साइबर क्राइम से बचने के सबसे सटीक उपाय! बरतें ये सावधानियां, नहीं होंगे फ्रॉड के शिकार
देश और दुनिया में पिछले एक दशक में तेजी से इंटरनेट में ग्रोथ देखने को मिला है. कोने-कोने तक इंटरनेट की पहुंच है. इससे आमजन से खास सभी के जीवन में बदलाव आए हैं. चाहे रोजमर्रा का जीवन हो या फिर कारोबार समेत अन्य सभी में तेजी से बदलाव दिखा है. लेकिन इंटरनेट के आने से फायदे के साथ-साथ नुकसान भी हुआ है. पर्सनल डेटा की सेफ्टी में सेंध लग जा रही. नतीजनत, आजकल साइबर क्राइम तेजी से बढ़ रहा.
साइबर क्राइम से बचना है जरूरी
ऐसे में हमें ये जानना जरूरी है कि साइबर क्राइम बढ़ते मामलों को कैसे रोका जा सकता है और खुद को कैसे बचाया जा सकता है. इसके लिए लोगों को कुछ सावधानियां बरतने की जरूरत है...इसके लिए सरकार की ओर से सावधानियां बरतने की अपील की गई है. पुलिस ने लोगों से सावधानियों को बरतने के लिए नीचे दिए गए कुछ टिप्स दिए हैं...

साइबर क्राइम से बचने के लिए जरूरी सावधानियां
- पीड़ित को तुरंत 1930 पर कॉल करके शिकायत दर्ज करानी चाहिए.
- बैंक/वित्तीय संस्थान/कोई भी अधिकृत संस्थान कभी भी बैंक विवरण जैसे पासवर्ड, कार्ड विवरण, CVV, OTP या पिन नहीं मांगता है. इसलिए ऑनलाइन प्रोडक्ट्स के लिए वित्तीय लेनदेन करते समय सावधान रहें.
- हमेशा याद रखें, पैसे पाने के लिए अपना ATM-पासवर्ड कहीं भी दर्ज न करें.
- घर बैठे पैसे कमाने के लालच में न पड़ें.
- फर्जी ऐप्स डाउनलोड करने से बचें.
- कोई भी अनजान एप्लिकेशन डाउनलोड न करें. साथ ही अनजान लिंक पर क्लिक न करें.
- यदि अज्ञात लिंक खोला जाता है तो बैंक विवरण, व्यक्तिगत जानकारी दर्ज न करें, रुपए का पेमेंट न करें और ऐसी प्रोफाइल के मित्र अनुरोध को स्वीकार न करें.
- ऑनलाइन उत्पादों के लिए वित्तीय लेनदेन करते समय सावधान रहें. हमेशा याद रखें, पैसे प्राप्त करने के लिए कहीं भी अपना पीएन/पासवर्ड दर्ज करने की आवश्यकता नहीं है.
- हमेशा संख्याओं, प्रतीकों, अक्षरों का उपयोग करके एक मजबूत पासवर्ड रखें और इसे समय-समय पर बदलते रहें.
- कभी भी अज्ञात लिंक न खोलें और एप्लिकेशन डाउनलोड न करें. इसलिए आमने-सामने मुलाकात या निरीक्षण के बिना भुगतान न करें.
- खास तौर से याद रखें कि पैसे प्राप्त करने के लिए किसी ओटीपी, पिन या पासवर्ड की आवश्यकता नहीं है, ग्राहक सेवा नंबर बैंक या कंपनी की मूल आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त किया जाना चाहिए.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications