Credit Card Payment Issue: आजकल ऑनलाइन ट्रांजैक्शन और कार्ड स्वाइप का चलन काफी ज्यादा बढ़ गया है। अब हमें कोई भी ट्रांजेक्शन करना होता है, तो अक्सर हम क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड का सहारा लेते हैं। आजकल तो ऑनलाइन भी क्रेडिट कार्ड से पेमेंट किया जा सकता है। ऐसे में कई बार आपको ट्रांजैक्शन फेल होने जैसी दिक्कत का सामना करना पड़ता है और आपके पैसे भी फंस जाते हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जब भी कभी हम कोई बड़ा ट्रांजैक्शन करते हैं और ऐसे में हमारे क्रेडिट कार्ड से पैसे कट जाते हैं, लेकिन पेमेंट फेल होने की वजह से वह मर्चेंट के पास नहीं पहुंचते है। ऐसे में यह एक बड़ी समस्या का विषय बन जाता है। ऐसा आपके साथ अक्सर तब होता है, जब आप शॉपिंग या कोई दूसरी करने जाते हैं और आपके क्रेडिट कार्ड से पैसे कटने का मैसेज तो आ जाता है लेकिन ट्रांजैक्शन फेल हो जाता है।

ऐसी स्थिति में आपको सबसे पहले ये वेरीफाई करना चाहिए कि आपके पैसे सच में कटे हैं या नहीं। इसके लिए आप अपना बैंकिंग ऐप से तुरंत ट्रांजैक्शन चेक कर सकते हैं, हालांकि कई बार बैंकिंग एप्लीकेशन पर क्रेडिट कार्ड पेमेंट देर से अपडेट होती है, तो आप संबंधित क्रेडिट कार्ड के कस्टमर केयर से भी बात कर सकते हैं। आपके पास अगर पैसे कटने का मैसेज आया है, तो उसका स्क्रीन शॉट और बाकी डीटेल्स भी रखें। इसमें ट्राजैंक्शन डेट, अमाउंट और मर्चेंट की आईडी होना जरूरी है।
मर्चेंट से करें कॉन्टैक्ट
अगर आपके साथ इस तरह की दिक्कत आ रही तो आपको मर्चेंट को कॉन्टैक्ट करके इस बारे में बताना चाहिए। आप इसके लिए सबसे पहले कस्टमर केयर से बात कर सकते हैं। उनको अपनी स्थिती के बारे सबकुछ बताएं। इसके बाद कस्टमर केयर द्वारा आपसे ट्राजैक्शन आईडी भी मांगी जा सकती है और ट्रांजैर्शन सी जुड़ी बाकी की डीटेल भी देनी होगी। ऐसे में रिकॉर्ड और डीटेल चेक करने के बाद कस्टमर केयर के द्वारा आपको मामले और दिक्कत की जानकारी दी जाती है।
ऐसे में अगर ये सर्विस प्रोवाइडर या बैंक की गड़बड़ी है, तो पैसा आपके क्रेडिट कार्ड में वापस आ जाता है और कई बार तो आप रीपेमेंट भी कर सकते हैं।
आगर आपने मर्चेंट से बात की और फिर भी हल नहीं निकल रहा है, तो भी आपके पास डिस्प्यूट क्लेम फाइल करने का विकल्प होता है। ऐसे में आप बैंक के कस्टमर केयर को कॉल करके क्लेम फाइल कर सकते हैं।
कौन-कौन से लगेंगे डॉक्यूमेंट
अगर आप डिस्प्यूट क्लेम फाइल करना चाह रहे हैं, तो आपको कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट भी जमा करने पड़ेंगे। इनमें सबसे ज्यादा जरूरी ट्रांजैक्शन डिटेल, इनमें आपकी ट्रांजैक्शन आईडी के साथ किसे पैसे ट्रांसफर किए गए हैं, इसमें सारी डिटेल होती है। इसके अलावा मर्चेंट से भी आए ईमेल और मैसेज को कम्युनिकेशन रिकॉर्ड की तरह इस्तेमाल करना होता है। इसके बाद बैंक अपने स्तर से जांच शुरू करता है। आप चाहे तो संबंधित बैंक में सीधे जाकर भी इस मामले की शिकायत कर सकते हैं। इस प्रक्रिया को पूरा होने में थोड़ा समय जरूर लगता है, लेकिन आपका पैसा वापस आ जाता है।
हालांकि अब टेक्नोलॉजी इतनी ज्यादा एडवांस हो गई है कि 80 से 90 प्रतिशत केस में अगर आपके अकाउंट से पैसा कटा है और सामने वाले के अकाउंट में नहीं पहुंचा है, तो वह आपके क्रेडिट कार्ड अकाउंट में वापस आ जाता है। पर अगर इन सभी तरीकों के बाद भी पैसा नहीं मिलता है, तो डिस्प्यूट क्लेम के बाद इसका हल निकल ही आता है।
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications