नई दिल्ली, जून 25। शिक्षा के लिए लोन लेना एक छात्र और उसके परिवार के लिए बहुत ही साहसी कदम होता है। एजुकेशन लोन अन्य लोन की ही तरह होता है। लेकिन इसके टर्म एंड कंडिसन सामान्य लोन से अलग होते है। अगर आप भी उच्च शिक्षा के लिए एजुकेशन लोन लेने की सोच रहे है तो लोन के लिए आवेदन करने से पहले आपको शिक्षा लोन से जुड़े इन पांच शब्दो का मतलब जरूर जान लेने चाहिए। इस शब्दो की जानकारी होने से आवेदन के प्रक्रिया में आपकों सहज महसूस होगा।
मूल धन
मूल धन का मतलब है वह राशी जो बैंक आपको लोन के तौर पर देगा। छात्रों को यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि बैंक उच्च शिक्षा में लगने वाले सभी जरूरी खर्चो के बराबर धन उन्हे मूल धन राशी दे रहा है कि नही।
गिरवी या कोलैटरल
शिक्षा लोन के लिए बैंक छात्रों से किसी सम्पती को गीरवी रखने की मांग करते है। यह सम्पती चल या अचल कुछ भी हो सकती है। बैंक लोन न चुका पाने की स्थिति में गिरवी रखी संपत्ती को निलाम कर अपना पैसा वसूल करते है।
सह आवेदक
सह आवेदक वह व्यक्ति होता है जो लिए गए लोन का गारन्टर बनता है। सह-आवेदक लोन लेने वाले छात्र के साथ लोन की कॉपी पर हस्ताक्षर करता है। मुख्य आवेदक के लोन न चुकाने की स्थिति में सह-आवेदक लोन चुकाने का उत्तरदायी होता है। सह-आवेदक आवेदक का पिता, भाई , माता या बहन हो सकती है।
लोन स्थगन
लोन भुगतान में स्थगन एक ऐसी अवधी होती है जो आवेदक को सुविधा के तौर पर दी जाती है। कई बैंक लोन के भुगतान की मांग पढ़ाई पूरी होने के बाद या पाठ्यक्रम पूरा होने के एक निश्चित समय( 6 महिने- 1 साल) के बाद करते है। इस समय अवधि को ही स्थगन कहते है।
लोन अवधि
लोन अवधि वह समय है जो आप एजुकेशन लोन चुकाने के लिए बैंक के साथ समझौता करते है। यदि आप लोन चुकाने के लिए साल का चयन करते हैं तो आपको मासिक किश्त का भुगतान कम धनराशी के में करना होता है। अगर आप कम समय में लोन चुकाते है तो ब्याज कम लगता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications