नई दिल्ली, अगस्त 8। गर्मियों के दिनों में घरों में बिजली का इस्तेमाल बढ़ जाता है। क्योंकि परेशान करने वाली गर्मी से हर समय सताती रहती है। इससे बचने के लिए आप एसी-कूलर आदि चलाते हैं। मगर इन चीजों से राहत तो मिलती है, पर फिर एक नयी टेंशन सामने आती है। ये है बिजली के बिल की टेंशन। आप जितना ज्यादा कूलर, पंखा और एसी आदि का इस्तेमाल करेंगे, बिजली का बिल उतना ही अधिक आएगा। मासिक बिजली का बिल कई हजार रु तक पहुंच सकता है। पर आपको हम यहां कुछ तरीके बताएंगे, जिससे आप अपने बिल को आधे से भी कम तक घटा सकते हैं। हम आपको आज एक खास टेक्निक बताएंगे। इसकी मदद से आप मासिक बिल को 4000-5000 हजार रु तक घटा सकते हैं।
क्यों आता है बिल ज्यादा
सबसे पहले तो यह जानना जरूरी है कि बिल अधिक आता क्यों है। एसी का अधिक इस्तेमाल बिजली की अधिक खपत का कारण बनता है और इसी से आपका बिजली का बिल अधिक आता है। पर यदि आप कुछ बेसिक चीजों पर ध्यान दें तो बिजली के बिल को कम कर सकते हैं।
कौन सा एसी बचाएगा बिजली
आप बिजली का बिल कम करने के लिए इन्वर्टर एसी का इस्तेमाल करें। ये एसी बिजली की कम खपत करते हैं। बिजली का बिल बचाने के लिए ये एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इंवर्टर एसी को लगवा कर 50 प्रतिशत तक बिजली की खपत (एसी के इस्तेमाल के लिए) कम की जा सकती है। दूसरे ज्यादा से ज्यादा स्टार वाला एसी लाएं। वो भी बिजली कम यूज करेगा।
रसोई में लगी चिमनी
रसोई में लगी चिमनी भी अधिक बिजली की खपत का कारण बनती है। इससे बचने के लिए आपको कोई और विकल्प खोजना चाहिए। आपको वेंटिलेशन का कोई कम बिजली की खपत वाला रास्ता देखना होगा। चिमनी का लगातार उपयोग मासिक बिजली का बिल भी बढ़ाएगा। इसी तरह की छोटी-छोटी बातों से आप बिजली की खपत को कम कर सकते है।
लाइट बंद रखें
बिजली बचाने के लिए घर के पर्दों को खोलें और दिन के समय लाइट बंद कर दें। एलईडी बल्ब का प्रयोग करें जो बहुत कम बिजली की खपत करते हैं। ये बहुत अधिक चमकते भी हैं। कमरे से बाहर निकलते समय पंखे, कूलर, एसी सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों को भी बंद करना सुनिश्चित करें।
डिवाइसों को अनप्लग करें
यदि आप किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का उपयोग नहीं कर रहे हैं, तो उसे अनप्लग करके रखें। इतनी साधारण सी बात से हर महीने बिजली के बिल में आप 10 फीसदी तक की कमी ला सकते हैं। असल में आपको टीवी, एसी, लैपटॉप और मोबाइल चार्जर का उपयोग न होने उन्हें पर अनप्लग कर देना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि ये स्विच ऑफ होने पर भी बिजली की खपत करते रहते हैं। इसी तरह टीवी, डेस्कटॉप और फ्रिज जैसे कुछ पुराने इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को छोड़े और लेटेस्ट गैजेट्स लाएं। यह आपको एक महंगा ऑप्शन लग सकता है, लेकिन बिजली के बिल को कम रखने में ये आपकी काफी मदद करेगा। इससे लंबे समय में आपको लाभ होगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications