नई दिल्ली, मई 27। 2009 में अपनी स्थापना के बाद से, बिटकॉइन और क्रिप्टोकरेंसी बाजारों ने ग्रोथ और गिरावट के कई साइकिल देखे हैं। यहां तक कि चल रहे मौजूदा रुझानों जैसे तेज गिरावट वाले माहौल भी आए हैं। हालांकि यह सच है कि अब तक प्रत्येक बाजार में गिरावट के बाद एक रिकवरी और महत्वपूर्ण वृद्धि हुई है, पर गिरावट की अवधि अनुभवी ट्रेडर्स और शुरुआती निवेशकों के लिए समान रूप से तनावपूर्ण और कठिन हो सकती है। इसीलिए यहां हम पांच रणनीतियों पर चर्चा करेंगे जिन्हें आप अपने गिरते बाजार में फॉलो करके अच्छा पैसा कमा सकते हैं। आगे जानिए क्या हैं टिप्स।
मौके पर चौका
मार्केट में जब गिरावट हो तो ऐसे में आपको निवेश करना चाहिए। इससे लंबी अवधि में आपको अच्छा रिटर्न मिल सकता है। असल में गिरावट वाली मार्केट में किसी को यह नहीं पता चल पाता कि गिरावट कब तक बरकरार रहेगी और किसी विशेष क्रिप्टो की कीमत कहां तक गिरेंगी। ऐसे में जब भी सही गिरावट लगे तो फौरन खरीदारी करनी चाहिए।
लगातार निवेश करें
क्रिप्टोकरेंसी काफी हद तक एक अनुमानों वाला निवेश है। इसलिए आपको धैर्य से काम करना होगा। निवेश करना होगा लगातार। इसका एक तरीका है क्रिप्टो इंवेस्टमेंट प्लान (एसआईपी)। ये एसआईपी की तरह है, जिसमें आप हर महीने थोड़ा-थोड़ा निवेश कर सकते हैं। बता दें कि मार्च में कॉइनडीसीएक्स ने अपने क्रिप्टो इन्वेस्टमेंट प्लान (सीआईपी) को लॉन्च करने की घोषणा की थी। यह प्रोडक्ट ऑफरिंग निवेशकों को नियमित अंतराल पर क्रिप्टो में एक निश्चित राशि का निवेश करने में मदद करती है।
डायवर्सिफिकेशन है जरूरी
डायवर्सिफिकेशन वाला रूल यहां बिल्कुल शेयर बाजार वाला है। इसका मतलब है कि आपको एक क्रिप्टो में नहीं बल्कि अलग-अलग क्रिप्टो में निवेश करना है ताकि आपका पोर्टफोलियो डायवर्सिफाई रहे। इससे होता यह है कि एक क्रिप्टोकरेंसी की कीमत गिर रही हो तो दूसरी क्रिप्टो आपको फायदा कराएगी और आपको नुकसान से बचाएगा।
लंबी अवधि के लिए निवेश
ये नियम भी शेयर बाजार वाला है कि आप लंबी अवधि के लिए निवेश करें। होता यह है कि बाजार में तेजी और गिरावट का दौर आता रहता है। लंबी अवधि में आप इस तरह के सभी साइकिलों को पार करते हुए अच्छा रिटर्न हासिल कर सकते हैं।
अलर्ट रहना जरूरी
समय समय पर अपने क्रिप्टो पोर्टफोलियो को चेक करते रहें। सुविधा के अनुसार खरीदारी और बिकवाली भी जरूरी है। कुछ फ्रॉड के मामले में क्रिप्टो वर्ल्ड में सामने आए हैं। इसलिए उनसे बचना जरूरी है। अभी ढेरों क्रिप्टो सस्ती हैं और आगे चल इनकी कीमते लंबे समय में काफी बढ़ सकती हैं। यदि आप अभी खरीदते हैं तो लंबे समय में मोटा रिटर्न मिल सकता है। क्रिप्टो में सबसे बड़ा जोखिम अस्थिरता है। कीमतें बहुत लो लेवल तक गिर सकती हैं, जिससे नुकसान हो सकता है। अगर आप खुद को इससे बचाना चाहते हैं, तो आपको बाजार पर नजर रखनी होगी और अपनी रिसर्च ठीक से करनी होगी। अब देश में इन करेंसियों के लेन-देन पर हुए मुनाफे पर 30 फीसदी टैक्स लगेगा। पर भारत में क्रिप्टो में निवेश तेजी से बढ़ रहा है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Share Market Today: शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, जोरदार तेजी के पीछे 3 कारण !

Dollar vs Rupee: काम कर गया RBI का एक्शन! रुपये ने दी डॉलर को मात...जानिए चढ़कर कहां पहुंचा?



Click it and Unblock the Notifications