नयी दिल्ली। कच्चा तेल, जिसे ब्लैक गोल्ड भी कहा जाता है, दुनिया की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करने वाले सबसे बड़े फैक्टर्स में से एक है। वे देश जो कच्चे तेल या क्रूड का उत्पादन करते हैं या फिर भारत जैसे वे देश जो बड़ी मात्रा में इसका आयात करते हैं उनकी अर्थव्यवस्था पर कच्चे तेल के दाम घटने या बढ़ने का काफी असर पड़ता है। कच्चे तेल को जीवाश्म ईंधन कहा जाता है, जो कि लाखों साल पहले कार्बनिक पदार्थों के गलने से बना है और धरती के नीचे मिलता है। 19वीं सदी के मध्य में पेट्रोलियम की खोज होने तक जीवाश्म ईंधन का एकमात्र स्रोत कोयला था। आज पेट्रोलियम दुनिया में ऊर्जा का सबसे बड़ा स्रोत है, जो जीवाश्म ऊर्जा में लगभग 40 प्रतिशत योगदान देता है। दुनिया भर के देशों की नजरें कच्चे तेल की कीमतों पर लगी रहती हैं। पर क्या आप जानते हैं कि आप बैठे-बैठे क्रूड ऑयल में ट्रेडिंग करके मोटा मुनाफा कमा सकते हैं। यहां हम आपको बताएंगे कि भारत में कैसे आप क्रूड ऑयल में ट्रेडिंग के जरिए अमीर बन सकते हैं।
MCX देता है ट्रेडिंग का ऑप्शन
2003 में इलेक्ट्रॉनिक ट्रेडिंग की शुरुआत के बाद से, भारत के कमोडिटी ट्रेडिंग मार्केट में 120 गुना की वृद्धि हुई है। अभी भी हमारे देश में कमोडिटी ट्रेडिंग में डेवलपमेंट की जबरदस्त संभावना है। आज भारत का अपना मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) चांदी के लिए दुनिया का सबसे बड़ा एक्सचेंज है। इस पर सोने, तांबे और प्राकृतिक गैस के अलावा कच्चे तेल में भी कारोबार होता है। यहीं से आप क्रूड ऑयल / कच्चे तेल में ट्रेडिंग करके पैसा बना सकते हैं।
ऐसे करें एमसीएक्स में शुरुआत
ब्रोकर चुनना है जरूरी : एमसीएक्स में ट्रेडिंग करने के लिए सबसे अच्छा तरीका ब्रोकिंग फर्म है। किसी एक ऐसी फर्म को चुन कर ट्रेडिंग शुरु की जा सकती है। मगर जिस ब्रोकर (ब्रोकिंघ फर्म) को आप चुने वो एमसीएक्स पर रजिस्टर होना चाहिए।
रजिस्ट्रेशन : कच्चे तेल में ट्रेड के लिए आपको रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। इसमें ब्रोकिंग फर्म आपकी सहायता करेगी। आप रजिस्ट्रेशन फॉर्म को जरूरी डिटेल के साथ भरें और जरूरी दस्तावेज जमा करें। फॉर्म को जमा करने पर आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा।
मिनिमम इनवेस्टमेंट : अलग अलग कमोडिटी के लिए अलग अलग निवेश राशि होती है। ये कीमत हर कमोडिटी के मूल्य के बेसिस पर होती है।
जरूरी फंड : आपको ब्रोकर को फंड देना होता है। यानी ट्रेड शुरू करने के लिए शुरुआत में ही कुछ फंड ट्रांसफर करना होता है। जब तक ये फंड न ट्रांसफर किया जाए ब्रोकर आपके लिए ट्रेड शुरू नहीं करेगा। आप ये पैसा डीडी, चेक या नेट बैंकिंग से भी कर सकते हैं। इसके बाद आपकी ट्रेडिंग शुरू होगी।
एमसीएक्स में अकाउंट के लिए जरूरी प्रूफ
- पैन डिटेल
- एडरेस प्रूफ (वोटर आईडी, डीएल, पासपोर्ट, आदि)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बैंक अकाउंट डिटेल
एमसीएक्स में क्रूड ऑयल में ट्रेडिंग के फायदे
- आप एमसीएक्स में हर सेकंड का भाव चेक कर सकते हैं
- एमसीएक्स में किसी भी तरह की गड़बड़ी की गुंजाइश नहीं है
- आप कहीं से भी बैठे-बैठे सिर्फ अपने मोबाइल से ट्रेड कर सकते हैं
- कच्चा तेल दुनिया में सबसे लिक्विड कमोडिटी है, क्योंकि ये अधिकतर देशों के लिए ईंधन और ऊर्जा का स्रोत है
- एमसीएक्स भारत का सबसे बड़ा कमोडिटी डेरिवेटिव्स एक्सचेंज है
- इस पर मार्केट रेगुलेटर सेबी रेगुलेट करता है
इन बातों पर ध्यान रखना है जरूरी
- कच्चे तेल की कमोडिटी ट्रेडिंग में सफल होने के लिए आपको यह समझने में सक्षम होना होगा कि मांग और आपूर्ति में उतार-चढ़ाव तेल की कीमतों को कैसे प्रभावित करते हैं
- आप कच्चे तेल को प्रभावित करने वाले फैक्टर्स के बारे में पता होना चाहिए
- नुकसान से बचने के लिए आपके पास एक ट्रेडिंग रणनीति होनी चाहिए
- ट्रेडिंग में जोखिम रहता है, इसके लिए तैयार रहें
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications