नई दिल्ली, मई 19। गोल्ड ईटीएफ पारदर्शी निवेश ऑप्शन हैं। ये छोटे निवेशकों को गोल्ड में डायवर्सिफाई करने के लिए एक प्रभावी और शानदार प्लेटफॉर्म ऑफर करते हैं। गोल्ड ईटीएफ एक एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) है जिसका उद्देश्य घरेलू फिजिकल सोने की कीमत को ट्रैक करना है। मार्च की शुरुआत में सोना 56,000 रुपये के स्तर के करीब पहुंच गया था। इस हफ्ते अब तक सोने के भाव करीब 1,500 रुपये प्रति 10 ग्राम नीचे आ चुके हैं। अब सोने की कीमतें तीन महीने के निचले स्तर पर हैं। अगर आप गोल्ड में निवेश करना चाहते हैं तो यह एक अच्छा मौका हो सकता है।
गोल्ड ईटीएफ है बेस्ट
गोल्ड को ग्लोबल एसेट क्लास माना जाता है। कई कारण हैं कि गोल्ड ईटीएफ खुदरा निवेशकों के पोर्टफोलियो में जरूरी है। ये गोल्ड में निवेश के पारंपरिक रूप से बेहतर हैं। आपको इसमें मिलावट या अशुद्धियों की कोई चिंता नहीं होती। ये इलेक्ट्रॉनिक फॉर्म में होते हैं, जिससे चोरी आदि का कोई खतरा नहीं होता। आप रीयल-टाइम में अपनी निवेश वैल्यू को ट्रैक कर सकते हैं और ये काफी लिक्विड होते हैं। आप जब चाहें इन्हें बेच सकते हैं।
और भी हैं फायदे
गोल्ड ईटीएफ खरीदने और बेचने में होने वाला खर्च फिजिकल सोने की खरीद, बिक्री, स्टोरेज और बीमा में किए जाने वाले खर्च की तुलना में काफी कम है। गोल्ड ईटीएफ किसी भी कंपनी के स्टॉक की तरह एनएसई और बीएसई पर लिस्ट और कारोबार करते हैं। गोल्ड ईटीएफ किसी भी अन्य कंपनी स्टॉक की तरह बीएसई और एनएसई के कैश सेगमेंट पर व्यापार करते हैं, और बाजार की कीमतों पर लगातार इन्हें खरीदा और बेचा जा सकता है।
जरूरी हैं ये डॉक्यूमेंट्स
गोल्ड ईटीएफ के लिए आपके पास डीमैट और ट्रेडिंग खाता होना चाहिए, जिन्हें खोलने के लिए आवश्यक दस्तावेज नीचे बताए गए हैं :
- पैन कार्ड (अनिवार्य)
- पहचान प्रमाण
- एडरेस प्रूफ
कैसे करें निवेश
गोल्ड ईटीएफ में निवेश करने के लिए, आपके पास एक डीमैट खाता और एक ट्रेडिंग खाता होना चाहिए जिसमें स्टॉक ट्रेडिंग के लिए एक ऑनलाइन खाता हो जो गोल्ड ईटीएफ में निवेश करने के लिए पर्याप्त हो। खाता खुल जाने के बाद, गोल्ड ईटीएफ चुनें और अपने ब्रोकर के ट्रेडिंग पोर्टल से ऑनलाइन ऑर्डर करें। ऑर्डर एक्सचेंज को भेजे जाते हैं जहां परचेज ऑर्डर को सेल ऑर्डर के साथ मेल किया जाता है और पूरा किया जाता है। इसके लिए एक कंफर्मेशन आपको भेजा जाता है।
गोल्ड ईटीएफ हैं म्यूचुअल फंड
सोने में निवेश करने के लिए गोल्ड ईटीएफ एक अच्छा ऑप्शन माना जाता है। गोल्ड ईटीएफ दरअसल म्यूचुअल फंड ही है। गोल्ड ईटीएफ भी सोने के रेट पर ऊपर-नीचे होता है। गोल्ड ईटीएफ निवेशकों को लंबी अवधि में जोरदार रिटर्न कमाने का मिलता है। अच्छी बात ये है कि गोल्ड ईटीएफ इलेक्ट्रॉनिक फॉर्म में होते हैं। आपको इसमें सोने की शुद्धता को लेकर चिंता करने की कोई जरूरत नहीं होती। फिजिकल गोल्ड के मुकाबले गोल्ड ईटीएफ को जल्दी और मौजूदा रेट पर बेचा जा सकता है। सोने में निवेश के और भी कई ऑप्शन हैं, मगर गोल्ड ईटीएफ को आज के समय में ज्यादा बेहतर माना जाता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications