नयी दिल्ली। पीएफ खाताधारकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। बहुत जल्द पीएफ खाते में ब्याज की रकम की क्रेडिट कर दी जाएगी। मालूम हो कि इस साल ब्याज का पैसा ईपीएफओ की तरफ से दो किस्तों में दिया जाएगा। इनमें पहली किस्त में 8.15 फीसदी ब्याज दिया जाएगा, जबकि दूसरी किस्त में बकाया 0.35 फीसदी ब्याज का भुगतान होगा। इनमें जल्दी ही पहली किस्त पैसा पीएफ अकाउंट में क्रेडिट किया जा सकता है। दूसरी किस्त दिसंबर में डाली जाएगी। पीएफ का ब्याज आपको मिला या नहीं इसे चेक करने के कई तरीके हैं। आप अपने मोबाइल से भी अपना पीएफ बैलेंस चेक कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसका तरीका।
ऑनलाइन ऐसे करें चेक
पीएफ अकाउंट का बैलेंस ऑनलाइन चेक किया जा सकता है। आपको ईपीएफओ की वेबसाइट पर जाना होगा। इसके लिए सबसे पहले ईपीएफओ की वेबसाइट पर लॉग इन करना होगा। epfindia.gov.in पर जाकर वहां ई-पासबुक पर क्लिक करें। ई-पासबुक पर क्लिक करने से आपको एक नये पेज (passbook.epfindia.gov.in) पर पहुंचा दिया जाएगा। यहां अपना यूजर नाम यानी यूएएन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करें। ये सारी डिटेल दर्ज करने के बाद आप फिर एक नए पेज पर पहुंचेंगे। नये पेज पर मेंबर आईडी को चुनें। अब यहां आपको ई-पासबुक पर ईपीएफ बैलेंस की जानकारी मिल जाएगी।
मिस कॉल से पता करें बैलेंस
इसके लिए आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 011-22901406 पर मिस्ड कॉल करनी होगी। मिस कॉल के बाद आपको ईपीएफओ की तरफ से मैसेज से जानकारी मिल जाएगी। मगर आपका यूएएन, पैन और आधार लिंक होना चाहिए।
एसएमएस से जानिए पीएफ का बैलेंस
आपका यूएएन नंबर अगर ईपीएफओ के पास रजिस्टर्ड है तो आप एसएमएस के जरिए पीएफ बैलेंस जान सकते हैं। इसके लिए EPFOHO स्पेस UAN स्पेस ENG (अंतिम तीन अक्षर भाषा के लिए, इसमें हिंदी के लिए HIN लिखें) लिख कर 7738299899 पर भेज दीजिए। आपको पीएफ बैलेंस की डिटेल्स एसएमएस के माध्यम से दे दी जाएगी। हिंदी और अंग्रेजी के अलावा पीएफ बैलेंस पंजाबी, मराठी, हिंदी, कन्नड़, तेलगू, तमिल, मलयालम और बंगाली में भी जाना जा सकता है। मगर ध्यान रहे कि यूएएन नंबर, बैंक एकाउंट, पैन और आधार से लिंक होने चाहिए।
उमंग ऐप से चेक करें बैलेंस
आप उमंग ऐप से भी पीफ बैलेंस जान सकते हैं। मोबाइल पर ये ऐप ओपन करें और फिर ईपीएफओ पर क्लिक करें। यहां एक दूसरे पेज पर इम्पलॉयी-सेंट्रिक सर्विस पर क्लिक करें और फिर व्यू पासबुक पर क्लिक करें। यहां यूएएन और ओटीपी (जो आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आएगा) दर्ज करें। इतना करने पर आपको पीएफ बैलेंस की जानकारी मिल जाएगी।
यूएएन नंबर है जरूरी
यहां यूएएन नंबर का बार-बार जिक्र हुआ है। यूनिवर्सल अकाउंट नंबर यानी यूएएन ईपीएफओ जारी करता है। इसके जरिए आप अपने पीएफ अकाउंट की जानकारी ले सकते हैं। ये एक तरह का बैंक अकाउंट नंबर जैसा होता है। अगर आपका पीएफ योगदान कटता है तो आपको जो सैलेरी स्लिप मिलती होगी उस पर यूएएन दिया हुआ होता है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications