अगर आप अपनी कमाई बढ़ाने की सोच रहे हैं तो हम आपको नौकरी के साथ कमाई बढ़ाने का तरीका बता रहे हैं। अगर आप किसी बिजनेस को स्टार्ट करने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है।
नई दिल्ली, मार्च 28। अगर आप अपनी कमाई बढ़ाने की सोच रहे हैं तो हम आपको नौकरी के साथ कमाई बढ़ाने का तरीका बता रहे हैं। अगर आप किसी बिजनेस को स्टार्ट करने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। हम आपको एक बेस्ट बिजनेस आइडिया देने जा रहे हैं। इस व्यापार को आप आईआरसीटीसी के साथ मिलकर शुरू कर सकते हैं। इसे शुरू करने पर आपकी जबरदस्त कमाई होगी। इस व्यापार को शुरू करने में आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके लिए आपको आईआरसीटीसी के साथ जुड़कर टिकट एजेंट बनना होगा। इस बिजनेस को शुरू करने की प्रक्रिया काफी आसान है। भारत में कई लोग टिकट एजेंट बनकर हजारों रुपये कमा रहे हैं।

घर बैठे हर महीने होगी 80 हजार रुपये की कमाई
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन यानी आईआरसीटीसी रेलवे की एक सर्विस है। इसके माध्यम से ट्रेन टिकट बुकिंग से लेकर अन्य कई सारी सुविधाएं मिलती हैं। अब आप आईआरसीटीसी की मदद से हर महीने हजारों रुपये कमा सकते हैं। इसके लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे ही इनकम कर पाएंगे। इसके लिए बस आपको टिकट एजेंट बनना होगा। इसके बदले आप महीने का 80 हजार रुपये तक कमा पाएंगे।
एजेंट को मिलेगा कमीशन भी
- जिस तरह रेलवे काउंटरों पर क्लर्क टिकट काटते हैं, उसी तरह आपको भी यात्रियों को टिकट काट कर देना होगा।
- ऑनलाइन टिकट काटने के लिए आपको आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर एजेंट बनने के लिए अप्लाई करना होगा।
- उसके बाद आप एक ऑथराइज्ड टिकट बुकिंग एजेंट बन जाएंगे और घर बैठे मोटी कमाई कर पाएंगे।
- अगर आप आईआरसीटीसी के ऑथराइज्ड टिकट बुकिंग एजेंट बन गए तो हर तरह के ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं, जिसमें तत्काल, आरएसी आदि शामिल हैं।
- टिकट बुक करने पर आईआरसीटीसी की ओर से एजेंट्स को अच्छा खासा कमीशन मिलता है।
हर महीने जितनी मर्जी बुक करा सकते टिकट
एजेंट हर महीने जितनी मर्जी टिकट बुक कर सकते हैं। टिकट बुकिंग की कोई सीमा नहीं है। इसके अलावा 15 मिनट में तत्काल टिकट बुक करने का भी विकल्प मिलता है। इतना ही नहीं आप एजेंट बनकर ट्रेन के अलावा एयर टिकट भी बुक कर सकते हैं। एक एजेंट हर महीने 80,000 रुपये तक कमा सकता है। आईआरसीटीसी एजेंट को यात्री के लिए नॉन एसी कोच का टिकट बुक करने पर 20 रुपये प्रति टिकट का कमीशन मिलता है। इसी तरह एसी क्लास का टिकट बुक करने पर 40 रुपये प्रति टिकट का कमीशन मिलता है।
कितनी देनी होगी फीस
अगर आप एक साल के लिए एजेंट बनना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी को 3,999 रुपये की फीस भरनी होगी, जबकि दो साल के लिए यह चार्ज 6,999 रुपये है। वहीं, एक एजेंट के तौर पर एक महीने में 100 टिकट बुक करने पर प्रति टिकट 10 रुपये की फीस देनी होगी, जबकि एक महीने में 101 से 300 टिकट बुक करने पर प्रति टिकट 8 रुपये और एक महीने में 300 से ज्यादा टिकट बुक करने पर प्रति टिकट पांच रुपये की फीस देनी होती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications