नई दिल्ली, अप्रैल 26। शेयर बाजार में स्टॉक ट्रेडिंग आज के निवेशकों के बीच निवेश का सबसे पसंदीदा तरीका बन गया है। लोगों ने बहुत कम उम्र में भी ट्रेड करना शुरू कर दिया है। अपने कॉलेज के दिनों में भी छात्र निवेश करना पसंद कर रहे हैं। लेकिन इससे पहले कि कोई ट्रेड या निवेश करना शुरू करे स्टॉक ट्रेडिंग से जुड़े कुछ टिप्स जान लेना बहुत जरूरी है। इन टिप्स को फॉलो करके आप आराम से अच्छी कमाई कर सकते हैं। ये टिप्स सभी निवेशकों के लिए बेहतर हैं, खासकर उन लोगों के लिए, जो शेयर बाजार में शुरुआत कर रहे हैं। आइए जानते हैं इन टिप्स के बारे में।
स्टॉकब्रोकर चुनें
शुरुआती लोगों के लिए स्टॉक ब्रोकर से परामर्श करना बेहतर है। लेकिन ब्रोकरों के चयन के बारे में बेहद सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि कई धोखेबाज दलाल हो सकते हैं।
छोटी राशि से शुरू करें
शुरुआती लोगों को एक कंपनी के शेयरों में भारी राशि का निवेश करने के बजाय छोटी राशि के साथ निवेश शुरू करना चाहिए और विभिन्न शेयरों में छोटी मात्रा में निवेश करना चाहिए। ऐसा इसलिए है, क्योंकि अगर स्टॉक नुकसान कराता है, तो नुकसान को संतुलित करने में मदद करने के लिए अन्य स्टॉक होंगे और छोटी राशि के निवेशित होने के कारण आपको नुकसान कम होगा।
बेहतर है कि मार्जिन सुविधा का उपयोग न करें
शुरुआत में लोगों के पास पूंजी कम होती है और उस दौरान, अक्सर वे मार्जिन सुविधा के लिए जाते हैं। लेकिन जिन लोगों को बाजार की तकनीकी का मजबूत ज्ञान न हो उनके लिए मुसीबत बन सकती है। मार्जिन में आपको ब्रोकरेज फर्म अपनी तरफ से बड़ी राशि निवेश करने का मौका देती है। ये जोखिम भरा है। इसलिए केवल उतना ही निवेश करें, जितना आपके पास पैसा है।
समय मायने रखता है
कुछ महीनों के हिसाब से निवेश करें। जल्दबाजी न करें। जल्दबाजी से आपको नुकसान हो सकता है। जितना अधिक आप समय देंगे, उतना अधिक आप मुनाफा कमाएंगे।
जोखिम का रखें ध्यान
शेयर बाजार जोखिम भरा हो सकता है, इसलिए सावधानी के साथ निवेश करना चाहिए। आपको पहले से यह तय करने की आवश्यकता होती है कि आप कितनी पूंजी पर जोखिम के लिए तैयार हैं। हर शेयर में निश्चित समय देना चाहिए ताकि जोखिम कम रहे।
अलग-अलग निवेश करें
अपने सारे फंड को कभी भी एक स्टॉक में न लगाएं, बल्कि अपने फंड में विविधता लाएं। इसके अलावा साल या तिमाही में एक बार तुलनात्मक रूप से बड़ा निवेश करना और फिर छोटे शेयरों, इक्विटी और आईपीओ (आरंभिक सार्वजनिक पेशकश) में छोटे फंड का निवेश करना बेहतर है।
ट्रेडिंग और निवेश
शुरुआती लोगों के लिए ट्रेडिंग करना बेहतर नहीं है। बल्कि निवेश करें। ट्रेडिंग एक दिन के लिए होती है। इसमें जोखिम अधिक होता है। जबकि निवेश लंबे समय के लिए होता है। इसमें आप शेयर अपने पास रखते हैं। इसलिए निवेश करें और ट्रेडिंग से बचें। वे लोग जो हर सेकंड या मिनट में विश्लेषण के लिए बहुत अधिक प्रयास और समय समर्पित किए बिना आय हासिल करना चाहते हैं, उनके लिए निवेश ही एकमात्र विकल्प है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!



Click it and Unblock the Notifications