं मिलता। तो अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है तो आप घर बैठे बेहद आसान तरीके से जान सकते हैं कि पीएम किसान सम्मान निधि के पैसे आपको भेजे गए हैं या नहीं।
ऐसे चेक करें अपना नाम
- सबसे पहले आपको पीएम किसान सम्मान निधि की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर विजिट करना होगा।
- इसके बाद ऊपर की तरफ आपको Farmers Corner दिखेगा। उस पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद Beneficiary Status पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको आधार नंबर, काउंट नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
- अब आपको पता चल जाएगा कि आपका नाम पीएम किसान सम्मान निधि में है या नहीं। अगर आपका नाम रजिस्टर्ड है। किसी भी प्रकार की कोई गलती नहीं है तो आपका नाम मिल जाएगा। इसके अलावा आप ऐप के जरिए भी अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं कि आपको लिस्ट में नाम है या नहीं है।
लिस्ट में नाम नहीं है तो करें शिकायत
कई लोगों के नाम पिछली लिस्ट में था, लेकिन नई लिस्ट में नहीं है तो इसकी शिकायत आप पीएम किसान सम्मान के हेल्पलाइन नंबर पर दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए आप हेल्पलाइन नंबर 011-24300606 पर कॉल कर सकते हैं। पिछली बार करीब एक कोरड़ से ज्यादा लोगों को इस स्कीम का फायदा नहीं मिल सका था।
पीएम किसान मोबाइल ऐप ऐसे करें डाउनलोड
पीएम किसान मोबाइल ऐप डाउनलोड करना बहुत आसान है, बस आपको नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा।
स्टेप 1 - अपने मोबाइल में प्ले स्टोर एप्लिकेशन पर जाएं।
स्टेप 2 - इसके बाद आपको पीएम-किसान मोबाइल ऐप टाइप करना है।
स्टेप 3 - पीएम-किसान मोबाइल ऐप स्क्रीन पर दिखाई देगा, बस इसे डाउनलोड करें।
वहीं अगर आपको यह ऐप प्ले स्टोर में नहीं मिलती है, तो आप इसे नीचे दिए गए लिंक से भी डाउनलोड कर सकते हैं।
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.nic.project.pmkisan&hl=en_IN
आपको एप नया किसान पंजीकरण, लाभार्थी की स्थिति, आधार में संशोधन की सुविधा, स्वपंजीकृत किसानों की स्थिति, पीएम किसान हेल्पलाइन आदि की सुविधाएं मिलेंगी
इन्हें नहीं मिल सकता पीएम किसान का फायदा
डॉक्टर, वकील, इंजीनियर, सीए और आर्किटेक्ट जैसे प्रोफेशनल अगर खेती करते हैं तो भी उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। अगर आपका खेत आपके पिता या दादा के नाम पर है तो भी आपको हर साल 6,000 रुपये की सीधी आर्थिक सहायता नहीं मिलेगी। पीएम किसान योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए जमीन आपके नाम पर होनी चाहिए। अगर आप किराए पर दूसरे की जमीन लेकर खेती करते हैं तो आपको इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। अगर आपने रजिस्ट्रेशन फॉर्म में जानबूझकर कोई गलत जानकारी दी है तो आपको इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
बेवसाइट के जरिये पीएम किसान में करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लिए आप खुद घर बैठे रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके लिए आपके पास अपने खेत की खतौनी, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और बैंक अकाउंट नंबर होना जरूरी है। इसके लिए आपको पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.nic.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications