e shram card- ई-श्रम कार्ड खासतौर पर मजूदरों के लिए बनाए गए हैं. इस कार्ड का फायदा वहीं मजूदर या श्रमिक उठा सकते हैं, जो किसी अंसगठित क्षेत्र में काम करते हों. अंसगठित क्षेत्र एक ऐसा वर्कप्लेस (workpalce) हैं, जो सरकारी वेबसाइट में रजिस्टर नहीं होता. चलिए ई-श्रम कार्ड के बारे में लाभ से लेकर डाउनलोड तक सारी जानकारी जानते है.

साल 2021 में श्रम और रोजगार मंत्रालय द्वारा ई श्रम कार्ड की शुरुआत की गई थी. इस कार्ड को सुविधाजनक बनाने के लिए सरकार ने ई श्रम-पोर्टल लान्च किया था. ई श्रम कार्ड का लाभ हर तरह के मजूदर ले सकते हैं. फिर चाहे वे घर में काम करने वाले नौकर हो या फिर प्रवासी मजदूर (migrant labour) क्यो ना हों.
ई-श्रम पोर्टल में रजिस्ट्रेशन के लिए 400 व्यवसायों (Jobs) को शामिल किए गए हैं.
क्या है ई-श्रम कार्ड के लाभ?
ई-श्रम कार्ड के जरिए मजदूरों को 60 साल के बाद वित्तीय सहायता दी जाती है. ई श्रम कार्ड के जरिए मजदूरों को 60 वर्ष का होने के बाद पेंशन, मृत्यु, बीमा और पैसों की तंगी होने पर पैसे दिए जाते हैं.
इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक ई श्रमिक कार्ड के जरिए लाभार्थी को 60 साल के बाद हर महीने 3000 रुपये दिए जाते हैं. अगर कोई विकलांग हो जाता है, तो ऐसी स्थिति में उसका 2,00,000 रुपये का मृत्यु बीमा किया जाता है. इसके अलावा 1,00,000 लाख रुपये की वित्तीय सहायता दी जाती है. इस कार्ड के तहत लाभार्थी को 12 अंकों का यूएएन नंबर दिया जाता है.
इसके अलावा अगर किसी ई श्रम लाभार्थी की मृत्यु हो जाती है, तो उसके जीवन साथी को कार्ड से जुड़े सभी लाभ मिलते हैं. इसके अलावा ई श्रम कार्ड के जरिए श्रम और रोजगार मंत्रालय मजूदरों का डेटाबेस तैयार करने की कोशिश कर रहा है.
कैसे करें ई-श्रम कार्ड के लिए आवेदन?
ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्टर करने के लिए दो ऑप्शन दिए गए है. इनमें पहला सेल्फ रजिस्ट्रेशन है और दूसरा सहायक मोड का ऑप्शन दिया गया है. इसके अलावा अगर आप मोबाइल से ई-श्रम कार्ड के लिए अप्लाई करते हैं, तो आप मोबाइल एप्लिकेशन फॉर न्यू-एज गर्वेनस (UMANG) का उपयोग कर सकते हैं.
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
स्टेप 1- सबसे पहले आपको ई-श्रम पोर्टल पर जाना होगा. यह ध्यान रखें कि ये सेल्फ रजिस्ट्रेशन पेज हो.
स्टेप 2- इसके बाद आपको यहां रजिस्टर करना होगा. जिसके बाद आपके द्वारा दर्ज किए गए मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी दिया जाएगा. इस ओटीपी को वेबसाइट में दिए गए ऑप्शन पर दर्ज करें और फिर वेरिफाइड करें.
स्टेप 3- इसके बाद आपको बेसिक डिटेल डालनी होगी. जैसे नाम, क्या काम करते हैं, पता इत्यादि.
स्टेप 4- सभी बेसिक डिटेल डालने के बाद आपको बैंक डिटेल्स दर्ज करनी होगी.
स्टेप 5- सभी डिटेल दर्ज करने के बाद सबमिट करें. जिसके बाद आपके द्वारा दर्ज किए गए मोबाइल नंबर पर फिर से ओटीपी भेजा जाएगा.
स्टेप 6- मोबाइल में भेजे गए ओटीपी को दर्ज करके आगे बढ़े. जिसके बाद आपको कार्ड की सभी जानकारी दी जाएगी और कार्ड डाउनलोड करने का ऑप्शन भी मिलेगा.
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications