नई दिल्ली, जनवरी 25। क्रिप्टोकरेंसी को निवेश के लिए एक फ्यूचर एसेट माना जा रहा है। कई अफवाहों और अज्ञात फैक्टर के बावजूद क्रिप्टो मार्केट समय के साथ फलफूल रही है। क्रिप्टो में निवेश दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। हालांकि इसमे जोखिम शामिल है। इसलिए किसी नए निवेशक के लिए क्रिप्टो बाजार की कुछ मूल बातें जानना जरूरी है। बीते कुछ दिनों में क्रिप्टो बाजारों में गिरावट आई है, जिससे एक सप्ताह से भी कम समय में निवेशकों को अरबों का रु नुकसान हुआ और अधिकांश क्रिप्टोकरेंसी 30 फीसदी से अधिक गिर गई। क्रिप्टो निवेश के बारे में जानकारी से पैसे बचाने और निवेश को सुरक्षित बनाने के लिए हम आपको यहां कुछ पॉइंट्स बताएंगे।
मार्केट कैपिटल
एक क्रिप्टोकरेंसी की वैल्यू को कीमत सहित विभिन्न तरीकों से मापा जा सकता है। निवेशक किसी क्रिप्टो की अधिक साफ तस्वीर देखने के लिए क्रिप्टोकरेंसी के मूल्य की तुलना करने के लिए बाजार पूंजीकरण का उपयोग कर सकते हैं। बाजार पूंजीकरण निवेशकों को एक क्रिप्टोकरेंसी के पूरे मूल्य की तुलना दूसरे से करने की सुविधा देती है, जिससे उन्हें अधिक जानकारी के साथ निवेश का फैसला लेने की सुविधा मिलती है। क्रिप्टोकरेंसी को उनके बाजार पूंजीकरण के आधार पर तीन समूहों में बांटा गया है - लार्ज-कैप, मिड-कैप और स्मॉल-कैप।
सर्कुलेटिंग सप्लाई
कॉइन या टोकन की कुल मात्रा जो ट्रेड के लिए एक्टिव रूप से उलब्ध है और बाजार में और आम जनता द्वारा उपयोग की जाती हैं उसे सर्कुलेटिंग सप्लाई कहते हैं। जब कोई कॉर्पोरेशन निश्चित संख्या में टोकन जारी करती है, तो कुल आपूर्ति के बजाय कुल वैल्यू का केवल कुछ प्रतिशत सर्कुलेशन के लिए उपलब्ध कराया जाता है। टोकन की कुल आपूर्ति की तुलना में सर्कुलेटिंग सप्लाई हमेशा बहुत कम होती है।
सर्कुलेटिंग सप्लाई बहुत जरूरी
अच्छे मकसद के लिए क्रिप्टो-एसेट सेक्टर में सर्कुलेटिंग सप्लाई इंडिकेटर बेहद महत्वपूर्ण है। यह, एक क्रिप्टो एसेट की प्रति यूनिट कीमत के साथ, निवेशकों को अन्य एसेट के मुकाबले प्राइस को बेहतर ढंग से समझने में सक्षम बनाता है। कुल सप्लाई और सर्कुलेशन में टोकन या कॉइन की संख्या आपको मार्केट कैपिटल के साथ क्रिप्टो एक्सचेंज पर मिल जाएगी।
मार्केट ट्रेंड के संबंध में प्राइस ट्रेंड
प्राइस महत्वपूर्ण है, इसमें कोई संदेह नहीं है। जबकि निवेश की बात आती है तो मार्केट ट्रेंड के संबंध में प्राइस ट्रेंड क्रिप्टोकरेंसी निवेश के लिए इसे और अधिक महत्वपूर्ण बनाता है। क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में क्या हो रहा है, यह जानने के लिए कुछ लोग क्रिप्टो के औसत प्राइस पर नजर लगाते हैं। जबकि कुछ लोग मार्केट ट्रेंड की अनदेखी करते हुए केवल प्राइस ट्रेंड देखते हैं। किसी विशेष क्रिप्टोकरेंसी में निवेश से पहले मार्केट ट्रेंड के संबंध में प्राइस ट्रेंड का एनालिसिस करने से निकट भविष्य में वे कैसा प्रदर्शन कर सकती है, इस पर अधिक स्पष्टता मिलेगी।
सोशल मीडिया से सावधान
किसी क्रिप्टो पर अफवाहें और सोशल मीडिया एक्टिविटी कुछ खास जानकारी प्रोवाइड कर सकती हैं, लेकिन मजबूत बेस वाली क्रिप्टोकरेंसी वेल्थ क्रिएटर साबित हो सकती हैं। इसलिए अपनी रिसर्च करें और निकट भविष्य में आप जिस क्रिप्टो में निवेश करेंगे उसकी जानकारी हासिल करें। उसके अतीत, वर्तमान गतिविधियों के बारे में स्पष्ट जानकारी रखने से आपका निवेश सुरक्षित हो जाता है और किसी भी घोटाले या नुकसान की संभावना कम हो जाती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI रेपो रेट स्थिर: अब FD और PPF में पैसा लगाने का सही तरीका जानें

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

8th Pay Comission: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! 8वें वेतन आयोग को लेकर अपडेट! सैलरी बढ़ेगी या नहीं?



Click it and Unblock the Notifications