DDA Sasta Ghar Housing Scheme 2024 Apply Process: दिल्ली में घर खरीदने का सपना अब पूरा होने वाला है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने शहर के अलग-अलग स्थानों पर 40,000 से अधिक फ्लैटों के लिए ऑनलाइन पर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू की है। ये फ्लैट नरेला, रोहिणी, सिरसपुर, रामगढ़ और लोकनायकपुरम जैसे इलाकों में मौजूद हैं। DDA हाउसिंग स्कीम 2024 के लिए 22 अगस्त 2024 से रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है, जिसमें फ्लैट बुकिंग 10 सितंबर 2024 से शुरू होगी।

जानिए क्या है डीडीए अफोर्डेबल हाउसिंग स्कीम 2024
डीडीए अफोर्डेबल हाउसिंग स्कीम 2024 के तहत, एलआईजी और ईडब्ल्यूएस लोगों के लिए 34,177 फ्लैट निर्धारित किए हैं। ये फ्लैट नरेला, रोहिणी, सिरसपुर, रामगढ़ कॉलोनी और लोकनायकपुरम में स्थित हैं। यह योजना पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर संचालित होती है। ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए, परिवार की सालाना इनकम 10 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
ईडब्ल्यूएस श्रेणी के फ्लैटों की कीमत 11.54 लाख रुपये से शुरू होती है। एलआईजी श्रेणी के फ्लैटों की कीमत 25.2 लाख रुपये तक हो सकती है। इस प्राइस रेंज के अंतर्गत काफी संख्या में फ्लैट हैं।
किन्हें मिलेगा डीडीए अफोर्डेबल हाउसिंग स्कीम का फायदा?
इसके लिए आवेदक को भारतीय नागरिक होना चाहिए और अप्लाई करने के लिए आयु कम से कम 18 साल होनी चाहिए। EWS फ्लैट्स के लिए आपके परिवार की सालाना आय 10 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। EWS के अलावा अन्य श्रेणियों के लिए कोई आय सीमा नहीं है। इसके अतिरिक्त, आवेदकों के पास पैन कार्ड होना भी जरूरी है।
ऐसे करें डीडीए अफोर्डेबल हाउसिंग स्कीम 2024 में अप्लाई
- इस योजना के लिए आवेदन करना चाहता है तो आपको सबसे पहले DDA की आधिकारिक वेबसाइट www.dda.gov.in पर जाना होगा।
- फिर अपने पैन और अन्य जानकारी का उपयोग करके लॉगिन क्रेडेंशियल बनाएं।
- इसके बाद रजिस्टर के लिए आगे बढ़ने के लिए इन क्रेडेंशियल के साथ लॉग इन करें।
- DDA सस्ते घर आवास योजना 2024 (FCFS) के लिए, 2,500 रुपये (जीएसटी सहित) का Non-refundable रजिस्ट्रेशन फीस जरूरी है।
- एफसीएफएस पार्ट IV या दिवाली विशेष आवास योजना 2023 (एफसीएफएस) के तहत पहले से रजिस्टर आवेदकों को फिर से रजिस्ट्रेशन करने की आवश्यकता नहीं है। पहले से रजिस्टर्ड आवेदक और नए सफल रजिस्ट्रेंनट दोनों ही 10 सितंबर, 2024 से उपलब्ध फ्लैटों की बुकिंग कर सकेते हैं।
डीडीए जनरल हाउसिंग स्कीम 2024 से यहां मिलेगा फ्लैट
इस योजना में 29 लाख रुपये से शुरू होने वाली कीमत वाले 5,531 फ्लैट उपलब्ध हैं। ये फ्लैट जसोला, लोकनायकपुरम और नरेला में स्थित हैं और HIG, MIG और LIG कैटेगरी के लिए हैं।
डीडीए द्वारका हाउसिंग स्कीम 2024
डीडीए द्वारका हाउसिंग स्कीम 2024 में 1.28 करोड़ रुपये से शुरू होने वाले 173 फ्लैट शामिल हैं। ये यूनिट द्वारका के सेक्टर 14, 16बी और 19बी में स्थित हैं और एचआईजी, एमआईजी और एलआईजी श्रेणियों के लिए उपलब्ध हैं।10 सितम्बर से शुरू होने वाली बुकिंग के दौरान जब कोई आवेदक ऑनलाइन फ्लैट को सेलेक्ट कर लेता है, तो उसके पास बुकिंग राशि जमा करने के लिए पंद्रह मिनट का समय होगा, उसके बाद ही वह फ्लैट अन्य लोगों के लिए उपलब्ध होगा। डीडीए की यह पहल दिल्ली के कई मकान मालिकों को शहर भर में अलग-अलग स्थानों पर किफायती आवास हासिल करने का एक शानदार मौका देती है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications