Education loan Process: कई लोग अपनी शिक्षा इसलिए पूरी नहीं कर पाते हैं क्योंकि उनके पास पैसे नहीं होते हैं, लेकिन पढ़ाई के लिए कई बैंक और वित्तीय संस्थान आर्थिक सहायता देते हैं।
ऐसे में एजुकेशन लोन काफी मददगार साबित होता है। मेडिकल से लेकर इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट सहित अन्य कोर्सेज के लिए बैंक से मिलने वाले इस लोन से फीस भरने की समस्या काफी हद तक कम हो जाती है। चलिए जानते हैं कि आप किन स्टेप्स की मदद से एजुकेशन लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

आपको बता दें कि एजुकेशन लोन के दो मुख्य प्रकार होते हैं। पहला डोमेस्टिक एजुकेशन लोन और दूसरा ओवरसीज एजुकेशन लोन होता है।
डोमेस्टिक एजुकेशन लोन
भारत में शिक्षा प्राप्त करना चाहने वाले छात्र इस लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं। लोन केवल तभी एक्सेप्ट होगा जब आवेदक(स्टूडेंट) को किसी भारतीय शैक्षणिक संस्थान में प्रवेश मिल गया हो और वह अन्य सभी लोन लेंडर के नियमों को पूरा करता हो।
ओवरसीज एजुकेशन लोन
ये लोन स्टू़डेंट को विदेशी संस्थान में अपनी इच्छा के अनुसार पाठ्यक्रम को कंप्लीट करने में मदद करते हैं। यह लोन उन छात्रों के लिए हवाई यात्रा, आवास और ट्यूशन शुल्क को कवर करता है जो विदेश में अध्ययन करना चाहते हैं। इसके लिए लोन से जुड़े हुए पात्रता को पूरा करना जरूरी होता है।
इन्हें मिल सकता है एजुकेशन लोन
आवेदकों को मान्यता प्राप्त संस्थानों, सरकारी संस्थानों, व्यावसायिक संस्थानों और अंतर्राष्ट्रीय कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में अध्ययन करना चाहिए या प्रवेश प्राप्त करना चाहिए।
आवेदकों को स्नातक पाठ्यक्रम के लिए 10+2 (12वीं कक्षा) और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के लिए डिग्री पूरी करनी चाहिए। अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स को देश का नागरिक होना चाहिए। आवेदक का एकेडिमक रिकॉर्ड बेहतर होना चाहिए।
एजुकेशन लोन के फायदे
अंतर्राष्ट्रीय छात्रों के लिए लोन राशि 1 करोड़ रुपये तक और घरेलू छात्रों के लिए 50 लाख रुपये तक हो सकती है। कुछ कंडिशन के लिए 100% आर्थिक सहायता दी जाती है। जैसे ट्रैवल एक्सपेंस, लैपटॉप अमाउंट आदि। लोन रिपेमेंट की अवधि 15 वर्ष तक हो सकती है।
कोर्स पूरा करने से 6 महीने से 1 वर्ष तक की लोन मोरेटोरियम अवधि मिलती है। टैक्स बेनिफिट की बात करें तो 8 वर्ष तक लोन इंटरेस्ट पेमेंट पर यह मिलता है।
एजुकेशन लोन के लिए इन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत पड़ेगी
एजुकेशन लोन लेने के लिए आपके पास 10वीं, आय प्रमाण पत्र, पहचान प्रमाण पत्र (पासपोर्ट/ ड्राइविंग/वोटरआईडी), 12वीं की मार्कशीट, बैंक पासबुक, प्रवेश परीक्षा परिणाम, जिस कोर्स के लिए एंट्रेंस एग्जाम क्लीयर किया है उसका रिजल्ट, आयु प्रमाण पत्र, स्टूडेंट्स और पैरेंट्स दोनों का आधार कार्ड सहित अन्य डॉक्यूमेंट्स की जरूरत पड़ती है। इसके साथ ही यह भी चेक किया जाता है कि कहीं कोई पिछला लोन तो आवेदक पर है या नहीं।
बैंकों के हिसाब से देखें लोन पर इंटरेस्ट रेट
अलग-अलग बैंकों के अनुसार, एजुकेशन लोन पर इंटरेस्ट रेट अलग-अलग भी होता है। इस लिस्ट में आप कुछ बैंकों के इंटरेस्ट रेट देख सकते हैं।
- एसबीआई - 8.15% प्रति वर्ष से 11.75% प्रति वर्ष
- सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया- 8.10% प्रति वर्ष से 10.60% प्रति वर्ष
- पीएनबी- 9.20% प्रति वर्ष या इससे अधिक
- केनरा बैंक- 9.25% प्रति वर्ष से अधिक
- आईडीएफसी फर्स्ट बैंक- 10% प्रति वर्ष से 15% प्रति वर्ष
- आईडीबीआई बैंक-8.50% प्रति वर्ष से अधिक
- बैंक ऑफ बड़ौदा- 8.15% प्रति वर्ष से अधिक
- बैंक ऑफ इंडिया- 11.05% प्रति वर्ष से 11.85% प्रति वर्ष
- आईसीआईसीआई बैंक- 9.85% प्रति वर्ष अधिक
ऐसे करें एजुकेशन लोन के लिए अप्लाई
- सबसे पहले जिस भी बैंक से आप लोन लेना चाहते हैं उसे चुन लें। इसके बाद बैंक से एजुकेशन योजना चुनें।
- फिर बैंक की वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड करें या 'अभी आवेदन करें' बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद आवेदन पत्र भरें, आवश्यक डॉक्यूमेंट्स को सबमिट करने के साथ-साथ अपने फॉर्म में सही से जानकारी को भरें और इसे सबमिट करें।
- बैंक आपके डॉक्यूमेंट्स को वेरिफाई करेगा और जिस अध्ययन पाठ्यक्रम के लिए आप लोन लेना चाहते हैं उसका मूल्यांकन करके और आपके द्वारा मांगी गई लोन राशि का मूल्यांकन करके लोन प्रोसेस को शुरू करेगा। लोन एक्सेप्ट होने के बाद बैंक लोन राशि आपके खाते में भेजेगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications