Fake loans on Pan Card: आजकल के डिजिटल जमाने में जहां एक और लोगों का जीवन आसान हुआ है, वहीं, दूसरी और जोखिम भी उतना ही बढ़ गया है। ऑनलाइन के जमाने में लोग साइबर फ्रॉड का शिकार हो जा रहे हैं तो वहीं, कई लोगों को आर्थिक रूप से धोखाधड़ी का सामना करना पड़ रहा है।

हालांकि, थोड़ी सी सावधानी और सतर्कता आपको साइबर फ्रॉड और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचा सकता है। यदि आपने कोई लोन नहीं लिया है और आपके पैन नंबर (PAN Number) पर किसी ने धोखाधड़ी कर फर्ज़ी तरीके से लोन ले लिया है तो आज हम यहां आपको यह आसान तरीका बता रहे हैं कि इसका पता कैसे करें?
इसके साथ ही यह भी बता रहे हैं कि यदि आपके नाम पर किसी ने फर्जी लोन ले लिया है तो उसकी शिकायत कहां करें। तो चलिए डिटेल में जानते हैं...
PAN कार्ड पर फर्जी लोन का पता कैसे करें?
आपके पैन कार्ड पर फर्जी लोन लिया गया है या नहीं इसे पता करने का सबसे आसान तरीका है अपने क्रेडिट रिपोर्ट चेक करना। CIBIL, Experian, Equifax और CRIF High Mark जैसी कई क्रेडिट ब्यूरो कंपनियां हैं जो आपके नाम पर लिए गए सभी लोन और क्रेडिट कार्ड्स का रिकॉर्ड रखती हैं।
- ऐसे में आप फटाफट किसी भी क्रेडिट ब्यूरो की वेबसाइट पर जाएं
- अपना PAN नंबर, मोबाइल नंबर और ईमेल डालें
- OTP से वेरिफिकेशन करें
- आपकी पूरी क्रेडिट रिपोर्ट सामने आ जाएगी
- यदि आपके PAN कार्ड पर किसी ने लोन लिया है तो आपको पता चल जाएगा।
कहां करें शिकायत?
- यदि आपके PAN कार्ड पर फर्जी लोन लिया हुआ मिलता है तो सबसे पहले उस बैंक या लेंडिंग कंपनी से संपर्क करें जिसने लोन जारी किया है।
- क्रेडिट ब्यूरो को भी शिकायत दर्ज करें।
- अधिकतर वेबसाइट्स पर ऑनलाइन Dispute का विकल्प होता है
- पहचान पत्र, संदिग्ध लोन की जानकारी और एक एफिडेविट जमा करें
- नजदीकी साइबर क्राइम सेल में शिकायत दर्ज कराएं या cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन रिपोर्ट करें
कैसे PAN कार्ड पर फर्जी लोन ले लिया जाता है?
भारत में PAN कार्ड बहुत जरूरी दस्तावेज होता है। ऐसे में कई मौकों पर अपने पैन कार्ड का फोटोकॉपी जमा करते हैं। इन्ही में से कुछ लोग आपके PAN कार्ड की जानकारी का गलत इस्तेमाल करके आपके नाम पर लोन ले सकते हैं। इसके अलावा, कई बार आप ऑनलाइन स्कैन कॉपी भी भेजते हैं जिससे आपका डेटा लीक कर दिया जाता है और इस तरह से धोखाधड़ी करने वाले लोग आपके नाम पर फर्जी लोन ले लेते हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications