नई दिल्ली, अगस्त 01। लोगों में क्रेडिट कार्ड रखने का एक नया चलन चला है। अक्सर कई लोग अच्छे ऑफर के चक्कर में क्रेडिट कार्ड ले लेते हैं। हम सब के जानने में कुछ लोग ऐसे है जिनका काम एक क्रेडिट कार्ड से हो सकता है लेकिन फिर भी वह कई क्रेडिट कार्ड रखते हैं। इनमें से अधिकतर लोगों को एक से अधिक क्रेडिट कार्ड रखने के फायदे और नुकसान के बारे में पता नहीं होता है। अगर आपको भी ढेर सारे क्रेडिट कार्ड रखने के फायदे और नुकसान के बारे में नहीं पता है तो आज हम आपको क्रेडिट कार्ड्स रखने के फायदे और नुकसान के बारे में बताएंगे। इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है, तो आप के लिए यह खबर बहुत ही जरूरी है। जी हां, क्योंकि आज हम यहां आपको क्रेडिट कार्ड लेने के कई फायदे और नुकसान के बारे में बताने जा रहे हैं।
एक से ज्यादा क्रेडिट कार्ड रखने के नुकसान
अगर किसी व्यक्ति के पास एक से ज्यादा क्रेडिट कार्ड है, तो उसके लिए यह जानना जरूरी है कि अधितर क्रेडिट कार्ड पर सालाना चार्ज लगता है। सालाना चार्ज भी अलग-अलग कार्ड के लिए अलग-अलग होता है। अगर आपको जानकरी नहीं है तो आपको एक से अधिक क्रेडिट कार्ड रखने पर नुकसान हो सकता है।
अगर आपके पास एक से अधिक क्रेडिट कार्ड्स हैं, तो यह आपको अनावश्यक खरीदारी करने के लिए प्रेरित करता है। क्रेडिट कार्ड से लिया गया कर्ज आपको 45 दिनों के अन्दर चुकाना होता है। इस तरह से आप कर्जदार बन जाते हैं.
ऑनलाइन शापिंग करने पर ईएमआई का विकल्प रहता है। कई क्रडिट कार्ड की मौजूदगी से आप ईएमआई के चक्कर में फंस सकते हैं। कोई भी सामान अगर आप ईएमआई पर खरीदेंगे, तो आपको हर महीने ईएमआई का बिल चुकाना पड़ेगा। कई क्रेडिट कार्ड होने से कई बार आप महंगे समान खरीद लेते हैं लेकिन आपको बिल भरने में कठीनाई होने लगती हैं।
एक से अधिक क्रेडिट कार्ड रखने के फायदे भी हैं
अचानक पैसों की दिक्कत हो जाने पर कई क्रेडिट कार्ड्स होने से आपको तुरंत मदद मिल जाती है।
कई क्रेडिट कार्ड्स होने से आपको बैलेंस ट्रांसफर करने में सुविधा मिल जाती है, इसकी मदद से आप एक क्रेडिट कार्ड का बिल दूसरे क्रेडिट कार्ड से चुका सकते हैं।
शॉपिंग साइट्स पर सेल के दौरान आपको फायदा मिलता है। साइट्स अगल-अलग क्रेडिट कार्ड्स पर डिस्काउंट या कैशबैक ऑफर देती है।
कई क्रेडिट कार्ड्स होने से आपको पैसो की अलग-अलग क्रेडिट लिमिट मिल जाती है, जो आपको ज्यादा पैसों की जरूरत होने पर काम आती है।
अगर आप सभी क्रेडिट कार्डों का उधार समय से भुगतान कर रहे हैं तो आपका क्रेडिट स्कोर बहुत अच्छा होता है। लोन लेने में क्रेडिट कार्ड्स की अहम भूमिका होती है।
अपनी कमाई का रखें ख्याल
हमेशा क्रेडिट कार्ड का उपयोग करते समय अपने इनकम का ख्याल रखना चाहिए, अगर आपकी इनकम अच्छी है तो आप एक से अधिक क्रेडिट कार्ड रख सकते हैं। कम इनकम में एक से अधिक क्रेडिट कार्ड रखने से आप हमेशा ही उधार में रह सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?



Click it and Unblock the Notifications