नई दिल्ली, मार्च 5। दुनिया भर के क्रिप्टो एक्सचेंजों ने बिटकॉइन, एथेरियम और अन्य क्रिप्टो एसेट्स में निवेश करने के तरीके के रूप में सिस्टेमैटिक / पीरियडिक (आवधिक) बाइंग प्लान्स की पेशकश शुरू कर दी है। क्रिप्टो बाजार में काफी अस्थिरता रहती है, लेकिन सिस्टेमैटिक बाइंग प्लान्स (एसबीपी) निवेशकों को नियमित रूप से अपने पोर्टफोलियो में क्रिप्टो एड करने की अनुमति देकर अस्थिरता को दूर करने में मदद करती है। भारत के सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज प्लेटफॉर्म, कॉइनस्विच ने हाल ही में एसआईपी का एक रूप, रेकरिंग बाय प्लान (आरबीपी) शुरू किया है, जो सभी निवेशकों के लिए उपलब्ध है। इससे क्रिप्टो मार्केट में आ रहे उतार-चढ़ाव के बीच आपका पैसा सेफ रह सकता है। जानते हैं इसके फायदे।
नये निवेशकों के लिए फायदा
ये म्यूचुअल फंड की एसआईपी की तरह है, जिसमें आप पहले से अवधि में एक निश्चित राशि का निवेश करते हैं। आरबीपी नये निवेशकों के लिए बेहतर है। एक बार में बड़ी राशि का निवेश करने के बजाय, आप हर महीने लंबी अवधि में छोटी राशि लगा सकते हैं और मार्केट की अस्थिरता आपके पोर्टफोलियो पर कोई असर नहीं डालेगी। आरबीपी से ट्रेडर उतार-चढ़ाव के माध्यम से निवेशित रह सकते हैं, और बाजार में अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव के बावजूद बेस्ट ट्रेडिंग कर सकते हैं।
न्यूनतम निवेश
इसमें भी आप म्यूचुअल फंड एसआईपी की तरह कम से कम केवल 100 रु से शुरुआत कर सकते हैं। आवंटन कई फेज में होने के कारण आपको एक साथ बड़ी राशि का भुगतान नहीं करना पड़ेगा। यदि आपके पास निवेश करने के लिए केवल सीमित राशि है, तो ये विचार करने के लिए एक बढ़िया विकल्प हैं।
एचओडीएल फ्रेंड्ली
क्रिप्टो बाजारों से परिचित किसी को भी पता होगा कि एचओडीएल (जो कि अपनी संपत्ति में निवेश बरकरार रखना और लालच या घबराहट में खरीदारी नहीं करने बचना है) इस क्षेत्र में ट्रेडर्स के लिए सबसे अच्छी रणनीतियों में से एक है। निवेशक यह जानकर आश्वस्त होता है कि आरबीपी को अन्य एचओडीएल स्ट्रेटेजीस के समान ही देखा जा सकता है।
बाजार की अस्थिरता से बचाता है
क्रिप्टो बाजार में व्हेल (व्हेल अकाउंट वे खाते होते हैं, जिनमें एक-एक के पास ही बिलियन क्रिप्टो कॉइन होते हैं) आसानी से क्रिप्टो बाजार में हेरफेर कर सकते हैं। यहां तक कि सबसे मजबूत समर्थन और रेसिसटेंट स्तरों को भी तोड़ सकती है। आरबीपी ऐसे व्हेल के शॉर्ट टर्म लेन-देन से अप्रभावित रहते हैं क्योंकि उन्होंने बाइंग साइकिल निर्धारित किया होता है।
जोखिम रहता है कम
क्रिप्टो अस्थिरता के खिलाफ आरबीपी एक बचाव हो सकता है। हां, आपको हमेशा सबसे कम कीमत नहीं मिल सकती है, लेकिन औसत खरीद मूल्य मिलने की उम्मीद है। लंबी अवधि के आरबीपी आपको अनिश्चित बाजार व्यवहार को दूर करने में मदद कर सकते हैं। हालांकि, आरबीपी निश्चित, ऑटोमैटिक खरीदारी की भी सुविधा देते हैं और यह जज्बाती निर्णयों और बड़े पैमाने पर शॉर्ट टर्म में उतार-चढ़ाव को समाप्त करता है। साथ ही आरबीपी के माध्यम से निवेश करते समय आपको चार्ट बनाने, ट्रेंडलाइन खोजने, सपोर्ट और रेसिस्टेंट स्तरों की पहचान करने आदि के बारे में चिंता करने की ज़रूरत नहीं होती। पर ध्यान रहे कि क्रिप्टो अंतत: जोखिम वाली जगह ही है, जो हमेशा रहेगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Share Market Today: शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, जोरदार तेजी के पीछे 3 कारण !

Dollar vs Rupee: काम कर गया RBI का एक्शन! रुपये ने दी डॉलर को मात...जानिए चढ़कर कहां पहुंचा?



Click it and Unblock the Notifications