नयी दिल्ली। भारत में डिजिटल भुगतान के बढ़ते चलन के बावजूद चेक एक महत्वपूर्ण भुगतान का माध्यम है। लोग इसे सुरक्षित मानते हैं। खास कर जब किसी बड़ी राशि का भुगतान करना हो तो नकदी के बजाय चेक के जरिये ही अधिकतर भुगतान किये जाते हैं। मगर अकसर लोग चेक भरते हुए कोई छोटी सी गलती कर देते हैं, जिससे चेक खराब हो जाता है। आपको बैंक चेक भरते समय कुछ बातों पर ध्यान रखना चाहिए ताकि आपको कोई नुकसान न हो। सबसे पहले तो चेक पर तारीख लिखते समय सावधानी बरतना बहुत जरूरी है। हमें फुल फॉर्मेट में लिखने के लिए और भी सावधानी बरतनी चाहिए। यानी अगर हमें आखिर में साल 2020 के लिए चेक लिखना है तो उसकी पूरा 2020 लिखें। जैसे कि 31/01/20 न लिख कर 31/01/2020 लिखें। यदि आप 2020 के जगह सिर्फ 20 लिखें तो कोई आपको चेक को पुराना कर सकता है। 20 के आगे 18 लिखने से यह चेक 2018 का बन जायेगा। इसलिए पूरी डेट लिखें।
ध्यान से करें हस्ताक्षर
तारीख जरूर लिखें और सही व पूरी लिखें। इसके अलावा चेक पर हस्ताक्षर बहुत ध्यान से करें। दरअसल बैंक में मौजूद आपके हस्ताक्षर अगर चेक पर किये गये हस्ताक्षर से मेल न खायें तो बैंक अधिकारी आपका चेक रोक सकता है। यानी बैंक में खाता खुलवाते समय आपके जो हस्ताक्षर थे वहीं चेक पर होने चाहिए। क्योंकि बैंक में आपके उसी हस्ताक्षर को स्कैन करके रिकॉर्ड में रखा जाता है। साथ ही चेक के पीछे अपना अकाउंट नंबर और मोबाइल नंबर लिख दें। ऐसा इसलिए ताकि बैंक अधिकारी किसी भी गड़बड़ी या कंफ्यूजन के मामले में आपसे तुरंत संपर्क कर सके।
चेक की स्लिप रखें संभाल कर
चेक जमा करने पर आप जो फॉर्म भरते हैं उसके दो हिस्से होते हैं। चेक जमा करने पर अपनी स्लिप को जरूर संभल कर रखें, क्योंकि अगर चेक खो जाये तो वे उस स्थिति में एकमात्र प्रूफ होगा, जिस पर आपके चेक का विवरण होगा। इसके अलावा अगर आप किसी व्यक्ति या संस्था के नाम पर Account Payee Cheque काटते हैं तो चेक के ऊपर बाईं तरफ दो लाइनें जरूर खींच दें। इसका मतलब होता है कि चेक पर लिखी गयी राशि चेक वाहक को नकद नहीं देनी बल्कि अकाउंट में ट्रांसफर करनी है।
न करें काटा-पीटी
एक सबसे जरूरी बात कि आप चेक भरते समय बेहद सावधानी से सोच समझ कर रुक-रुक कर डिटेल भरें। अगर आपने काटा-पीटी की या किसी गलती को सही करने की कोशिश की तो आपका चेक रिजेक्ट हो जायेगा। इसके लिए नाम में स्पेलिंग, डेट और साइन सब कुछ एक दम सही होना चाहिए। तो यदि आप इन सब बातों पर ध्यान दें तो आप चेक वापस होने के झंझट से बच सकते हैं।
यह भी पढ़ें - आज से पेटीएम में पैसे डालना पड़ेगा महंगा, जानिये क्या है नया नियम
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications