नई दिल्ली, नवंबर 22। हाल ही में केन्द्र और राज्य सरकारों ने पेट्रोल और डीजल पर टैक्स में कमी की है। इसके चलते पेट्रोल और डीजल सस्ता हुआ है। क्योंकि यह काफी महंगा हो गया था, इसलिए थोड़ा भी रेट घटना सस्ता लग रहा है। लेकिन अभी भी केन्द्र और राज्य सरकारें पेट्रोल और डीजल पर काफी टैक्स वसूल रही हैं। वहीं पेट्रोल पंप मालिक भी मोटी कमाई कर रहे हैं। इसके चलते आज भी पेट्रोल और डीजल से सरकारों सहित पेट्रोल पंप डीलरों को काफी कमाई हो रही है। आइये जानते हैं कि 1 नवंबर 2021 तक सरकारें और डीलर पेट्रोल व डीजल के हर लीटर से कितनी तक कमाई कर रहे थे।
जानिए 1 लीटर पेट्रोल बेच कर अब भी कितनी होती है कमाई
पेट्रोल पंप पर जब पेट्रोल बेचा जाता है तो उसमें डीलर का कमीशन भी होता है। इंडियान ऑयल ने इस मामले में अपनी जानकारी को अंतिम बार 1 नवंबर 2021 को अपडेट किया है। उस वक्त दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 09.69 रुपये थी। इस रेट में पेट्रोल का बेस प्राइस केवल 47.28 रुपये था। यानी बाकी पैसा टैक्स या डीलर कमीशन के रूप में है। पेट्रोल के इस रेट में 0.30 पैसे ढुलाई के रूप में चार्ज किए जाते हैं। इस ढुलाई को मिलाकर डीलर को यह पेट्रोल 47.58 रुपये प्रति लीटर पड़ता है। इस पेट्रोल के रेट पर फिर एक्साई ड्यूटी के रूप में 32.90 रुपये लिया जाता है। इस पेट्रोल रेट पर अब डीलर को प्रति लीटर पर 3.90 रुपये कमीशन के रूप में दिया जाता है। वहीं दिल्ली सरकार अब वैट के रूप में प्रति लीटर 25.31 रुपये लेती है। यह वैट डीलर के कमीशन पर भी लिया जाता है। इसके बाद 47.28 रुपये लीटर का पेट्रोल 109.69 प्रति लीटर के हिसाब से जनता को मिलता है। यानी पेट्रोल पर टैक्स वसूलने में केन्द्र और राज्य सरकारों का रवैया एक जैसा ही है।
जानिए 1 लीटर डीजल बेच कर अब भी कितनी होती है कमाई
पेट्रोल पंप पर जब डीजल बेचा जाता है तो उसमें डीलर का कमीशन भी होता है। इंडियान ऑयल ने इस मामले में अपनी जानकारी को अंतिम बार 1 नवंबर 2021 को अपडेट किया था। उस वक्त दिल्ली में एक लीटर डीजल की कीमत 98.41 रुपये थी। इस रेट में डीजल का बेस प्राइस केवल 49.36 रुपये था। यानी बाकी पैसा टैक्स या डीलर कमीशन के रूप में है। डीजल के इस रेट में 0.28 पैसे ढुलाई के रूप में चार्ज किए जाते हैं। इस ढुलाई को मिलाकर डीलर को यह डीजल 49.64 रुपये प्रति लीटर पड़ता है। इस डीजल के रेट पर फिर एक्साई ड्यूटी के रूप में 31.80 रुपये लिया जाता है। इस डीजल रेट पर अब डीलर को प्रति लीटर पर 2.61 रुपये कमीशन के रूप में दिया जाता है। वहीं दिल्ली सरकार अब वैट के रूप में प्रति लीटर 14.37 रुपये लेती है। यह वैट डीलर के कमीशन पर भी लिया जाता है। इसके बाद 49.36 रुपये लीटर का डीजल 98.41 प्रति लीटर के हिसाब से जनता को मिलता है। यानी डीजल पर टैक्स वसूलने में केन्द्र और राज्य सरकारों का रवैया एक जैसा ही है।
जानिए 22 नवंबर 2021 के चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल के रेट
-दिल्ली में अब 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 103.97 रुपये है। वहीं 1 लीटर डीजल 86.67 रुपये प्रति लीटर पर है।
-कोलकाता में अब 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 104.67 रुपये है। वहीं 1 लीटर डीजल 89.79 रुपये प्रति लीटर पर है।
-मुम्बई में अब 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 109.98 रुपये है। वहीं 1 लीटर डीजल 94.14 रुपये प्रति लीटर पर है।
-चेन्नई में अब 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 101.51 रुपये है। वहीं 1 लीटर डीजल 91.53 रुपये प्रति लीटर पर है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kisan Kalyan Yojana: किसान कल्याण योजना की 14वीं-15वीं किस्त एक साथ! लिस्ट में नाम है या नहीं? ऐसे करें चेक

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

सोने का भाव: आज अचानक आई बड़ी हलचल, जानें नया रेट

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?



Click it and Unblock the Notifications