सीनियर सीटिजंस के लिए निवेश विकल्पों में सीनियर सीटिजंस स्पेशल एफडी स्कीम काफी पॉपुलर रहा है। एफडी पर कई तरह की सुविधाएं मिलती हैं।
नई दिल्ली: सीनियर सीटिजंस के लिए निवेश विकल्पों में सीनियर सीटिजंस स्पेशल एफडी स्कीम काफी पॉपुलर रहा है। एफडी पर कई तरह की सुविधाएं मिलती हैं। मौजूदा वक्त में एफडी पर ब्याज दरें घटकर काफी नीचे आ चुकी हैं लेकिन फिर भी यह निवेश का आसान और काफी हद तक सुरक्षित विकल्प होने के कारण पॉपुलर है। तो अगर आप भी सेविंग्स शुरू करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो फिक्स्ड डिपॉजिट यानी एफडी एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। Top 5 निवेश ऑप्शन : PPF, SCSS, NSC, सुकन्या समृद्धि योजना और KVP पर जान लें कहां मिलेगा ज्यादा पैसा

बुजुर्गों को मिलता है अधिक इंटरेस्ट रेट
कई बैंकों में सीनियर सीटिजंस स्पेशल एफडी स्कीम चला रहे हैं। इस योजना के तहत बैंक बुजुर्गों को फिक्स्ड डिपोजिट पर आम ग्रहकों से अधिक इंटरेस्ट देते हैं। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई), एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा एफडी पर आम कस्टमर्स के 1% तक अधिक ब्याज दे रहे हैं। लेकिन आपके जानकारी के लिए बता दें कि इन सभी बैंकों ने अपने चुनिंदा फिक्स्ड डिपॉजिट पर मिलने वाले ब्याज दरों में बदलाव किया है। सभी बैंकों का सीनियर सीटिजंस के लिए स्पेशल एफडी स्कीम 31 दिसंबर, 2020 को खत्म हो जाएगा।
आईसीआईसीआई बैंक बुजुर्गों को दे रहा ज्यादा इंटरेस्ट
आईसीआईसीआई बैंक बुजुर्गों के लिए आईसीआईसीआई बैंक गोल्डन इयर्स स्कीम चलाती है। इसके तहत एफडी कराने वाले बुजुर्गों को आम ग्राहकों से 80 बेसिस प्वाइंट अधिक ब्याज मिलता है। इस योजना के तहत एफडी कराने पर सीनियर सीटिजंस को 6.30% ब्याज मिल रहा है।
- आपको बता दें कि आम लोगों को आईसीआईसीआई बैंक के 7 से 29 दिन में मैच्योर होने वाले टर्म डिपोजिट पर ग्राहकों को 2.5% ब्याज मिलेगा।
- वहीं, 30 से 90 दिनों में मैच्योर होने वाले एफडी पर 3 फीसदी,
- 91 से 184 दिनों में मैच्योर होने वाले एफडी पर 3.5% और
- 185 दिनों से एक साल के अंदर मैच्योर होने वाले एफडी पर 4.4% ब्याज मिलेगा।
- जबकि वहीं, 1 साल से लेकर 18 महीने में मैच्योर होने वाले एफडी पर 4.9% ब्याज मिलेगा।
- वहीं, 18 महीने से 2 साल के बीच मैच्योर होने वाले एफडी पर 5% ब्याज मिलेगा।
- बैंक अब 2 से 3 साल के मिड टर्म एफडी पर 5.15% इंटरेस्ट देती है।
- वहीं, 3 से 5 साल के एफडी पर अब 5.35% और 3 से 10 साल के एफडी पर 5.50% ब्याज मिल रहा है। इन सभी एफडी पर को सीनियर सीटिजंस 80 बेसिस प्वाइंट अधिक ब्याज मिलता है।
एचडीएफसी बैंक 75 बेसिस प्वाइंट अधिक दे रहा ब्याज
- सीनियर सिटीजंस को एचडीएफसी बैंक अपने एचडीएफसी सीनियर सिटीजन केयर के तहत एफडी पर 75 बेसिस प्वाइंट अधिक इंटरेस्ट दे रहा है। अगर कोई सीनियर सिटीजन इस योजना के तहत एफडी कराते हैं तो उन्हें 6.25% इंटरेस्ट मिल रहा है। यह योजना 13 नवंबर से लागू है।
- अन्य ग्राहकों को एचडीएफसी बैंक 7 से 14 दिन और 15 से 29 दिन में मैच्योर होने वाले एफडी पर अब ग्राहकों को 2.5% ब्याज देता है।
- वहीं, 30 से 45 दिन, 46 से 60 दिन और 61 से 90 दिन के एफडी पर एचडीएफसी अब 3% ब्याज देता है। 91 से 6 महीने में मैच्योर होने वाले एफडी पर 3.5% और
- 6 महीने से 9 महीने और 9 महीने से 1 साल में मैच्योर होने वाले एफडी पर 4.4% इंटरेस्ट मिलेगा।
- एक साल और 2 साल के एफडी 4.9%,
- दो साल से 3 साल के एफडी पर 5.15%, 3 साल से 5 साल के टर्म डिपोजिट पर 5.30% और
- 5 साल से 10 साल के बीच मैच्योर होने वाले एफडी पर अब 5.50% ब्याज मिलेगा। इन एफडी पर सीनियर सिटीजंस को 75 बेसिस प्वाइंट अधिक ब्याज मिलेगा।
एसबीआई दे रहा इतना इंटरेस्ट
सीनियर सीटिजंस को एसबीआई बैंक अपने स्पेशल सीनियर सीटिजंस एफडी स्कीम के तहत 80 बेसिस प्वाइंट अधिक इंटरेस्ट देती है। 5 साल के एफडी पर बैंक अपने बुजुर्ग ग्राहकों को 6.20% इंटरेस्ट देती है। दूसरे ग्राहकों को एसबीआई बैंक सात से 45 दिन में मैच्योर होने वाले एफडी पर ग्राहकों को 2.9% ब्याज दे रही है।
- वहीं, 46 से 179 दिनों में मैच्योर होने वाले एफडी पर 3.9 फीसदी,
- 180 से 210 दिनों में मैच्योर होने वाले एफडी पर 4.4% और
- 211 दिनों से एक साल के अंदर मैच्योर होने वाले एफडी पर 4.4% ब्याज मिल रहा है।
- 1 साल से लेकर 2 साल में मैच्योर होने वाले एफडी पर 4.9% ब्याज,
- 2 साल से तीन साल के बीच के एफडी पर 5.1% और
- 3 साल से 5 साल के मिड टर्म एफडी पर 5.30% इंटरेस्ट देती है।
- वहीं, 5 साल से 10 साल के लॉन्ग टर्म एफडी पर 5.40% ब्याज मिल रहा है। इन एफडी पर सीनियर सिटीजंस को 80 बेसिस प्वाइंट अधिक ब्याज देती है।
बैंक ऑफ बड़ौदा देता है 1% अधिक इंटरेस्ट
अगर आप बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) में बुजुर्ग ग्राहकों के लिए एफडी रेट देखते है तो आम ग्राहकों से 1% अधिक इंटरेस्ट देती है। यानी बीओबी सीनियर सिटीजंस को आम ग्राहकों के मुकाबले सबसे द्यादा 100 बेसिस प्वाइंट अतिरिक्त ब्याज देती है। 5 साल या इससे अधिक के एफडी पर बैंक सीनियर सिटीजंस को 6.25% की दर से ब्याज देती है। बैंक का यह रेट 16 नवंबर से लागू है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications