इंडियन रेलवे की कैटरिंग और ई-टिकटिंग कंपनी आईआरसीटीसी ने टिकट बुक कराने वाली फ्रॉड वेबसाइट्स को लेकर एक अलर्ट जारी किया है।
नई दिल्ली: इंडियन रेलवे की कैटरिंग और ई-टिकटिंग कंपनी आईआरसीटीसी ने टिकट बुक कराने वाली फ्रॉड वेबसाइट्स को लेकर एक अलर्ट जारी किया है। जी हां ट्रेन से सफर करने वाले लाखों यात्रियों के लिए ये खबर बेहद जरूरी है। अगर आप ट्रेन टिकट से सफर कर रहे हैं तो चेक कर लें कि कहीं आपका टिकट नकली तो नहीं है। आपको जानकार हैरानी होगी कि आईआरसीटीसी की एक फर्जी वेबसाइट चल रही है। जिसके जरिए ई-टिकट नकली बुक हो रहे हैं।

कहीं आपका बुक कराया ई-टिकट नकली तो नहीं
आईआरसीटीसी के जरिये टूरिज्म टूर प्लान कर रहे हैं तो सतर्क हो जाइए। देख लें कि कहीं आपका बुक कराया गया ई-टिकट नकली तो नहीं है। इंडियन रेलवे की कैटरिंग और ई-टिकटिंग कंपनी आईआरसीटीसी ने टिकट बुक कराने वाली फ्रॉड वेबसाइट्स को लेकर अलर्ट जारी किया है। दरअसल, कॉरपोरेशन को आईआरसीटीसी के नाम पर फर्जी टिकट बुक कराने की दो शिकायतें मिलीं। आईआरसीटीसी के मुताबिक, ये शिकायतें सीधे आईटी सेंटर को भेजी गई थीं।
आईआरसीटीसी ने की फर्जी वेबसाइट की पहचान
जानकारी दें कि आईआरसीटीसी के मुताबिक, अवैध तरीके से टिकट बुक कराने वाली वेबसाइट की पहचान irctctour.com के तौर पर हुई है। चौंकाने वाली बात ये है कि इस वेबसाइट की ओर से जारी किया गया टूर कंफर्मेशन वाउचर आईआरसीटीसी की ओर से जारी किए जाने वाले वाउचर से बिलकुल मेल खाता है। इसमें मोबाइल नंबर 9999999999, लैंडलाइन नंबर +91-6371526046 और ईमेल आईडी irctctours2020@gmail.com भी दी गई है। वहीं कॉरपोरेशन का कहना है कि इस तरह से आईआरसीटीसी के नाम पर टूरिज्म प्रोडक्ट्स बेचना गलत है।
IRCTC ने दर्ज कराई शिकायत
कॉरपोरेशन की आधिकारिक वेबसाइट www.irctctourism.com है। इस साइट के जरिये लोग इंडियन रेलवे टूर, एयर टूर, लैंड पैकेजज और क्रूज पैकेज ले सकते हैं। कॉरपोरेशन के आईटी सेंटर ने दो शिकायतों के आधार पर ऑनलाइन के साथ ही थाने में भी एफआईआर दर्ज करा दी है। इसके अलावा आईआरसीटीसी के होम पेज पर एक अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। इसमें बताया गया है कि irctctour.com आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट नहीं है।
कॉरपोरेशन ने लोगों को जागरूक करने को कहा
वहीं दूसरी ओर अलर्ट में कॉरपोरेशन ने स्पष्ट किया है कि www.irctctour.com के जरिये किए गए किसी भी लेनदेन के लिए आईआरसीटीसी जिम्मेदार नहीं है। इसके अलावा कॉरपोरेशन ने धोखाधड़ी को रोकने के लिए सभी से अपने आसपास के लोगों को इस बारे में जागरूक करने का आग्रह किया है। इस बीच, रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) ने इंडियन रेलवे में फर्जी और गैरकानूनी टिकट बुकिंग के सबसे बड़े रैकेट का खुलासा किया है। हाल में आरपीएफ ने झारखंड से एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर को गिरफ्तार किया। ये इंजीनियर गैरकानूनी तरीके से रेल टिकट बुक कराने का रैकेट चलाता था।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications