नयी दिल्ली। बच्चों को आर्थिक रूप से स्थिर और सुरक्षित भविष्य कैसे दें? यह सवाल हर माता-पिता के जीवन में सबसे महत्वपूर्ण सवालों में से एक होता है। बच्चों के लिए निवेश माता-पिता के लिए एक चुनौती की तरह होता है। असल में यह एक कड़ा टास्क है, जिसमें माता-पिता को बच्चों के फ्यूचर की तैयारी वर्तमान में करनी होती है। आपका एक फैसला आपके बच्चे के फ्यूचर के लिए बहुत अहम हो सकता है। आज चिल्ड्रन डे है, इसीलिए हम आपके लिए कुछ स्पेशल टिप्स लेकर आए हैं, जिनकी मदद से आप अपने बच्चों का फ्यूचर सिक्योर कर सकते हैं। भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन यानी 14 नवंबर को पूरे भारत में बाल दिवस मनाया जाता है। इस साल इस स्पेशल दिन पर दिवाली और बाल दिवस दोनों एक साथ आए हैं। बाल दिवस (चिल्ड्रन डे) के मौके पर अपने बच्चे के लिए सबसे अच्छा गिफ्ट उसके लिए फइनेंशियल प्लानिंग हो सकता है। पर उससे पहले जानिए जरूरी टिप्स।
बच्चे को टैलेंट पहचानें
ये एक ऐसा टास्क है, जिसके लिए आपको सिर्फ दिशा दिखानी होगी बाकी का काम आपका चाइल्ड खुद करता रहेगा। आपको सिर्फ उसे सपोर्ट करना है। अपने फ्यूचर में जो भी बनने का सपना देखता है आपको उसके सपने को उड़ान देनी है। अपने पैशन को प्रोफेशन में बदलने पर बच्चा खुद ही वित्तीय तौर पर मजबूत हो जाएगा। पर पैरेंट्स यहां सिर्फ बच्चे को गाइडेंस और सपोर्ट देने की जरूरत होती है। इस प्रोसेस में आपको अपने बच्चे के टैलेंट को भी पहचानना होगा।
चाइल्ड इंश्योरेंस प्लान्स में करें निवेश
बच्चे के लिए बीमा योजना जरूरी है। इससे न केवल उसकी शिक्षा के लिए एक सुरक्षित फंड तैयार होगा, बल्कि ये उसके कैरियर ड्रीम को भी पूरा करेगा। जितनी जल्दी आप बच्चे के लिए बीमा योजना ले लेंगे उतनी ही बड़ी राशि की बचत आप बच्चे के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए जमा कर सकते हैं। आप प्रीमियम भुगतान के लिए मासिक, अर्ध-वार्षिक या वार्षिक भुगतान ऑप्शन में से कोई एक चुन सकते हैं। इससे जुड़े टैक्स बेनिफिट्स भी हैं। चाइल्ड इंश्योरेंस प्लान न सिर्फ बचत और प्लानिंग के लिहाज से बल्कि निवेश के मकसद से भी बढ़िया आइडिया है।
जल्दी शुरू करें निवेश
निवेश चाहे आप अपने लिए करें या फिर अपने बच्चे के लिए एक्सपर्ट हमेशा जल्दी और लंबे समय के लिए ही करने के लिए कहते हैं। आप चाहें जहां निवेश करें जल्दी और लंबे समय तक निवेश करें। इससे आपको भरपूर रिटर्न मिलेगा। एक बड़ा फंड भी लंबे समय में ही तैयार हो सकता है। जहां तक निवेश का सवाल है तो आप म्यूचुअल फंड, पीपीएफ जैसे ऑप्शन में थोड़ा-थोड़ा पैसा जमा कर सकते हैं।
बच्चों को सिखाएं फाइनेंशियल प्लानिंग
कहा जाता है माता-पिता बच्चे के पहले टीचर होते हैं। ये सही भी है। इसीलिए एक्सपर्ट्स कहते हैं कि पैरेंट्स को अपने बच्चों को फाइनेंशियल प्लानिंग के बारे में सिखाना चाहिए। बाल दिवस एक अच्छा अवसर हो सकता है कि आप अपने अपने बच्चों को निवेश और फाइनेंशियल प्लानिंग की सीख देना शुरू करें। बाद में धीरे-धीरे बैंकों, फिक्स्ड डिपॉजिट, बचत बैंक खातों और आवर्ती जमा (आरडी) के साथ-साथ विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में बच्चों को बताएं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications